जब पहली सैलरी मिलती है तो आप कुछ ऐसे कदम भी उठा सकते हैं जो कि आर्थिक रुप से आप को संभलने में मदद कर सकें। यह एक उचित समय होता है कि जब आप अपने सपने को उड़ान देने के लिए तैयार करते हुए खुद का घर, कार
आपकी पहली सैलरी आर्थिक रुप से मदद तो करती ही है साथ ही साथ आपके आत्म विश्वास और आत्मसम्मान को भी बढ़ाती है। जब पहली बार सैलरी मिलती है तो ज्यादातर लोग अपने परिवार के लोगों को उपहार और दोस्तों को पार्टी देने के बारे में सोचते हैं।
जब पहली सैलरी मिलती है तो आप कुछ ऐसे कदम भी उठा सकते हैं जो कि आर्थिक रुप से आप को संभलने में मदद कर सकें। यह एक उचित समय होता है कि जब आप अपने सपने को उड़ान देने के लिए तैयार करते हुए खुद का घर, कार और बाइक खरीद सकते हैं। सैलरी मिलने के बाद कौन से काम करने चाहिए यहां पर हम आपको बताएंगे-
विकसित करें एक वित्तीय आदत
पहली सैलरी सबके लिए मायने रखती है, अपने मनोरंजन के लिए इससे आप कितना भी खर्च कर सकते हैं गैजेट, पसंदीदा ड्रेस और मनपसंद खाना ये सब खरीद सकते हैं। लेकिन इससे पहले की ये सभी काम आपकी आदत बन जाये आप भविष्य के लिए बचत करना शुरू कर दें। दूसरों का चुकता करने से पहले खुद का चुकता करें, हर हाल में बचत करने का एक टारगेट फिक्स रखें।
बजट बनायें
बजट आपके खर्च को प्लान करने में मदद करेगा। हर महीने की सैलरी को कैलकुलेट करें, जरुरी चीजों जैसे कि घर का रेंट, कार और बाइक का ईएमआई, खाने का खर्च सबकी सूची पहले से बनाकर रखें। इससे खर्च और आमदनी को समझने में मदद मिलेगी, साथ ही इससे अनावश्यक चीजों की लिस्ट भी कम होगी।
खुद का बीमा करायें
सबसे पहले जरुरी है खुद की देखभाल करना उसके लिए जरुरी है कि सबसे पहले खुद के लिए एक इंश्योरेंस करवायें जैसे ही आपको जॉब मिले। इंश्योरेंस से आर्थिक रुप से तब मदद लिती है जब किसी प्रकार का हादसा, कोई बहुत बड़ी बीमारी हो या फिर मृत्यू हो। मेडिकल इंश्योरेंस के माध्यम से खुद को सुरक्षित रखने और अपने पर आश्रित व्यक्तियों की मदद करने का काम कर सकते हैं।
छोटी-छोटी चीजों में इन्वेस्ट करें
चूंकि आपने नौकरी करना अभी शुरू किया है तो यह जरुरी नहीं कि आप ज्यादा अमाउंट इन्वेस्ट कर दें जिससे आपकी दिक्कतें बढ़ जायें, छोटी-छोटी चीजों पर इन्वेस्ट करना शुरू-शुरू में सही रहेगा। कुछ महीने बाद आप ज्यादा मात्रा में बचत करने के काबिल बन जायेंगे। सिस्टमैटिक इंवेस्टिमेंट प्लान से आपको भविष्य में कई फायदे मिल सकते हैं।
रिटार्यमेंट के लिए प्लान
अगर आप शुरूआत से ही सेवानिवृति के लिए भी प्लान बनाना शुरू कर देते हैं तो यह भविष्य के लिए फायदेमंद ही होगा। ज्यादातर कंपनी ईपीएफ स्कीम भी प्रदान करती हैं यदि आपकी कंपनी पीएफ नहीं प्रदान करती है तो आप अपना पीएफ अकाउंट खुलवा सकते हैं। शुरूआत से ही सेवानिवृत्ति के लिए प्लान बनाना सबसे अच्छा फायनेंशियल डिसीजन होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications