यहां पर हम आपको हेल्थ इंश्यारेंस से जुड़ी ऐसे कुछ प्वाइंट बतायेंगे जो कि हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को चुनने में आपकी मदद करेगी।
हर कोई अपनी और अपनी फैमिली की देखभाल और सुरक्षा चाहता है। इसके लिए वो स्वास्थ्य बीमा लेते हैं। लेकिन आप अगर पहली बार हेल्थ इंश्योरेंस करवा रहे हैं तो आपके लिए यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि आप कौन सा हेल्थ इंश्योरेंस लें और कौन सा नहीं लें। कुछ लोग तो बिना सोचे समझे ही कोई भी हेल्थ इंश्योरेंस ले लेते हैं बिना यह जाने ही क्या इससे उतना फायदा होगा जितना की वो चाहते हैं। यहां पर हम आपको हेल्थ इंश्यारेंस से जुड़ी ऐसे कुछ प्वाइंट बतायेंगे जो कि हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को चुनने में आपकी मदद करेगी।
पॉलिसी की करें तुलना
किसी भी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को लेने से पहले अन्य दूसरी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में भी पता कर लें और उनकी आपस में तुलना भी कर लें। इसके लिए आप इससे संबंधित वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं। साथ ही यह भी पता करें कि सबसे ज्यादा प्रीमियम कौन दे रहा है।
क्लेम के क्लॉज को भी जानें
पॉलिसी लेते वक्त ज्यादातर हम प्रीमियम अमाउंट ही देखते हैं हमारा ध्यान दूसरी चीजों की तरफ जाता ही नहीं है। लेकिन आपको उस पॉलिसी को क्लेम करने पर कितना क्लॉज मिलेगा इसकी जानकारी होनी चाहिए। कई पॉलिसी में कंपनी पूरे भुगतान में कटौती का क्लाज डाल देती हैं। इसलिए आप पॉलिसी देने वाले एजेंट से इस बारे में अच्छे से जानकारी लें।
ऑर्गन ट्रांसप्लांट में डोनर का कवरेज भी हो शामिल
ज्यादातर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां उन्हीं का कवरेज देती हैं जिनके नाम से ये पॉलिसी हैं। लेकिन जब हम ऑर्गन ट्रांसप्लांट करवाते हैं तो हमें डोनर को भी पैसे देने होते हैं। इसलिए इंश्योरेंस कंपनी से ऑर्गन ट्रांसप्लांट के कवरेज की भी बात करें।
कैशलेस अस्पतालों को प्राथमिकता दें
अपनी इंश्योरेंस कंपनी से यह पता करें कि क्या वो कैशलेस पेमेंट वाले अस्पतालों में भी इलाज करवा सकते हैं या नहीं। उनकी लिस्ट आप अच्छे से चेक कर लें कि आखिर ऐसे अस्पताल उनके इंश्योरेंस पॉलिसी में आते हैं या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे बहुत सारे हॉस्पिटल हैं जहां पर इलाज के तुरंत बाद कैश के माध्यम से ही भुगतान करना होता है।
घर पर हुए इलाज पर भी मिले कवरेज
कई बीमारियां ऐसी होती हैं जिनका इलाज घर पर भी संभव होता है इसलिए उसमें भी हेल्थ इंश्योरेंस का कवरेज शामिल हो। ऐसा आप पॉलिसी लेने से पहले पढ़ लें और जांच लें क्योंकि कुछ इंश्योरेंस कंपनियां सिर्फ अस्पतालों के बिल पर ही कवरेज देती हैं।
फैमिली मेंबर को भी मिला पूरा कवरेज
कुछ इंश्योरेंस कंपनियां जो इंश्योरेंस करवाता है उसे तो 100 प्रतिशत का कवरेज प्रदान करती है लेकिन घर के बांकी सदस्य जैसे पत्नी, माता-पिता और बच्चों में 50 से 25 प्रतिशत तक का ही कवरेज मिलता है। इसलिए ऐसी कंपनियों की पॉलिसी लेने से बचें।
लीव विथआउट पे का भी हो भुगतान
जब आप बीमार होते हैं तो ऑफिस से भी आपको छुट्टी लेनी पढ़ जाती है। ऐसे में ऑफिस में आपकी सैलरी कटना शुरू हो जाती है तो घर के खर्चों को संभाल पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। बहुत सी ऐसी इंश्योरेंस कंपनियां हैं जो कि पर डे के हिसाब से पैसों का भुगतान करती हैं तो अगर ऐसी कवरेज वाली पॉलिसी आपको मिल जाए तो यह सोने पर सुहागा होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications