500 और 1000 रुपए के नोटबंदी के एलान के बाद से कुछ नए नियम लागू हुए हैं। आरबीआई ने भी नोट बदलने के लिए कुछ आवश्यक शर्तें और नियम बताईं हैं जिनके बारे में आपको जानना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1000 रुपए के नोटबंदी के एलान के बाद से कुछ नए नियम लागू हुए हैं। आरबीआई ने भी नोट बदलने के लिए कुछ आवश्यक शर्तें और नियम बताईं हैं जिनके बारे में आपको जानना चाहिए। हाल ही में नोट बदलने और पैन कार्ड को लेकर एक नया नियम जारी किया गया जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।
PAN कार्ड जरूरी है
आयकर विभाग अब तक 25 करोड़ पैन कार्ड जारी कर चुका है। इनकम टैक्स विभाग ने बैंकिंग ट्रांजैक्शन संबंधित एक सूची तैयार की है जिसके लिए परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) का प्रयोग अनिवार्य है।
यहां भी देना होगा पैन
यदि नवंबर 9, 2016 से लेकर दिसंबर 30, 2016 तक आपके द्वारा की गई सकल जमा 2.5 लाख रुपए है तब भी पैन अनिवार्य होगा। एक दिन में 50 हजार रुपए से ज्यादा कैश बैंक में जमा करवाने जाएंगे तो पैन नंबर देना अनिवार्य होगा।
सहकारी बैंक में जरूरी है पैन
किसी सहकारी बैंक में भी यदि 50 हजार रुपए से ज्यादा नकद जमा करवाते हैं तो पैन कार्ड देना होगा। बैंक ड्राफ्ट बनवाने, पे ऑर्डर या फिर बैंकर्स चैक (किसी बैंक या सहकारी बैंक से) के 50 हजार रुपए से अधिक होने की दशा में पैन कार्ड चाहिए।
जनधन खाते के लिए भी पैन जरूरी
किसी भी बैंक या सहकारी बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाते समय पैन अनिवार्य है। किसी सहकारी या अन्य बैंक में जनधन खाते के अलावा कोई खाता खुलवाएंगे तो पैन कार्ड मांगा जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications