यदि आप इस ब्याज दर गिरने वाले समय में फ़िक्स्ड डिपॉजिट यानि एफ़डी के प्लांस देख रहे हैं तो हम आपके लिए लाये हैं कुछ बेहतर विकल्प।
यदि आप इस ब्याज दर गिरने वाले समय में फ़िक्स्ड डिपॉजिट यानि एफ़डी के प्लांस देख रहे हैं तो हम आपके लिए लाये हैं कुछ बेहतर विकल्प। इस समय बैंक ब्याज दर कम हो रही है और आशा है कि आगे यह और भी गिर सकती हैं। हम आपको कुछ एफ़डी प्लांस बता रहे हैं जो लंबी समयावधि में बेहतर विकल्प साबित होंगे।
केटीडीएफ़सी
8.5 की ब्याज दर पर ये फ़िक्स्ड डिपॉज़िट एक अच्छा ऑप्शन है। यह केरल सरकार का प्लान है जो कि वित्तीय रूप से काफी सशक्त है। सरकार द्वारा डिपोजिट्स की गारंटी है। इसलिए, कोई खतरा नहीं है और इससे पहले की ब्याज दरें और ज़्यादा गिरें, यह आपके लिए शानदार विकल्प है। 8.5 प्रतिशत की ब्याज दर अलग-अलग समयावधि में अलग-अलग है।
आईडीएफ़सी बैंक
यदि आप बैंक डिपॉज़िट देख रहे हैं, तो आईडीएफ़सी बैंक चुन सकते हैं। विभिन्न समयावधि में 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर के साथ यह एक आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। 366-400 दिन के डिपॉज़िट पर आपको यह ब्याज दर मिलती है, जब कि 401 से 500 दिन के डिपॉज़िट पर आपको 8 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। सीनियर सिटीज़न्स के लिए यह 8.75 प्रतिशत तक है, जो कि आज के ब्याज दरों के गिरने के समय में बुरा नहीं है।
पीपीएफ
यदि आपको टैक्स ज़्यादा देना पड़ता है, तो आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानि पीपीएफ़ चुनना चाहिए। पोस्ट ऑफिस स्कीम आपको 8 प्रतिशत का ब्याज देती है, जो कि टैक्स सेविंग के लिए बेहतर है। क्यों कि, पीपीएफ़ पर ब्याज दर टैक्स फ्री है। इतना ही नहीं, इसमें आपको आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत टैक्स में राहत में मिलेगी।
बजाज फिनसर्व
बजाज फिनसर्व में एफ़डी पर 8.25 प्रतिशत का ब्याज है जो कि बुरा नहीं है। यदि आप 1 करोड़ से अधिक राशि जमा करवाते हैं, तो आपको 0.10 प्रतिशत का अधिक ब्याज भी मिलता है। सीनियर सिटीजन्स को तो 0.25 तक का अतिरिक्त ब्याज भी मिल सकता है। इसलिए एफ़डी के लिए यह भी एक अच्छा विकल्प है।
श्रीराम ट्रांसपोर्ट एफडी
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फ़ाइनेंस में आपको 5 सालों में 10.06 प्रतिशत तक का ब्याज मिलेगा। संचयी जमा की अगर बात करें तो इसमें मासिक शेष पर 8.19 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा, जो कि काफी अधिक है। यह डिपॉज़िट AAA रेट दिया हुआ है और सुरक्षित है।
बंधन बैंक
यदि आप 1 साल के डिपॉज़िट का विकल्प तलाश रहे हैं तो बंधन बैंक आपके लिए सही है। ऐसा इसलिए क्यों कि बंधन बैंक 1 साल के जमा पर 8 प्रतिशत का ब्याज देता है। 1 साल से कम के जमा पर ब्याज दर ज़्यादा आकर्षक नहीं हैं।
महिंद्रा एंड महिंद्रा फ़िक्स्ड डिपॉज़िट
महिंद्रा एंड महिंद्रा फ़िक्स्ड डिपॉज़िट आपको 8.05 प्रतिशत का ब्याज देता है। साथ ही यह डिपॉज़िट AAA रेटिड है।
अस्वीकरण (डिस्क्लेमर)
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के आधार पर किसी प्रकार की हानि/नुकसान होने पर ग्रेनियम इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजीज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े लोग, संचालक या लेखक ज़िम्मेदार नहीं हैं। लेखक और उसके परिवार के पास इन एफ़डी स्कीम्स में कोई अंश नहीं है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications