यहां पर कुछ फायनेंशिल टिप्स दी गई हैं जो कि लोगों को उनके उम्र और स्टेटस के हिसाब से जानना और समझना चाहिए।यह केवल पढ़ने के लिए नहीं है बल्कि इन्हें अपने व्यक्तिगत जीवन में लागू करने की भी जरुरत है
बचत और निवेश आप तभी कर सकते हैं जब आपको पैसों का मैनेजमेंट करते आता हो या कहें कि आपको फायनेंशियल टिप्स पता हों। यहां पर कुछ फायनेंशिल टिप्स दी गई हैं जो कि लोगों को उनके उम्र और स्टेटस के हिसाब से जानना और समझना चाहिए। यह केवल पढ़ने के लिए नहीं है बल्कि इन्हें अपने व्यक्तिगत जीवन में लागू करने की भी जरुरत है।
लक्ष्य
फायनेंशियल ग्रोथ के लिए सबसे जरूरी चीज है एक निधार्रित लक्ष्य, क्योंकि बिना लक्ष्य के कोई भी प्लानिंग इंपॉसिबल है इसलिए हमें कार्य भी उस लक्ष्य के हिसाब से कार्य करना चाहिए।
इच्छाओं और आवश्यकताओं में अंतर समझें
इच्छाओं और आवश्यकताओं के बीच उलझें नहीं बल्कि उनमें अंतर समझे। अगर आप यह नहीं समझ पाये हैं तो लगातार फायनेंशियल टेंशन आपको सतायेगी। जरुरतें जैसे कि रोटी, कपड़ा और मकान तो वहीं आवश्यकतायें उस पर्यावरण और लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है जिस पर आप सर्ववाइव करते हैं। इसलिए यह निश्चित करना चाहिए कि आपके फायनेंशियल सेक्योरिटी के लिए क्या आवश्यक है और क्या नहीं।
ओवरस्पैंडिंग
आवश्यकता से अधिक खर्च करना ही आपके फायनेंशियन कंडीशन को बिगाड़ता है। एक लिस्ट बनाइये और उसी के आधार पर अपना बजट फिक्स कीजिए जिससे फालतू के खर्च में कमी आयेगी। जितना कमाते हैं अगर उससे कम खर्च करते हैं तो आपकी बचत में बढ़ोत्तरी होगी। यह बचत भविष्य के लिए सहायक सिद्ध होगी।
संपत्तियां और देनदारियां
परिसंपत्तियां आपकी खुद की संपत्ति होती हैं जिनके पास मूल्य, जैसे कि आपकी कार, घर, बचत खाते, आदि हैं। देनदारियां वो हैं जो आपके बकाया हैं क्रेडिट कार्ड, ऋण और कार ऋण आदि देनदारियां या लायबेलिटी हैं। सफलता पाना बहुत सरल है इसके संपत्ति को बढ़ाना होगा और देनदारी को कम करना होगा।
उपभोक्ता ऋण से बचें
उपभोक्ता ऋण से बचें, आपके क्रेडिट कार्ड कि लिमिट आपके हिसाब से नहीं होगी, ये लिमिट उसी हिसाब से होगी जिस हिसाब से आपने प्लान लिया होगा। ना कि क्रेडिट कार्ड ऑफर के आधार पर होगी। इसके साथ ही इंट्रेस्ट रेट भी चलेगा, अगर समय पर ब्याज और पेमेंट नहीं किया गया है तो ऐसे में आपका बजट बिगड़ेगा और फायनेंशियल सेक्योरिटी की संभावना कम होगी।
निवेश
अगर आप शॉर्ट-टर्म से इन्वेस्ट करके मुनाफा कमाना चाहते हैं तो यह पैसा कमाने का बिल्कुल सही रास्ता नहीं होगा, क्योंकि ये शॉर्ट-टर्म लांग टर्म के लिए नहीं होता है। हर दिन जिस चीज के बारे में अच्छे से जानते हैं उस चीज के बारे में और जानने का प्रयास करें। मार्केट में उतार चढ़ाव से घबरायें नहीं।
बैकअप प्लान हमेशा साथ रखें
लाइफ हमेशा हमारे प्लान के हिसाब से नहीं चलती है उसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं इसलिए जरुरी है कि कोई बैकअप प्लान हो जो कि इमरजेंसी में काम आ सके। यह कोई बड़ी बात नहीं है कभी भी जॉब जा सकती है, हेल्थ प्राब्लम हो सकती है और अचानक से कोई ऐसा काम आ जाता है जिसको संभालने में हमारा बजट और परसनल फायनेंस बिगड़ सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications