अब अगर लोगों को अपने पुराने नोट एक्सचेंज करवाने हैं तो बैंक, पोस्ट ऑफिस और रिजर्व बैंक में 1000 और 500 रुपए के नोट एक्सचेंज होंगे।
24 नवंबर, 500 और 1000 रुपए के नोट के लिए ये आखिरी तारीख है। अब तक लोगों को छूट थी कि वह अस्पताल, बस, ट्रेन, पेट्रोल पंप आदि पर पुराने नोट से लेन-देन कर सकते थे लेकिन अब 24 नंवबर 2016 के बाद से ये नोट इन स्थानों पर नहीं चलेंगे। अब अगर लोगों को अपने पुराने नोट एक्सचेंज करवाने हैं तो बैंक, पोस्ट ऑफिस और रिजर्व बैंक में 1000 और 500 रुपए के नोट एक्सचेंज होंगे।
अब तक कहां मान्य थे 1000-500 रुपए के नोट
- पेट्रोल पंप
- सरकारी अस्पताल
- ट्रेन-हवाई जहाज
- मेट्रो के टिकट
- दूध के बूथ
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट
- बिजली-पानी बिल
- शवदाह गृह/कब्रिस्तान
- पेंडिंग बिल/टैक्स फार्मेसी
- एलपीजी सिलेंडर
- रेलवे कैटरिंग
- स्मारकों के टिकट
- कोर्टफीस
- सहकारी स्टोर
30 दिसंबर आखिरी तारीख
अब जो लोग 1000 और 500 रुपए के नोट नहीं बदल सकें हैं वह 30 दिसंबर तक अपने नोट बदल सकते हैं। 24 नवंबर 2016 के बाद से सिर्फ बैंक, पोस्टऑफिस और रिजर्व बैंक में ही नोट बदले जा सकेंगे।
बिग बाजार से निकालिए 2000 रुपए
नोटबंदी के बाद सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए बिग बाजार से स्वाइप मशीन के जरिए 2000 रुपए कैश निकालने की सुविधा दी है।
सहकारी बैंको को दिए 21 हजार करोड़ रुपए
वहीं नाबार्ड के दखल के बाद सरकार ने सहकारी बैंकों के लिए 21 हजार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है।
मोबाइल वॉलेट की लिमिट बढ़ी
ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए अब 10 हजार के बजाय 20 हजार रुपए मोबाइल वॉलेट में रखे जा सकेंगे।
टोल रोड पर डिजिटल पेमेंट
टोल टैक्स पर ई-पेमेंट की व्यवस्था की जा रही है ताकि लोगों को फुटकर की परेशानी ना हो।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications