पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानि राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC), सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में कटौती कर दी गई है।
सरकार ने एक बार फिर छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दरों पर कैंची चला दी है। पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानि राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC), सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में कटौती कर दी गई है। ये कटौती अगले वित्तीय वर्ष यानि 2017-18 की पहली तिमाही से लागू हो जाएगी। हालांकि इस बीच बचत खाते पर 4 फीसदी की ब्याज दर को बरकरार रखा गया गया है।
PPF की ब्याज दरों में कटौती
वित्तमंत्रालय से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) पर 7.9 फीसदी, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानि राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC) पर 7.9 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं किसान विकास पत्र पर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा। इन बचत योजनाओं पर 0.1 फीसदी की ब्याज दर में कटौती की गई है।
किसान विकास पत्र योजना की ब्याज दरों में कटौती
केंद्र सरकार अब हर तिमाही छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरें तय करेगी। आपको बता दें कि इससे पहले पिछले वर्ष अक्टूबर में छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कटौती की गई थी। उस वक्त किसान विकास पत्र पर ब्याज दर को 7.8 प्रतिशत से घटाकर 7.7 प्रतिशत कर दिया गया था जिसके परिणामस्वरूप किसान विकास पत्र 110 महीने के बजाए 112 महीने में परिपक्व होगा। अब इसमे 0.1 फीसदी की और कटौती कर दी गई है।
पीपीएफ पर मिलेगा 7.9 फीसदी ब्याज
आम जनमानस के बीच पीपीएफ काफी लोकप्रिय है पर अब चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 7.9 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। इससे पहले यह 8.0 प्रतिशत था। ब्याज दर घटाने का असर पीपीएफ पर भी पड़ा है।
सुकन्या संवृद्धि योजना की ब्याज दरों में कटौती
बात यदि सुकन्या संवृद्धि योजना की करें तो सुकन्या संवृद्धि योजना की ब्याज दरों में भी 0.1 फीसदी की कटौती की गई है। पहले ये ब्याज दर 8.5 फीसदी थी जिसे अब घटाकर 8.4 फीसदी कर दिया गया है।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की ब्याज दरों में कटौती
वहीं पांच साल की अवधि वाली वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर मिलने वाली ब्याज दर को भी घटा दिया गया है। पहले वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर 8.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता था जिसे घटाकर 8.4 फीसदी कर दिया गया है। वहीं अब वरिष्ठ नागरिकों का भुगतान हर तिमाही किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications