जहां एसबीआई ने ब्याज दरें घटाई हैं तो वहीं कुछ बैंक और फाइनेंस कंपनिया हैं जहां ऐसे भी हैं जो फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9 फीसदी से अधिक की ब्याज दर दे रही हैं। आईए देखते हैं
हाल ही में SBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें घटा दी हैं। SBI ने ब्याज दरों में 0.50% की कटौती की है जिसके बाद अब SBI के ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। एक तरफ जहां एसबीआई ने ब्याज दरें घटाई हैं तो वहीं कुछ बैंक और फाइनेंस कंपनिया हैं जहां ऐसे भी हैं जो फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9 फीसदी से अधिक की ब्याज दर दे रही हैं। आईए देखते हैं
LIC हाउसिंग फाइनेंस
आप LIC हाउसिंग फाइनेंस में फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करते हैं तो आपको 7.50% की आकर्षक ब्याज दर मिलेगी। इसमें आप एक साल की अवधि से लेकर 5 साल की अवधि तक के लिए निवेश कर सकते हैं। एक साल के निवेश पर आपको 7.30 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा, जबकि 18 महीने के लिए 7.35 फीसदी, 2 वर्ष के लिए 7.50 फीसदी, 3 साल के लिए 7.50 फीसदी और 5 वर्ष के लिए 7.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
सुंदरम फाइनेंस
सुंदरम फाइनेंस में आपको और भी आकर्षक ब्याज दरें मिलेंगी। यहां फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने पर आपको 8.03 फीसदी की उच्च ब्याज दर मिलती है। अगर आप सिर्फ 12 महीने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करते हैं तो आपको 7.20 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी, जबकि 18 महीने के लिए 7.33, 24 महीने के लिए 7.75 फीसदी और 36 महीने के लिए 8.03 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
दीवान हाउसिंग
दीवान हाउसिंग में फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने पर आपको 8 फीसदी की आकर्षक ब्याज दर मिलेगी। इसमें आप 12 महीने से लेकर 120 महीने यानि कि 10 साल तक के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं। 12 महीने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने पर आपको 7.75 फीसदी ब्याज दर मिलागी, जबति 24 महीने के लिए 7.80 फीसदी, 36 माह के लिए 7.85 फीसदी, 40 महीने के लिए 7.90 फीसदी और 45 से 120 महीने के लिए 8.00 फीसदी की ब्याज दर का ऑफर है।
श्रीराम ट्रांसपोर्ट्स
श्रीराम ट्रांसपोर्ट्स इस कटेगरी में सबसे ज्यादा इंट्रेस्ट रेट दे रहा है। श्रीराम ट्रांस्पोर्ट में आपको फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने पर वार्षिक 9.72 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। यहां आप 1 वर्ष से 5 वर्ष तक की अवधि तक फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं। 12 महीने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने पर 7.75 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी, जबकि 24 महीने के लिए 8.15 फीसदी, 36 माह के लिए 8.66 फीसदी, 48 महीने के लिए 9.20 फीसदी और 60 माह के लिए 9.72 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।
श्रीराम ट्रांसपोर्ट्स
श्रीराम ट्रांसपोर्ट्स इस कटेगरी में सबसे ज्यादा इंट्रेस्ट रेट दे रहा है। श्रीराम ट्रांस्पोर्ट में आपको फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने पर वार्षिक 9.72 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। यहां आप 1 वर्ष से 5 वर्ष तक की अवधि तक फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं। 12 महीने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने पर 7.75 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी, जबकि 24 महीने के लिए 8.15 फीसदी, 36 माह के लिए 8.66 फीसदी, 48 महीने के लिए 9.20 फीसदी और 60 माह के लिए 9.72 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।
HDFC
एचडीएफसी लिमिटेड के फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करके आप अधिकतम 7.55 फीसदी वार्षिक ब्याज दर पा सकते हैं। एचडीएफसी फिक्स्ड डिपॉजिट की स्कीम में अग्रणी बैंक है और इसे क्रिसिल की ट्रिपल ए रेटिंग मिली है जिसका अर्थ है कि यहां निवेश सुरक्षित है। एचडीएफसी में आप 15 माह से लेकर 44 महीने तक के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं। 15 महीने के निवेश पर आपको 7.50 फीसदी ब्याज दर मिलेगी, जबकि 22 माह के लिए 7.55 फीसदी, 30 माह के लिए 7.50 फीसदी और 44 महीने के लिए 7.55 फीसदी ब्याज दर मिलेगी।
केटीडीएफ़सी
8.5 की ब्याज दर पर ये फ़िक्स्ड डिपॉज़िट एक अच्छा ऑप्शन है। यह केरल सरकार का प्लान है जो कि वित्तीय रूप से काफी सशक्त है। सरकार द्वारा डिपोजिट्स की गारंटी है। इसलिए, कोई खतरा नहीं है और इससे पहले की ब्याज दरें और ज़्यादा गिरें, यह आपके लिए शानदार विकल्प है। 8.5 प्रतिशत की ब्याज दर अलग-अलग समयावधि में अलग-अलग है।
आईडीएफ़सी बैंक
यदि आप बैंक डिपॉज़िट देख रहे हैं, तो आईडीएफ़सी बैंक चुन सकते हैं। विभिन्न समयावधि में 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर के साथ यह एक आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। 366-400 दिन के डिपॉज़िट पर आपको यह ब्याज दर मिलती है, जब कि 401 से 500 दिन के डिपॉज़िट पर आपको 8 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। सीनियर सिटीज़न्स के लिए यह 8.75 प्रतिशत तक है, जो कि आज के ब्याज दरों के गिरने के समय में बुरा नहीं है।
पीपीएफ
यदि आपको टैक्स ज़्यादा देना पड़ता है, तो आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानि पीपीएफ़ चुनना चाहिए। पोस्ट ऑफिस स्कीम आपको 8 प्रतिशत का ब्याज देती है, जो कि टैक्स सेविंग के लिए बेहतर है। क्यों कि, पीपीएफ़ पर ब्याज दर टैक्स फ्री है। इतना ही नहीं, इसमें आपको आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत टैक्स में राहत में मिलेगी।
बजाज फिनसर्व
बजाज फिनसर्व में एफ़डी पर 8.25 प्रतिशत का ब्याज है जो कि बुरा नहीं है। यदि आप 1 करोड़ से अधिक राशि जमा करवाते हैं, तो आपको 0.10 प्रतिशत का अधिक ब्याज भी मिलता है। सीनियर सिटीजन्स को तो 0.25 तक का अतिरिक्त ब्याज भी मिल सकता है। इसलिए एफ़डी के लिए यह भी एक अच्छा विकल्प है।
अस्वीकरण (डिस्क्लेमर)
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के आधार पर किसी प्रकार की हानि/नुकसान होने पर ग्रेनियम इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजीज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े लोग, संचालक या लेखक ज़िम्मेदार नहीं हैं। लेखक और उसके परिवार के पास इन एफ़डी स्कीम्स में कोई अंश नहीं है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications