कर्इ व्यक्ति ऐसे टेक्स फ्री बॉन्ड लेना चाहते हैं, जिन पर जो ब्याज मिलता है, उस ब्याज की राशि पर टेक्स नहीं देना पड़े। बहुत लोगों के पास इस बात की जानकारी नहीं होती है कि ऐसे बॉन्ड को कहां जा कर खरीदा जाय। कुछ वर्ष पहले ऐसी बहुत सारी कम्पनियां थी, जो ऐसे टेक्स फ्री बॉन्ड ले कर आती थी। इनमे मुख्यत: थी- इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन टेक्स फ्री बॉन्ड, हूडको टेक्स फ्री बॉण्ड, नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया आदि।

टेक्स फ्री बॉन्ड खरीदने से क्या लाभ होता है?
जब आप टेक्स फ्री बॉन्ड को खरीदते हैं, तब इस पर जो ब्याज मिलता है, उस ब्याज की राशि पर टेक्स की छूट होती है। अत: ब्याज को आय में जोड़ कर इस पर आयकर की गणना नहीं की जाती। इसे एक उदाहरण से समझा जा सकता है। यदि आपको बैंक में जमा की गर्इ राशि पर दस हजार रुपये से ज्यादा ब्याज मिलता है, तब ब्याज की राशि को कुल आय में जोड़ कर इस पर टेक्स की कटौती की जाती है।
टेक्स फ्री बॉन्ड की यह विशेषता है कि ब्याज की राशि को कुल आय में नहीं जोड़ा जाता। इसका आशय यह है कि आय पर पूर्णतया टेक्स की छूट मिलती है।
भारत में टेक्स फ्री बॉन्ड कहां से खरीदे?
टेक्स फ्री बॉन्ड ट्रेड़िग अकाउंट से उसी तरह खरीद सकते हैं, जिस तरह शेयर खरीदते हैं। आप इसे ऑन लाइन ट्रेड़िग अकाउंट से भी ले सकते हैं और अपने ब्रोकर को फोन कर उसके माध्यम से भी खरीद सकते हैं।
बॉन्ड खरीदने के पहले उसके मूल्य, उस पर ब्याज की दर तथा बुक क्लोजर डेट के संबंध में जानकारी प्राप्त कर ले। ऐसा करने के लिए आप वेबसाइट, www.nseindia.com की विजिट करें। बॉक्स में आपको वह सिक्यूरीटी दिखार्इ देगी जिसे आप खरीदना चाहते हैं। वहां जा कर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद उस सिक्यूरीटी के संबंध में सारी सूचना मिल जायेगी। इसमें आपको वे सभी सूचनाएं - जैसे ब्याज की दर, बुक क्लोजर व इसकी एक्सपायरी की डेट सम्मिलित होगी।
इसमें महत्वपूर्ण बात यह नोट करने की है वह यह है कि इस बॉण्ड की मूल कीमत क्या है और इसके ब्याज की दर क्या है ? यदि आपको मूल कीमत 1000 रुपये देने पर 1100 रुपये का बॉन्ड मिलता है, इसका आशय यह है कि इस पर ब्याज की दर 8.1 प्रतिशत हैं और आपकी लागत कम नहीं हो रही है।
अत: आपकी बॉन्ड की कीमत 1100 आंकी गयी है, पर आपको 8.1 प्रतिशत ब्याज 1000 रुपये पर ही मिलेगा, क्योंकि आप वास्तव में बॉन्ड को 1000 रुपये दे कर ही लें रहे हैं। बहुत सारे सूचीबद्ध बॉन्ड जिन्हें सरकार जारी करती है, उसी रेटिंग एएए दी जाती है। सामान्यतया इनकी एक्सपायरी डेट-, बॉन्ड जारी करने की तिथि से 10, 15 या 20 वर्ष हो सकती है।
अत: अगली बार आप जब भी बॉन्ड खरीदें तब इस संबंध में सारी जानकारियां प्राप्त कर लें, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण है- बॉन्ड की कीमत और इस पर ब्याज की दर।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications