जानकारी के मुताबित 19 बैंकों के 65 लाख से ज्यादा बैंक खाता धारक 3 महीने तक लुटते रहे और पूरा सिस्टम कुछ नहीं कर पाया।
ATM सेंधमारी की खबर के बाद देश के तमाम बैंक अपनी सुरक्षा को लेकर ग्राहकों को सचेत कर रहे हैं। साथ ही उन्हें इस बात का भरोसा भी दिला रहे हैं कि उनके बैंक में ग्राहकों का पैसा महफूज रहेगा। लेकिन खबरों की माने तो बैंको के ये दावे बेमानी साबित हो रहे हैं। करीब 30 लाख ग्राहकों के बैंकिंग संबंधी जानकारी चोरी हो जाने के बाद बैंक नींद से जागे हैं और साइबर सुरक्षा को लेकर काम पर जुट गए हैं।
लाखों परिवारों का जमा है पैसा
लाखों परिवारों का पैसा बैंकों में जमा है। किसी की जीवन भर की पूंजी है तो कोई त्यौहारों की खरीददारी में लगा है। कोई पैसे बचाकर नया बिजनेस शुरू करना चाह रहा है तो किसी ने जमीन की रजिस्ट्री के लिए पैसा निकालने की तैयारी कर ली है। इन सब के बीच अगर लोगों को पता चले कि देश के नामी गिरामी बैंकों में रखा उनका पैसा हैकर्स सेकेंडो में चुरा लेगें तो क्या होगा। लाजिमी है लोगों का भरोसा बैंको से उठ जाएगा।
65 लाख से ज्यादा खातों पर संकट
मिली जानकारी के मुताबित 19 बैंकों के 65 लाख से ज्यादा बैंक खाता धारक 3 महीने तक लुटते रहे और पूरा सिस्टम कुछ नहीं कर पाया। अब अफरातफरी मची है। सरकार बैंकों से रिपोर्ट मांग रही है। बैंक सफाई दे रहे हैं। ग्राहक एटीएम मशीन से लेकर बैंक और फिर थाने के चक्कर लगा रहे हैं।
सोता रहा बैंक, लुटते रहे ग्राहक
मिली जानकारी के मुताबित 19 बैंकों के 65 लाख से ज्यादा बैंक खाता धारक 3 महीने तक लुटते रहे और पूरा सिस्टम कुछ नहीं कर पाया। अब अफरातफरी मची है। सरकार बैंकों से रिपोर्ट मांग रही है। बैंक सफाई दे रहे हैं। ग्राहक एटीएम मशीन से लेकर बैंक और फिर थाने के चक्कर लगा रहे हैं।
पहले ही बैंको किया गया था आगाह
महाराष्ट्र साइबर क्राइम सेल ने पूरे मामले में जांच तेज कर दी है और उसने बैंकों से रिपोर्ट मांगी है। खबर ये भी है कि आईटी मिनिस्ट्री के तहत काम करने वाले संगठन CERT-In इन ने साढ़े तीन महीने पहले आरबीआई और बैंकों को साइबर अटैक के खतरे के बारे में बता दिया था। सरकार भी पूरे एक्शन में है। सरकार ने बैंकों से इस बारे में रिपोर्ट मांगी है। आर्थिक मामलों के सेक्रेटरी शक्ति कांत दास ने कहा है कि पूरे मामले में सरकार की नजर है।
तत्काल करें ये काम
- अपने खाते में जमा रकम को सुरक्षित करने के लिए आपको कुछ जरूरी काम करने होंगे-
- सबसे पहले अपने ATM का पिन नंबर बदलें
- समय-समय पर ATM का पिन बदलते रहें।
- ATM का पिन किसी भी दशा में किसी के भी शेयर ना करें और ना ही कहीं लिख कर रखें
- ATM में पैसा निकालने के बाद कैंसिल बटन जरूर दबाएं।
- अपने मोबाइल फोन में पिन सेव करके न रखें और एक से ज्यादा अकाउंट्स के लिए एक ही पिन न रखें।
- अपने बैंक से न्यूनतम निकासी की लिमिट फिक्स कराएं, ताकि ऐसी घटना होने पर आपको ज्यादा नुकसान ना हो।
जरूर फॉलो करें ये स्टेप
- SMS और मेल पर ट्रांजेक्सन अलर्ट पाने के लिए रजिस्टर करें।
- अगर आपसे फोन पर या ई-मेल के जरिए या किसी और माध्यम से आपके बैंक खाते के बारे में कोई जानकारी मांगे तो कतई ना दें।
- अगर कहीं आप इसका शिकार हो भी जाते हैं तो घबराने की बात नहीं, बैंक आपका पैसा लौटाने के लिए कानूनन बाध्य है।
- बैंक आनाकानी करे तो आप बैंकिंग लोकपाल के पास भी जा सकते हैं।
- अपने क्षेत्र के लोकपाल के बारे में जानने के लिए आप रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट RBI.ORG.IN पर जा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications