प्रॉपर्टी कंसल्टेंट कुशमैन एंड वेकफील्ड के अनुसार एशिया पैसेफिक में रियल्टी सेक्टर के लिए निवेश के 10 शीर्ष स्थानों की सूची में हैदराबाद सहित देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई भी शामिल हैं।
प्रॉपर्टी कंसल्टेंट कुशमैन एंड वेकफील्ड के अनुसार एशिया पैसेफिक में रियल्टी सेक्टर के लिए निवेश के 10 शीर्ष स्थानों की सूची में हैदराबाद सहित देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई भी शामिल हैं जहाँ कमर्शियल ऑफिस में वृद्धि की बहुत संभावनाएं हैं।
"बेटिंग ऑन एशिया पेसेफिक्स नेक्स्ट कोर सिटीज़" की रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु और मुंबई को क्रमश: छटवां और सातवाँ स्थान मिला है। आइए जाने भारत के अन्य शहरों का रियल्टी निवेश में कौन सा स्थान है:
हैदराबाद
भारत का दक्षिणी शहर हैदराबाद इस क्षेत्र में नंबर एक पर है। तो वहीं एप्पल, अमेजॉन, गूगल, और उबर हैदराबाद में अपना दूसरा सबसे बड़ा डेवलपमेंट सेंटर खोलने की तैयारी में है। सभी कंपनियां 10 किमी. की परिधि में हैं। हैदराबाद में अन्य बड़ी कंपनियां जैसे फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट और क्वेलकॉम भी हैं।
बेंगलुरु
भारत की सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु छटवें स्थान पर है। इस शहर ने अंतरराष्ट्रीय आईटी सेक्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज की है। भारत में स्थित सभी आईटी कंपनियों में से लगभग 35 प्रतिशत कंपनियां बेंगलुरु में है। यहाँ कई मल्टीनेशनल कंपनियां जैसे गूगल, एसेंच्योर, ओरेकल, आईबीएम, एचपी, डेलोइट, केपजैमिनी, एचसीएल, डेल, सिस्को, माइंड ट्री, एमेज़ॉन और अन्य कई बीपीओ हैं जिन्होंने इसे भारत का बीपीओ केंद्र बना दिया है।
मुंबई
भारत का प्रमुख मेट्रोपोलिटन शहर मुंबई सातवें स्थान पर है। यह पहले बॉम्बे के नाम से जाना जाता था। मुंबई को भारत की व्यापारिक राजधानी कहा जाता है, यह देश का प्रमुख वित्तीय और संचार केंद्र है। इस शहर में सबसे बड़ा और व्यस्त बंदरगाह है जो भारत के विदेशों के साथ व्यापार को संभालता है तथा यहाँ एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी है। भारत का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज जो विश्व में तीसरे स्थान पर है, मुंबई में स्थित है।
पुणे
पुणे को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। यह आठवें स्थान पर है। रिपोर्ट्स के अनुसार पुणे में रेसिडेंशियल रियल एस्टेट मार्केट बढ़ रहा है। शैक्षणिक सुविधाएं, आईटी क्षेत्र में तेज़ी, नौकरी के अवसर, जीवन शैली इसके प्रमुख कारण हैं।
चेन्नई
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई नौवें स्थान पर है। चेन्नई में टीसीएस सहित कई अन्य बड़े कॉर्पोरेट ऑफिस हैं। यहाँ कई प्रकार की इंडस्ट्रीज़ हैं विशेष रूप से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज़।
नई दिल्ली
भारत की राजधानी दिल्ली दसवें स्थान पर है। हमारे देश के इतिहास में दिल्ली का प्रतिष्ठित स्थान 3 शताब्दियों से भी अधिक समय से रहा है। यह राजनीतिक राजधानी धीरे- धीरे व्यापारिक राजधानी भी बन रही है क्योंकि अधिकाँश कंपनियां दिल्ली-एनसीआर को अपना बेस बना रही हैं।
भारतीय शहर
इस वर्ष में अधिकाँश वैश्विक निवेश कमर्शियल ऑफिस संपत्ति में किये जायेंगे क्योंकि बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, मुंबई और पुणे के बाज़ारों में एशिया पैसेफिक के उभरती हुई अर्थव्यवस्था वाले अन्य शहरों की अपेक्षा अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है।
भारत विकास के पथ पर
कुशमैन एंड वेकफील्ड के रिसर्च सर्विसेज़ के सीनियर डायरेक्टर सिद्धार्थ गोयल कहते हैं कि वैश्विक निवेशकों ने 2005-08 से कई मूल्यवान सबक सीखे हैं और वे अब भारतीय रियल एस्टेट में मिलने वाले लाभ का फायदा उठाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने बताया कि "मज़बूत जीडीपी के साथ हमारा देश अब आर्थिक मज़बूती पर है, यहाँ का व्यापारिक माहौल अच्छा है और केंद्र सरकार की नीतियां भी निवेशकों के अनुकूल हैं।"
बैंकाक और मनीला
कुशमैन एंड वेकफील्ड रिपोर्ट ने उन बाज़ारों का विश्लेषण किया जो निवेशकों को उनके दीर्घकालिक विकास के मूलभूत सिद्धांतों से निकलने के अवसर प्रदान करेगा जो निरंतर होने वाले सुधारों के कारण व्यवहार्य हो जाएगा। इस सूची में अन्य शहर बैंकाक शामिल है जो तीसरे स्थान पर है और मनीला चौथे स्थान पर है। चीन के गुअन्ग्ज़्हौ और शेंज्हें क्रमश: पांचवें और छटवें स्थान पर है। गोयल कहते हैं कि " सेक्टर्स जैसे बीएफएसआई (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज़ और इंश्युरेंस), हेल्थकेयर, कंसल्टिंग सर्विसेज़ और विभिन्न मेन्युफेक्चरिंग इंडस्ट्रीज़ आदि के लिए व्यावसायिक जगहों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है।"
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications