केंद्र सरकार ने 500 और 1000 के नोटों को अमान्य घोषित करने के बाद अब कहा है कि नई डिजाइन और सुरक्षा विशेषताओं वाले 50 और 100 रुपये के नोट जल्द ही जारी किए जाएंगे।
केंद्र सरकार ने 500 और 1000 के नोटों को अमान्य घोषित करने के बाद अब कहा है कि नई डिजाइन और सुरक्षा विशेषताओं वाले 50 और 100 रुपये के नोट जल्द ही जारी किए जाएंगे। इनके साथ मौजूदा 50 और 100 रुपये के नोट प्रचलन में बने रहेंगे।
500-1000 रुपए के पुराने नोट हुए अमान्य
अमान्य घोषित किए जा चुके 1000 के नोटों के बदले में 1000 के नए नोट भी जल्द जारी होंगे। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने इकॉनामिक एडिटर्स कांफ्रेंस के मौके पर संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "50 और 100 रुपये के नोट की डिजाइन बदली जाएगी। नई डिजाइन वाले ये नोट धीरे-धीरे प्रचलन में उतारे जाएंगे। मौजूदा 50 और 100 रुपये के नोट वैध बने रहेंगे।"
1000 रुपए का नोट भी होगा जारी
दास ने कहा कि नई डिजाइन और सुरक्षा विशेषताओं वाले 1000 के नोट भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। 500 और 2000 के नए नोट गुरुवार से बैंकों और डाकघरों में मिलना शुरू हो गए हैं। 1000 के नए नोट अभी जारी नहीं किए गए हैं।
पहली बार 2000 रुपए की नोट
देश में पहली बार 2000 रुपए के करेंसी नोट जारी किए जा रहे हैं। 2000 रुपए का नोट हल्के गुलाबी रंग का होगा। इस नोट में कुल 18 तरह की नई चीजें जोड़ी गई हैं। नोट की डिजाइनिंग और उसके स्वरूप में बड़ा परिवर्तन देखा गया है। 2000 रुपए के नोट पारंपरिक नोट से अलग दिखेंगे। पहले हर करेंसी नोट रंग और आकार में अलग होता था लेकिन उनमें कुछ एक समान तरह की प्रिंटिंग होती थी।
गांधी जी की तस्वीर का स्थान बदला
2000 रुपए के नोट में गांधी जी की तस्वीर नोट के बीच में है। पहले गांधी जी की तस्वीर नोट के साइड में होता था लेकिन अब गांधी जी की तस्वीर का स्थान बदल दिया गया है।
नोट में 10 जगह अंको में लिखा है 2000
नोट में कुल 10 जगह अंको में 2000 लिखा हुआ होगा। इसमें भारतीय पारंपरिक अंक और अंग्रेजी अंक में 2000 रुपए लिखा है। नोट में गहरे और हल्के गुलाबी रंग के गोल शेड हैं जो नोट को देखने में आकर्षित बनाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications