जॉब लॉस इंश्योरेंस अपने आप में कोई अलग इंश्योरेंस नहीं है। यह किसी अन्य इंश्योरेंस के साथ एक पैकेज की तरह आता है।
पिछले कुछ दिनों से लगातार आईटी सेक्टर समेत कई अन्य सेक्टरों में कर्मचारियों की छठनी की जा रही है। जिसका असर लोगों की आर्थिक स्थिती पर हो रहा है। एक बार अगर जॉब चली जाती है तो दुबारा उसी पोस्ट और उसी आय पर नई नौकरी मिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे मौके में आप जॉब लॉस इंश्योरेंस की मदद ले सकते हैं। यहां पर आपको जॉब लॉस इंश्योरेंस से संबंधित कुछ जरुरी टिप्स बताएंगे जो कि आपको आर्थिक रुप से संभलने में मदद कर सकते हैं।
जॉब लॉस इंश्योरेंस
जॉब लॉस इंश्योरेंस अपने आप में कोई अलग इंश्योरेंस नहीं है। यह किसी अन्य इंश्योरेंस के साथ एक पैकेज की तरह आता है। जैसे कि एक्सीडेंटल इंश्यारेंस या मेडिक्लेम के साथ।
ऐसे मिलेगा कवर
इस पॉलिसी के अनुसार आपकी क्लेम तब ही वैद्य मानी जाएगी जब आपको नौकरी से कंपनी के विलय या अधिग्रहण के बाद हटाया गया है। इसके लिए आपको लिखित दस्तावेज भी दिखाने होंगे।
करना होगा थोड़ा इंतजार
जॉब लॉस क्लेम करने के प्रोसेस में कुछ समय लगता है। इसलिए क्लेम पाने के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है। इसमें 1 महीने से 3 महीने तक का भी समय लग सकता है। तो आपको जैसे ही जॉब छोड़ने की नोटिस मिले तुरंत क्लेम करें।
इन कारणों से नौकरी जाने पर नहीं मिलेगा क्लेम
- नौकरी में खराब प्रदर्शन
- किसी पुरानी बीमारी के कारण अगर नौकरी गई हो तब
- अगर स्वेच्छा से रिटायरमेंट जल्दी लिया हो तब
- अपनी इच्छा से इस्तीफा दिया हो तब
- अनुशासनात्मक कार्रवाई के कारण नौकरी गई हो तब
क्लेम करने से पहले ये भी कर लें पता
1. अगर आपकी कंपनी आपको जॉब से निकालने के बाद गुजारा भत्ता दे रही है तब इंश्योरेंस क्लेम वैध होगा के नहीं।
2. अगर नोटिस देकर निकाला गया है तब मान्य है कि नहीं।
3. अगर आपके पास जॉब लॉश से संबंधित जरुरी दस्तावेज नहीं तब क्लेम मान्य होगा के नहीं
अन्य विकल्प भी सोच के रखें
इस तरह के इंश्योरेंस में पूरी तरह से निर्भर रहने से अच्छा ऑप्शन है कि आप इंमरेंजी फंड और बचत खाता पहले से ही खोल के रखें। ताकि नौकरी जाने पर आपको कोई दिक्कत ना हो, क्योंकि जॉब लॉश इंश्योरेंस में आपको मासिक आय का 50 प्रतिशत राशि अगले तीन महीनों तक ही मिल पाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications