करोड़पति बनने का सपना हर कोई देखता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास पैसों का अंबार लगा हो लेकिन ऐसा होता नहीं है, फिर भी अर्थ जगत आपको ये सहूलियत देता है कि आप छोटे-छोटे निवेश करके खुद को संपन्न बना सकते हैं। चक्रवृद्धि ब्याज के बारे में सभी जानते होंगे। इसके लिए आपको कंपाउंड इंट्रेस्ट का लाभ उठाना होगा
इसके लिए आपको चार बिंदुओ पर ध्यान देना होगा और फिर आप इसके जरिए बड़ी बचत का लाभ उठा सकते हैं।
SIP में करें निवेश
सबसे पहले आपको लंबी अवधि के निवेश के लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी (सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिए निवेश करना होगा। अगर आपकी उम्र 20 वर्ष के आस-पास है तो आप हर महीने 900 रुपए का आसान निवेश कर सकते हैं, मतलब 30 रुपए प्रति दिन का निवेश।
लंबी अवधि का निवेश
इस प्लान के जरिए आपको 40 वर्ष तक के निवेश पर एक करोड़ रुपए से अधिक की रकम मिल सकती है। ध्यान रहे निवेश से पहले आप म्यूचुअल फंड के बारे में अच्छी तरह पता कर लें और उसकी ब्याज दर आदि की जानकारी एकत्रित कर लें।
ऐसे समझें
एक उदाहरण के जरिए इस निवेश को आप आसानी से समझ सकते हैं। मान लीजिए आपकी उम्र 20 वर्ष है और आप रोजाना 30 रुपए बचाते हैं और महीने के अंत में म्यूचुअल फंड में 900 रुपए का निवेश कर देते हैं। म्यूचुअल फंड पर आपको 12.5 फीसदी वार्षिक की दर से ब्याज मिलेगा जिससे आप इस निवेश की अवधि खत्म होने के बाद करीब एक करोड़ से अधिकी की रकम जमा कर सकते हैं।
जितनी जल्दी, उतना बेहतर
पहले तो आप ये कोशिश करें कि जितनी जल्दी ऐसी योजना में निवेश करेंगे उतना ही बेहतर आपको फायदा मिलेगा फिर भी, अगर आपको इस स्कीम के बारे में देरी से जानकारी मिली है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप तीस वर्ष की उम्र से भी इस योजना में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में ये ध्यान रखें कि उम्र बढ़ने के साथ साथ निवेश की समयावधि घट जाती है साथ ही निवेश की रकम बढ़ जाती है। 30 साल तक की उम्र के व्यक्ति को अगले 30 वर्ष के लिए 95 रुपए प्रति दिन अर्थात 2,850 रुपए जमा करने होंगे। ध्यान रहे ये रिटर्न आपको समान निवेश और 12.5 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से ही मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications