स्मार्ट नौकरीपेशा व्यक्ति हमेशा ऐसी जगह निवेश करता है जहां से रिटर्न ज्यादा मिल सके। उदाहरण के तौर पर आपका पीएफ खाता आपको करोड़पति बनने में मदद कर सकता है।
करोड़पति कौन नहीं बनना चाहता है। सब चाहते हैं कि उनके पास करोड़ो की संपत्ति हो और पैसों की कोई कमी ना रहे। पर तमाम लोगों की जिंदगी इसी सपने को पूरा करने में निकल जाती है जबकि कुछ लोग इसे थोड़ी मेहनत करके और थोड़ा दिमाग लगाकर पूरा कर लेते हैं। स्मार्ट नौकरीपेशा व्यक्ति हमेशा ऐसी जगह निवेश करता है जहां से रिटर्न ज्यादा मिल सके। उदाहरण के तौर पर आपका पीएफ खाता आपको करोड़पति बनने में मदद कर सकता है। पीएफ खाते से आप कैसे करोड़पति बन सकते हैं इसके बारे में आगे बता रहे हैं।
आकर्षक ब्याज दर
संगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले हर व्यक्ति का पीएफ कटता है। ऐसे कर्मचारियों का कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानि ईपीएफओ में खाता होता है। वहीं कंपनी कर्मचारियों का पीएफ हर माह जमा करती है। पीएफ पर 8.65 की दर से ब्याज मिलता है।
ऐसे करिए निवेश
ईपीएफ के तहत आपके बेसिक वेतन पर 12 फीसदी की दर से पीएफ खाते में रकम जमा की जाती है। इसके अलावा कंपनी अपनी तरफ से 12 प्रतिशत रकम का योगदान करती है। मान लीजिए 23-25 साल की उम्र में नौकरी शुरु करते हैं और आपकी बेसिक सेलरी 15 हजार रुपए है तो 30 साल की उम्र तक आपके पीएफ फंड में 2.10 लाख रुपए से लेकर 2.15 लाख रुपए तक हो सकते हैं। इसपर 8.65 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। अब अगर आप पूरे 60 साल तक नौकरी करते हैं तो आपके पीएफ फंड में 2 करोड़ रुपए के आस-पास तक की रकम जमा हो सकती है।
टैक्स में मिलती है छूट
पीएफ फंड की सबसे अच्छी बात ये है कि इससे हुई आय पर किसी तरह का ब्याज नहीं लगता है। पीएफ की राशि पूरी तरह से ब्याज मुक्त है। इसके अलावा आपको 8.65 फीसदी की दर से ब्याज दर मिलती है।
ऑनलाइन ट्रांसफर करें पीएफ
आज के दौर में सबकुछ डिजिटल हो गया है। आप घर बैठे अपने पीएफ खाते की जानकारी हासिल कर सकते हैं साथ ही UAN नंबर के जरिए ये जान सकते हैं कि आपके खात में पीएफ राशि जमा हो रही है कि नहीं। इसके अलावा एक नौकरी छोड़कर दूसरी नौकरी करने के दौरान आपको दूसरा पीएफ खाता नहीं खोलना पड़ेगा। आप अपने पुरानी कंपनी से आवेदन करके या फिर ऑन लाइन पीएफ खाते को ट्रांसफर कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications