अब सवाल ये है कि जब नकद पर लगाम लगाने के लिए ग्राहक से वसूलने का मौका दिखाई दिया तो बैंक उतावले हो गए। जबकि यही बैंक कैशलेस के लिए ग्राहक को छूट देने में आनाकानी करते हैं।
HDFC, ICICI और एक्सिस बैंक एक लिमिट के बाद कैश ट्रांजैक्शन पर मोटा चार्ज वसूलेंगे। जानकार बता रहे हैं कि जल्दी ही सरकारी बैंक भी इसी रास्ते पर आ जाएंगे। दरअसल, इस चार्ज के पीछे तर्क ये है कि सरकार ने कैश पर लगाम लगाने और कैशलेस को बढ़ावा देने को कहा है।
तो क्या ग्राहकों को लूट रहे हैं बैंक
अब सवाल ये है कि जब नकद पर लगाम लगाने के लिए ग्राहक से वसूलने का मौका दिखाई दिया तो बैंक उतावले हो गए। जबकि यही बैंक कैशलेस के लिए ग्राहक को छूट देने में आनाकानी करते हैं।
ज्वैलरी पर लगेगा टीडीएस
बजट 2017-18 में कैश ट्रांजैक्शन में 3 लाख लिमिट का प्रस्ताव रखा गया है। 3 लाख से ज्यादा कैश ट्रांजैक्शन पर बैन लगाते हुए 3 लाख से ऊपर ट्रांजैक्शन पर जुर्माना लगाने की बात कहीं है। वहीं कैश में ज्वेलरी पर टीडीएस लगाने की बात बजट में कहीं गई है।
एक फीसदी कटेगा टीडीएस
टैक्स कलेक्शन एट सोर्स ज्वेलरी खरीदारी पर लगाये जाएगे। सरकार के अनुसार 2 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी पर 1 फीसदी टीडीएस लगाने की योजना है। बजट एलान के पहले टीडीएस 5 लाख रुपए के बाद कटता था।
एक फीसदी कटेगा टीडीएस
टैक्स कलेक्शन एट सोर्स ज्वेलरी खरीदारी पर लगाये जाएगे। सरकार के अनुसार 2 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी पर 1 फीसदी टीडीएस लगाने की योजना है। बजट एलान के पहले टीडीएस 5 लाख रुपए के बाद कटता था।
चार ट्रांजेक्शन फ्री, 5वीं निकासी पर कटेंगे 150 रुपए
कैश ट्रांजैक्शन के नए नियमों के मुताबिक HDFC बैंक में 4 जमा या निकासी के बाद हर ट्रांजैक्शन पर 150 रुपए चार्ज वसूला जाएगा और इस पर सर्विस चार्ज अलग से देना होगा। HDFC के होम ब्रांच से 2 लाख प्रति महीना से ज्यादा पर चार्ज 5 रुपए प्रति हजार (न्यूनतम 150 रुपए), दूसरी ब्रांच से 25 हजार रुपए से ज्यादा पर चार्ज 5 प्रति हजार (न्यूनतम 150 रुपए), थर्ड पार्टी कैश ट्रांजैक्शन अधिकतम 25 हजार प्रतिदिन। थर्ड पार्टी कैश ट्रांजैक्शन पर 150 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज लगेगा।
HDFC की राह पर एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक में आपको 4 जमा या निकासी के बाद हर ट्रांजैक्शन पर 150 रुपए चार्ज देना होगा वहीं 1 लाख रुपए प्रति महीना से ज्यादा पर 5 रुपए प्रति हजार चार्ज (न्यूनतम 150) देना होगा जबकि आईसीआईसी बैंक में आपको 4 जमा या निकासी के बाद हर ट्रांजैक्शन पर 150 रुपए चार्ज के साथ ही सर्विस चार्ज देना होगा।
पेट्रोल पंप पर भी कट रही है जेब
वहीं पेट्रोल पंपों पर अब क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर बैंक 1 फीसदी एक्स्ट्रा चार्ज वसूल रहे हैं। दरअसल फरवरी के दूसरे हफ्ते में इस मुद्दे पर अहम बैठक हुई थी और पेट्रोल पंप पर कार्ड पेमेंट पर 1 फीसदी एक्स्ट्रा चार्ज पर सहमति बनी थी। ये बैठक पेट्रोलियम मंत्रालय के संबंधित पक्षों की हुई थी। सूत्रों का ये भी कहना है कि डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर कई बैंक एमडीआर चार्ज भी वसूल रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय में इस मुद्दे पर कई शिकायतें आई हैं।
दलील
हालांकि पेट्रोल पंपों की एक्सट्रा चार्ज वसूलने की अपनी दलीले है। पेट्रोल पंप धारको के अनुसार पेट्रोल-डीजल बेचने में मार्जिन कम होता है। जिसके चलते पेट्रोल पंप धारक फ्यूल सरचार्ज का बोझ नहीं उठा सकते है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications