हर व्यक्ति सपना देखता है कि एक दिन उसका भी अपना घर होगा, फिर चाहे वह फ्लैट हो या बना बनाया घर। वैसे तो रियल एस्टेट में निवेश कर के आप लंबे समय तक बेहतर रिटर्न पा सकते हैं लेकिन उसमें होने वाले उतार चढ़ाव को भी नज़रअंदाज़ ना करें। क्यों कि रियल एस्टेट में पैसा ज्यादा लगता है इसलिए जोखिम भी उतना ही बढ़ जाते हैं। तो सिर्फ बाहरी खूबसूरती देख कर कहीं भी पैसा ना लगाएं। आइये जानते है कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में जो अक्सर लोग रियल एस्टेट में पैसा लगाते वक़्त करते हैं।
1) अच्छे से जानकारी ना लेना
रियल एस्टेट में इन्वेस्ट करने से पहले उसके बारे में जानकारी ना लेना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। इसलिए जब भी आप रियल एस्टेट में पैसा लगाएं, तो यह देख लें कि आप किस लिए वह प्रॉपर्टी ले रहें है, घर के लिए या व्यापार के लिए। किसी भी नतीजे पर पहुँचने से पहले उस प्रॉपर्टी के मालिक के बारे में पूरी जानकारी कर लें और यह भी देख लें कि कहीं वह प्रॉपर्टी किसी कानूनी झगड़े में तो नहीं फंसी है।
2) सही फाइनैन्स चुनें
एक बार आपने सही प्रॉपर्टी चुन ली, उसके बाद सही बैंक और फाइनैन्सिर बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। क्योंकि यही आपके डाउन पेमेंट, लोन और ब्याज को चुकाने में मदद करते हैं। सही फाइनैन्स इसलिए भी जरुरी है क्योंकि इन्हीं पर आपके ब्याज और बैंकिंग ट्रैन्ज़ैक्शन निर्भर करते हैं, और आप यह भी तय करें कि आपको फिक्स्ड या निगोशिएबल इंट्रेस्ट रेट चाहिए। यह भी समझने की कोशिश करें कि ईएमआई को कैसे कैल्क्यलेट करते हैं।
3) अपने बजट को प्लान ना करना
अपने खर्चों को कभी भी नज़रअंदाज़ ना करें क्योंकि यह किसी वक़्त बढ़ सकते हैं। तो अगर आपने अपना बजट प्लान नहीं किया है तो हो सकता है कि आप अपने बजट से ज्यादा खर्च कर दें ।
4) ज्यादा भुगतान करना
यह तब होता है जब आपको कोई प्रॉपर्टी पंसद आजाये और आप पैसों के मामले में मोल भाव नहीं करते हैं। प्रॉपर्टी को खोने के डर से ज्यादा पैसा लगाने को तैयार हो जाना आपकी इएमआई पर असर डालेगा। अगर आपका क़र्ज़ बढ़ा तो आगे चल कर आपको अन्य सुविधाओं से समझोता करना होगा। घर खरीदने वाले अक्सर प्रॉपर्टी अमाउंट को लेके ज्यादा सतर्क रहते हैं जिसके लिए वे इंजीनियर को भी हाइर करते हैं जिससे उन्हें प्रॉपर्टी की सही रकम पता चल सके।
5) विज्ञापनों पर विश्वास
हम अक्सर टीवी विज्ञापनों, आकर्षक होल्डिंग्स, पेपर ऐड्स और भारी डिस्काउंट देख कर आकर्षित हो जाते हैं। ऐसे धोके में ना फंसे और प्रॉपर्टी के बारे में अच्छे से जानकारी लें, इन सारे डिस्काउंट को समझ ने की कोशिश करें और अन्य प्रॉपर्टी से कम्पेर जरुर करें।
निष्कर्ष
रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर लें, क्योंकि यह आगे चल कर आपकी ईएमआई पर असर डाले गी। रियल एस्टेट में पैसा लगाना काफी फायदे का सौदा हो सकता है अगर आपने निवेश से पहले सही से प्लानिंग की हो।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications
