केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के लागू होने के बाद सभी प्रकार के करों को खत्म कर दिया जाएगा, जिससे सामान 'थोड़े सस्ते' हो जाएंगे।
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के लागू होने के बाद सभी प्रकार के करों को खत्म कर दिया जाएगा, जिससे सामान 'थोड़े सस्ते' हो जाएंगे। लोकसभा में जीएसटी से जुड़े चारों विधेयकों पर बहस के दौरान उन्होंने कहा कि सभी अन्य कर जैसे राज्यों में प्रवेश कर को जीएसटी को लागू करने के बाद हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "एक बार जब सभी किस्म के करों को हटा दिया जाएगा तो वस्तुएं थोड़ी सस्ती हो जाएंगी।"
अब जरा एक नजर उन रोजमर्रा की चीजों पर डाल लेते हैं जिनके दाम जीएसटी लागू होने के बाद बढ़ेंगे या फिर घट जाएंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि खाद्य पदार्थो पर कोई कर नहीं वसूला जाएगा। जीएसटी लागू होने के बाद कार, मोटरसाइकिल और कमर्शियल वाहनों के बीमा एक अप्रैल से महंगे हो जाएंगे। जीएसटी लागू होने से तंबाकू वाले पान-मसाले व गुटखे पर उत्पाद शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़कर 12 प्रतिशत हो जाएगा, जिससे ये सामान भी महंगे हो जाएंगे। धुआं उड़ाने वालों के लिए जीएसटी से बुरी खबर निकल कर आ रही है। सिगरेट पर उत्पाद शुल्क 215 रुपए प्रति हजार से बढ़कर 311 रुपए प्रति हजार हो रहा है। जिससे अब सिगरेट का धुंआ लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ जेब पर भी महंगा पड़ेगा। LED बल्ब बनाने के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली सामग्री पर भी मूल सीमा शुल्क और 6 प्रतिशत प्रतिपूर्ति शुल्क लगेगा। इससे LED बल्ब महंगे हो जाएंगे। जीएसटी लागू होने से चांदी के बर्तन और चांदी से बनने वाले सामान 1 अप्रैल से महंगे हो जाएंगे। मोबाइल फोन के दाम भी जीएसटी लागू होने से बढ़ जाएंगे। फोन के दामों में भी 1 अप्रैल से बढ़ोतरी हो सकती है। इसका कारण है मोबाइल फोन बनाने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले प्रिंटिड सर्किट बोर्ड पर भी सीमा शुल्क लगा दिया गया है। जीएसटी बिल से कई नियमों में हुए बदलाव से स्टील के सामान पर भी महंगाई की मार पड़ेगी। जीएसटी से स्टील भी महंगा हो जाएगा। एल्यूमीनियम पर सरकार द्वारा अयस्क और कनसंट्रेट पर 30 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया गया है, इस वजह से इससे जुड़े तमाम पदार्थ महंगे हो जाएंगे। एनएचएआई ने टोल प्लाजा पर 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी तय की है। हालांकि कुछ स्थानों पर इससे ज्यादा या कम की बढ़ोतरी भी की जा सकती है। 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने पर वाहन चालकों को अब 5 से 10 रुपए ज्यादा टोल टैक्स देना होगा। अभी तक जो भी टेलीकॉम कंपनियां फ्री में अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग की सुविधा दे रही थीं, वह 31 मार्च को इन सेवाओं को खत्म कर देंगी। 4जी मार्केट में तेज कंपीटिशन के बीच उपभोक्ताओं को कोई पैक चुनना पड़ सकता है। इस बार बजट में रेल टिकट करवाते वक्त लगने वाले सर्विस चार्ज कम कर दिए थे जिससे रेल बुकिंग सस्ती होगी। बजट में सरकार ने लोगों सस्ते मकान उपलब्ध कराने के लिए होम लोन ब्याज पर छूट की घोषणा की थी। नए वित्तीय वर्ष में अगर आप घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस साल आपको फायदा होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब 18 लाख की आय वर्ग के लोगों को भी होमलोन में छूट का लाभ दिया जा रहा है। जीएसटी से लोगों को सस्ते बजट में पीने के लिए साफ पानी मिल सकेगा। जीएसटी से RO के दामों में कमी आ सकती है। चमड़े (लेदर के सामान) पर भी जीएसटी का असर पड़ेगा। जीएसटी से लेदर का सामान सस्ता होने की उम्मीद है। मलतब आप अगली सर्दियों में सस्ती लेदर जैकेट का खरीद सकते हैं। जीएसटी लागू होने से पार्सल यानी डाक की सुविधा सस्ती पड़ेगी। अब तक डाक सुविधा के जरिए कूरियर या स्पीड पोस्ट भेजने के ज्यादा पैसे लगते थे वहीं अब जीएसटी लागू होने के बाद से इनकी कीमतों में कमी आ
दाम घटेंगे या बढ़ेंगे
क्या होगा महंगा
पान-मसाला गुटखा महंगा
सिगरेट महंगा
LED बल्ब महंगा
चांदी के बर्तन महंगे
मोबाइल फोन महंगा
स्टील होगा महंगा
एल्युमीनियम होगा महंगा
टोल ज्यादा देना होगा
मोबाइल बिल होगा महंगा
ये होगा सस्ता
होम लेन होगा सस्ता
आरओ मशीनें होंगी सस्ती
लेदर के उत्पाद होंगे सस्ते
डाक सुविधा होगी सस्ती
सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications