रुपए के नोट बंद होने के बाद से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पर अब सरकार ने 3 ऐसी घोषणाएं की हैं
500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने के बाद से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पर अब सरकार ने 3 ऐसी घोषणाएं की हैं जिससे लोगों की परेशानियां कुछ हद तक कम हो जाएंगी। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने बताया कि लोगों को इस परेशानी से तुरंत निजात मिले इसके लिए शनिवार और रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे।
शनिवार और रविवार को खुले रहेंगे बैंक
500 और 1000 रुपये के नोट को प्रचलन से खत्म करने की घोषणा के बाद लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए आगामी शनिवार और रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। वहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि गुरुवार से 500 और 2000 के नए नोट भी उपलब्ध हो जाएंगे।
बैंकों ने बढ़ाए काम के घंटे
बैंकों ने स्थिति को भांपते हुए अगले कुछ दिन कामकाज के घंटे बढ़ा दिए हैं। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने कहा है कि वह शाम 6 बजे तक लेनदेन का काम करेगा। बैंक ने कहा है कि उसकी प्रत्येक शाखा में पुराने नोटों को बदलने के लिए एक अलग काउंटर होगा।
8 बजे तक खुले रहेंगे ICICI बैंक
निजी क्षेत्र के ICICI बैंक की प्रबंध निदेशक और CEO चंदा कोचर ने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार को बैंक की शाखाएं शाम 8 बजे तक खुली रहेंगी। बैंक ने इलेक्ट्रॉनिक भुगतान और निकासी पर कुछ रियायतों की भी घोषणा की है। ICICI बैंक ने एक वक्तव्य में कहा है कि किसी खाते में नकद जमा पर लगने वाले सभी शुल्क 30 नवंबर तक नहीं लिए जाएंगे और एटीएम लेनदेन पर भी 31 दिसंबर तक कोई शुल्क नहीं लगेगा। बैंक ने ऑनलाइन लेनदेन के साथ साथ डेबिट कार्ड की दैनिक खरीदारी सीमा भी दोगुनी कर दी है।
लोगों को हो रही है परेशानी
गौरतलब है कि मंगलवार आधी रात से 500 और 1000 रुपये के नोट को अवैध घोषित किए जाने के बाद बुधवार को सभी बैंकों में पब्लिक डीलिंग नहीं हुई और एटीएम भी बंद रहे, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
टोल फ्री की सुविधा
इसके अलावा सरकार ने अगले दो दिन तक देश के सभी टोल नाके टोलफ्री कर दिए हैं। सरकार की सोच है कि इससे ट्रैफिक सुचारू रुप से चलेगा साथ ही टोल पर लोगों को फुटकर पैसे देने की परेशानी नहीं होगी।
पैसे निकालने पर नहीं लगेगा शुल्क
वहीं बैंकों ने भी ग्राहकों को थोड़ी राहत दी है। बैंक में दो दिन तक पैसे की निकासी पर लगने वाला शुल्क नहीं लिया जाएगा। बैंकों ने सभी शाखाओं को यह जानकारी भेज दी है। जाहिर है इससे आम जनता को थोड़ी सहूलियत मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications