सभी तरह के खाताधारक ग्राहक एटीएम से एक दिन में 10 हजार रुपए की राशि निकाल सकते हैं। सरकार के इस फैसले से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
नोटबंदी के बाद अब नए साल में मोदी सरकार और आरबीआई ने लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने कैश निकालने की लिमिट बढ़ा दी है। अब करंट एकाउंट धारक ग्राहक एक लाख रुपए तक निकाल सकता हैं जबकि सभी तरह के खाताधारक ग्राहक एटीएम से एक दिन में 10 हजार रुपए की राशि निकाल सकते हैं। सरकार के इस फैसले से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
अब ATM से निकालिए 10 हजार रुपए
एक व्यक्ति एटीएम से हफ्ते भर में 35 हजार रुपये निकाल सकता हैं। वहीं अब तक के रिकॉर्ड के अनुसार, दस लाख करोड़ रुपए के नए नोट सिस्टम में डाले जा चुके हैं और तकरीबन एक लाख करोड़ रुपए के नोट देश के विभिन्न करेंसी चेस्टों में हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में भी कैश की किल्लत को खत्म करने पर आरबीआई का फोकस है।
पहले भी बढ़ी थी निकासी की सीमा
इससे पहले 1 जनवरी 2017 को नगद निकासी की सीमा को बढ़ाया गया था। हालांकि तब सिर्फ एटीएम से नगद निकासी की सीमा को बढ़ाया गया था। अब एटीएम से एक दिन में 4500 रुपए निकाले जा सकते हैं जबकि पहले ये सीमा 2500 रुपए थी।
पहले सिर्फ 24 हजार रुपए थी लिमिट
अभी कोई भी व्यक्ति सप्ताह में 24,000 रुपए से ज्यादा की राशि एटीएम से नहीं निकाल सकता है। हालांकि, कई मामलों में बैंक सप्ताह में 24,000 रुपये भी लोगों को मुहैया नहीं करवा पाए। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई और खासकर जिनके यहां शादी-ब्याह या कोई दूसरे कार्यक्रम थे, उन्हें बड़ी मुश्किल हुई। फिर रिजर्व बैंक ने बैंकों से कहा कि वो शादी का कार्ड दिखाने पर दूल्हा-दुल्हन या उनके माता-पिता को 2 लाख रुपये तक दें।
लोगों को मिली बड़ी राहत
हालांकि अब कैश को लेकर मारामारी की स्थिति नहीं है। फिर भी लोग जल्द निकासी की सीमा बढ़ने से लोगों को ज्यादा राहत मिली है। छोटी-छोटी ही सही, लेकिन सामने आ रही समस्याओं से निजात मिल सकेगी। वैसे कहा यह जा रहा है कि सरकार नगदी लेन-देन को कम कर डिजिटल ट्रांजैक्शन्स का चलन बढ़ाने के लिए एटीएम विदड्रॉल की मासिक मुफ्त सीमा घटाकर 3 करने पर विचार कर रही है जिसका एलान बजट में हो सकता है।
More From GoodReturns

RBI MPC बैठक: कल बदल सकती है आपकी EMI और FD की किस्मत!

RBI MPC बैठक: क्या आपकी EMI पर पड़ेगा असर?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications