भारत में घर बनाने या खरीदने के लिये ज्यादातर लोग होम-लोन लेते हैं। एक बार गृहऋण कंधे पर आ गया, तो तनाव की लकीरें लोन लेने वाले के माथे पर गहरी हो जाती हैं। ऐसे में हर कोई इसी प्रयास में रहता है कि होम-लोन को जल्द से जल्द पाट दें। तो अगर आप भी समय सीमा से पहले अपना होम-लोन पाटने की ठान चुके हैं, तो बहुत अच्छी बात है। और अगर बहुत जल्द होम लोन खत्म करने जा रहे हैं, तो जो टिप्स हम आपको आगे देने जा रहे हैं, उन्हें जरूर ध्यान में रखियेगा।
पढ़ें- नाबालिग हैं तो भी बन सकता है पैनकार्ड, जानिए कैसे

वैसे होम-लोन अगर बहुत बड़ा नहीं चल रहा है, तो उसे समय सीमा तक ही चलने दें, इससे आपको टैक्स में छूट मिलेगी। खैर अब बात करते हैं समय से पहले होम-लोन पाटने के लिये क्या करना चाहिये।
1) बैंक या फाइनैंस कंपनी को सूचित करें
अगर आप सोच चुके हैं कि अब आपको अपना होम लोन खत्म करना ही है, और आपके पास पर्याप्त पैसा भी है, तो सबसे पहले बैंक, हाउंसिंग लोन कंपनी, या जिस फाइनेंस कंपनी से आपने लोन लिया है, वहां जाइये और अपना आउटस्टैंडिंग अमाउंट पूछिए। साथ ही उस पर लगने वाला ब्याज पूछना मत भूलियेगा।
2) पेमेंट करते वक्त
जब आप बैंक में पेमेंट करने जायें, तो एक बार क्रॉस चेक जरूर कर लें, कि कोई पैसा बाकी तो नहीं है। क्योंकि अगर बाकी रह गया, तो बैंक ब्याज समेत आपसे वसूलेगा। अच्छा होगा पेमेंट करने से पहले पूछ लें, ताकि बाद में काई झंझट नहीं हो।
3) प्रॉपर्टी के दस्तावेज लें
रकम जमा करने के तुरंत बाद आप बैंक से प्रॉपर्टी के सारे डॉक्यूमेंट यानि दस्तावेज मांगें। खास कर यह देख लें कि बैंक आपके हाथ में मूल प्रतियां ही सौंप रहा है। फोटोकाफपी दे तो कतई मत लें। हां बैंक आपको दस्तावेज तभी सौंपेगा, जब पेमेंट का चेक क्लियर हो जायेगा।
4) बैंक से एनओसी
बैंक से नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट यानि एनओसी लेना मत भूलें। क्योंकि एनओसी ही एक मात्र प्रमाण है, जो यह दर्शाती है कि आप बैंक का सारा कर्ज चुका चुके हैं।
5) जब ग्रहणाधिकार पत्र चाहिये हो
जब आपको ग्रहणाधिकार पत्र यानि लीन सर्टिफिकेट चाहिये हो, तो रजिस्ट्रार के नाम एक एप्लीकेशन लिखें और बैंक से एनओसी लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय जायें। वहां से आपको ग्रहणाधिकार पत्र मिलेगा।
6) ऋणभार प्रमाण पत्र
इनकंबरेंस सर्टिफिकेट यानि ऋणभार प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिये आपको एक महीने बाद रजिस्ट्रार ऑफिस में आवेदन करना होगा। उस वक्त आपको एनओसी की प्रतिलिपि लगानी होगी। यह प्रमाण पत्र यह दर्शाता है कि आपकी संपत्ति पर सिर्फ आपका अधिकार है।
7) अपना CIBIL स्कोर चेक करें
अपना CIBIL स्कोर चेक करना मत भूलें। सीआईबीआईएल के कार्यालय में आपके लोन का विवरण दर्ज होता है। वहां सूचित करना जरूरी होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications