पैसे को बचाने के भी अलग-अलग तरीके होते हैं। हर कोई पैसे कमाता है लेकिन बचत सिर्फ कुछ लोगों के ही पास होती है। इसकी वजह है कि उन कुछ लोगों को पैसा बचाने की तरकीब सीखने की जरुरत है।
हर कोई जानता है कि पैसे की उसके जीवन में क्या अहमियत है। पैसा जितना एक गरीब व्यक्ति के लिए जरुरी होता है उतना ही अमीर व्यक्ति के लिए। बस हर किसी की जरुरतें अलग होती हैं और साथ ही उनका पैसा कमाने का जरिया भी अलग-अलग होता है। ठीक इसी तरह पैसे को बचाने के भी अलग-अलग तरीके होते हैं। हर कोई पैसे कमाता है लेकिन बचत सिर्फ कुछ लोगों के ही पास होती है। इसकी वजह है कि उन कुछ लोगों को पैसा बचाने की तरकीब सीखने की जरुरत है। यहां पर आपको ऐसे ही कुछ आसान टिप्स बताएंगे जिससे आप अपने पैस हर महीने बचाकर एक बड़ी बचत कर सकते हैं।
हर दिन और हर महीने का बजट बनाएं
सबसे पहले आप एक ऐसा प्लान बनाएं जिसमें कि प्रतिदिन और प्रति माह का बजट शामिल हो। इस महीने आपको कितना खर्च करना है और कितना बचाना है इसका बजट बनाएं, इसी तरह का प्लान प्रतिदिन का भी बनाएं और इसका नियमति रुप से पालन करें। इससे आप फालतू खर्चों से बच जाएंगे।
बैंक में बचत खाता खुलवाएं
आप बैंक में एक बचत खाता खुलवाएं जिसमें कि आपकी सैलरी से खुद व खुद 500 से 1000 रुपये कट जाए। इसके लिए रीकरिंग डिपॉजिट खाता सबसे बढि़या होगा। इससे हर महीने आपके सैलरी अकाउंट से पैसे कट कर आपके बचत खाते में चले जाएंगे जहां पर आपको ब्याज दर भी मिलेगी।
ऑनलाइन शॉपिंग करें
आजकल इंटरनेट का जमाना है। साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग भी लोगों करना अच्छा लगता है। तो आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करने की आदत डालें। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय आपको कई सारे रिवार्डस, कूपन और छूट मिलती है जिससे आपके पैसों की बचत होती है। इससे आपका समय और पैसा दोनों ही बचेंगे।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें
आजकल लाइफ बहुत फास्ट हो गई है। किसी के पास वक्त नहीं है इसलिए कहीं जाने के लिए वो या तो अपनी कार या फिर प्रायवेट टैक्सी बुक करके जाना पसंद करते हैं। जिससे बहुत ज्यादा खर्चे हो जाते हैं। इसलिए यह सुझाव आपके लिए अच्छा होगा कि आप लंबी दूरी के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें।
हैबिट चेंज करें
कुछ लोगों की आदत होती है एक्सपेंसिव चीजें खरीदने की। फिर चाहे वो कपड़े हों या कोई अन्य चीज उन्हें ब्रांडेड चीजें लेना और देना पसंद होती है। तो अपनी इन आदतों को बदल डालिए ताकि आपके खर्चे कुछ कम हों और थोड़ी- बहुत बचत हो सके ।
एक्सट्रा खर्चों पर रोंक लगाएं
एक्सट्रा खर्चे जैसे कि बिना प्लान किए घूमने चले जाना, बिना प्लान बनाए पार्टी करना और शॉपिंग करना। ऐसी आदतें एक्सट्रा खर्च को बढ़ाती हैं। तो आपनी आदतों को सुधारें और एक्सट्रा खर्चे को कम करें।
क्रेडिट कार्ड का उपयोग कम करें
वेतनभोगी लोगों के पास क्रेडिट कार्ड रहता है। क्रेडिट कार्ड में 50,000 हजार से लेकर 1 लाख तक की लिमिट होती है। जिससे लोग मनचाहा शॉपिंग और खर्चे करते रहते हैं। चूंकि क्रेडिट कार्ड से हम डिजिटल रुप से पैसों का भुगतान करते हैं इसलिए खर्चों का अंदाजा नहीं लगता है। इसलिए कैश देने की आदत डालें और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल इमरजेंसी के दौरान ही करें।
इंटरनेट का प्रयोग करें
इंटरनेट के प्रयोग करने से आप कई जगह पैसे बचा सकते हैं जैसे कि न्यूज पेपर खरीदने की झंझट नहीं, लोगों से कम्यूनिकेट करने के लिए एक्सट्रा चार्ज देने की जरुरत नहीं। तो वहीं कुछ टेलीकॉम कंपनियां इंटरनेट पैक लेने पर फ्री कॉलिंग की भी सुविधा प्रदान करती हैं। जिससे पैसे की बचत होती है।
बिजली का बिल कम करें
बिजली का बिल कम और ज्यादा करना आपके हाथ में होता है। मौसम का ध्यान रखते हुए कूलर पंखे का कम चलाएं। टीवी, लैपटॉप और माइक्रोवेब का इस्तेमाल थोड़ा कम करें। अगर सब एक ही रुम में बैठे हैं तो बांकी कमरों और वॉशरुम की लाइट बंद करके रखें।
शॉपिंग करने जाएं तो लिस्ट पहले बना लें
अक्सर देखने में आता है कि जब भी आप शॉपिंग मॉल या फिर किसी मार्केट में शॉपिंग के लिए जाते हैं तो बिना लिस्ट बनाए ही चले जाते हैं। आपके सामने जो भी अच्छी बुरी चीज दिख जाती है आप उसे खरीद लेते हैं। ऐसे में आप सीमा से ज्यादा शॉपिंग भी कर लेते हैं और आपके पैसे भी खर्च हो जाते हैं। तो अब से यह ध्यान रखें कि जब भी आप शॉपिंग के लिए जाएं एक लिस्ट जरुर बना के रखें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications