कई कंपनियों ने इस तरह का प्रोसेस शुरू किया है, जिससे कर्मचारियों को युनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) पर माइग्रेट किया जा सके। बहुत से कर्मचारियों को उनका यूएएन नंबर मिल चुका है। जिससे वे अपना ईपीएफ का बैलेंस ऑनलाइन देख सकते हैं और पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं या यूएएन कार्ड का प्रिंट भी ले सकते हैं।
पढ़ें- जानिए कब-कब निकाल सकते हैं EPF का पैसा?
यूएएन के साथ अपना इपीएफ बैलेंस ऑनलाइन देखने के लिए यहाँ क्लिक करें। जिन एम्प्लॉईज को अब तक उनका यूएएन नहीं मिला है वे अपने एचआर डिपार्टमेंट से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको इपीएफओ पोर्टल से अपना यूएएन स्टेटस चेक करना होगा।
यदि आपके पास इपीएफ नंबर है तो आप तो आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं, हम बताते हैं कि अपना यूएएन कैसे एक्टिवेट करें?
यदि आपके पास यूएएन नंबर है तो...
1. इपीऍफ़ओ -यूएएन पर लोग इन करें
2. यूएएन बेस्ड रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें
3. रीड एंड अंडर स्टूड इंस्ट्रक्शन पर निशान लगाएं
4. यूएएन नंबर और मोबाइल नंबर डालें
5. राज्य और ऑफिस सलेक्ट करें
6. मेंबर आईडी टाइप करें
7. बॉक्स में सुरक्षा कोड डालें
8. "गेट पिन" पर क्लिक करें, अब आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पिन मिलेगा
9. पिन दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें, इससे आपकी पिन डिटेल वेरिफाइड हो जाएंगी
अब आप अगले पेज पर पहुँच जाएंगे जहाँ आप अपना यूजर नेम और पासवर्ड क्रिएट कर सकते हैं। इसके एक्टिवेट होने के बाद आप आप यूएएन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं या इसका प्रिंट ले सकते हैं।
प्रिंट लेने के स्टेप्स
1. लोग-इन करें (यूएएन आपका यूजर नेम है)
2. डाउनलोड मेनू में जाएँ और "डाउनलोड यूएएन कार्ड" पर क्लिक करें
3. डाउनलोड सिम्बल पर क्लिक करें, जब आप यूएएन कार्ड ओपन करेंगे तो यह दिखाई देगा
अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट ले सकते हैं। मेंबर पोर्टल से सम्बंधित समस्याओं के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 1800 118 005 पर कॉल करें या uanepf@epfindia.gov.in मेल आई डी पर संपर्क करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
