चाइनीज प्रोडक्ट को लेकर देश में चल रही मुहिम अब और तेज हो गई है। देश में दुकानदार और व्यापारी चाइनीज प्रोडक्ट्स का तेजी से बहिष्कार कर रहे हैं। वहीं लोगों में इस विरोध को लेकर गजब का उत्साहा देखा जा रहा है। जनता खुद ही ऐसे सामना खरीदने से बच रही है जिन पर मेड इन चाइना का ठप्पा लगा हुआ है।
बेहद सस्ते होते हैं चीनी सामान
इस महीने के अंत में दीपावली का त्यौहार है ऐसे में तमाम इलेक्ट्रॉनिक सामान, प्लास्टिक के डेकोरेटिव आइटम्स, देवी-देवताओं की मूर्तियां आदि चीन से आती हैं। ऐसा नहीं है कि ये सामान भारत में नहीं बनते हैं, भारत में भी इन सामान का उत्पादन होता है लेकिन चीनी आइटम बेहद सस्ते और दिखने में आकर्षक होते हैं इसलिए लोग इन्हें हाथो-हाथ खरीद लेते हैं। पर इस बार की दीपावली पर माहौल कुछ अलग है।
नेपाल के जरिए होती है पटाखों की तस्करी
दीपावली पर हर साल चीनी से नेपाल के जरिए तस्करी के करके 1500 से 2000 करोड़ रुपए तक के आतिशबाजी के आइटम भारतीय बाजार में आते हैं। ट्रेड विश्लेषकों का कहना है कि चीन से आए सामान भारतीय उत्पादों की बिक्री में बाधा उत्पन्न करते हैं। सस्ती लाइट्स और बेहद सस्ते बल्ब्स से भारतीय उत्पाद बाजार में नहीं बिकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक भारतीय सामानों की कम बिक्री होने से उत्पादनकर्ता को ज्यादा फायदा होता है।
बौखला गया है चीनी मीडिया
वहीं अब चीनी मीडिया भारत में चल रहे बैन चाइना प्रोडक्ट्स को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रही है। चीनी मीडिया ने अपनी सरकार को सलाह देते हुए कहा है कि भारत और अमेरिका चीनी सामानों के आयात पर नियंत्रण लगा रहे हैं साथ ही एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाकर चीनी सामान के आयात पर रोक लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
चीनी सरकार से दखल की मांग
वेब पोर्टल इकोनॉमिक टाइम्स ने चीन के प्रमुख अखबार ग्लोबल टाइम्स के हवाले से लिखा है कि साल 2016 की शुरुआत से लेकर अबतक चीनी प्रोडक्ट्स के खिलाफ 15 जांचे बिठाई हैं, चीनी पर्यवेक्षकों का कहना है कि भविष्य में ऐसे और मामले देखने को मिल सकते हैं।
एंटी-डंपिंग ड्यूटी से डरा ड्रैगन
अखबार ने आगे लिखा है कि, भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने चीन से आयात होने वाले स्टील रॉड्स पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाई है, इससे पता चलता है कि भारत में व्यापारिक संरक्षणवाद बढ़ रहा है, साथ ही ये इशारा भी है कि नई दिल्ली की तरफ से घरेलू स्टील सेक्टर को बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है। सरकार के इस कदम से सबसे ज्यादा असर चीन के उद्योग पर पड़ रहा है।
भारत के कदम से चीन परेशान
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारत और अमेरिका की आर्थिक नीतियों ने कॉम्पटीशन बढ़ा दिया है जिससे कारोबारी वैमनस्य बढ़ रहा है। अखबार ने आगे लिखा है कि भारत अपने घरेलू उद्योंगो को बचाने के लिए संरक्षणवादी कदम उठा रहा है। अखबार लिखता है कि भारत और अमेरिका ने चीनी उत्पादों पर सबसे ज्यादा जांच बिठाई है, ऐसे में चीन के अधिकारियों को नई दिल्ली और वॉशिंगटन पर दबाव बनाना चाहिए। अखबार के मुताबकि, चीन दुनिया में सबसे बड़ा निर्यातक है साथ ही भारत और अमेरिका उसके सबसे बड़े साझीदार हैं।
सस्ते इलेक्ट्रॉनिक आइटम
चीन के सस्ते इलेक्ट्रॉनिक आइटम भारत में तेजी से बिक रहे हैं। 2014 तक एक आंकड़े के मुताबिक भारत और चीन के बीच व्यापार 46 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। हालांकि इसमें 37 अरब डॉलर चीन का भारत में व्यापार है जबकि महज 9 अरब डॉलर का व्यापार भारतीय कंपनियां चीन में कर रही हैं।
6 गुना बढ़ा चीनी निवेश
2014 के बाद चीनी कंपनियों को भारत में निवेश प्रतिबंधों में थोड़ी छूट दी गई है जिसका नतीजा है कि 2014-15 की तुलना में भारत में चीन का निवेश 6 गुना बढ़ गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2015 में भारत में चीन का निवेश 87 करोड़ डॉलर है जो 2014 के निवेश के मुकाबले 6 गुना ज्यादा है।
देश में चीनी उत्पाद का तेजी से विरोध
उरी हमले पर चीन के रवैए से भारतीय लोगों में नाराजगी है, इस पूरे घटना क्रम ने भारत और चीन के बीच एक बार फिर विवाद पैदा कर दिया है। देश में चीनी उत्पादों को लेकर तेजी से विरोध शुरु हो चुका है। सोशल मीडिया पर लाखों की तादात में लोग चीनी सामान के बहिष्कार की बात कर हैं। दीपावली में चीन से बड़ी संख्या में पटाखे और लाइट्स डेकोरेश ने के उत्पाद आयात किए जाते हैं अब लोगों ने दीपावली पर ऐसे समानों को न खरीदने की अपील की है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications