शेयर बाजार में निवेश करने के लिए तमाम नियम और कायदे कानून का पालन करना होता है वहीं शेयर बाजार पर नजर भी पैनी रखनी रहती है लेकिन म्यूचुअल फंड को लेकर ऐसा नहीं है।
जब भी हम बचत और निवेश की बात करते हैं तो हमारे मन में दो निवेश प्लान सबसे पहले आते है पहला शेयर बाजार और दूसरा म्यूचुअल फंड। शेयर बाजार में निवेश करने के लिए तमाम नियम और कायदे कानून का पालन करना होता है वहीं शेयर बाजार पर नजर भी पैनी रखनी रहती है लेकिन म्यूचुअल फंड को लेकर ऐसा नहीं है। म्यूचुअल फंड में निवेश बेहद आसान है और इसमें लंबी अवधि के निवेश में अच्छा फायदा भी है। इसके अलावा सबसे अच्छी बात तो ये है कि आप 500 रुपए की मामूली राशि से भी म्यूचुअल फंड में निवेश करना शुरु कर सकते हैं।
निवेश की आदत डालें
सबसे पहले तो आपको निवेश की आदत डालनी होगी। कई बार लोग बड़े ही जोश में ऐसी स्कीम्स में निवेश कर देते हैं पर धीरे-धीरे उनका उत्साह ठंडा पड़ जाता है और निवेश की लंबी प्रक्रिया से वह ऊब जाते हैं। इसलिए ये जरूरी है कि निवेश के लिए आपके पास धैर्य हो और एक बेहतरीन प्लानिंग।
कम उम्र में शुरु करें निवेश
अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो आप 18 साल की उम्र के बाद से ही ये काम शुरु कर दीजिए। क्योंकि जितनी कम उम्र में आप निवेश करेंगे उतना ही ज्यादा लाभ आपको भविष्य में होगा। भले ही आपका निवेश छोटा हो लेकिन अगर आप कम उम्र से ये काम शुरु कर रहे हैं तो ये योजना आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है।
नियमित निवेश करें
म्यूचुअल फंड में सबसे जरूरी बात है नियमित होना। नियमित निवेश ही आपके सफलता की कुंजी साबित होगा। अगर आप 500 रुपए से लेकर 5,000 रुपए प्रति माह निवेश कर रहे हैं तो आपको इसे हर माह नियमित निवेश करना होगा। आप ये सोचना छोड़ दीजिए कि रकम छोटी है या बड़ी अगर आप नियमित निवेश करते हैं तो फायदा आपका ही होगा।
लंबी अवधि का निवेश करें
म्यूचुअल फंड में निवेश करने का मतलब ये नहीं है कि आज आपने पैसा लगाया और अगले ही महीने वो बढ़ जाएगा। इसके लिए आपको धैर्य रखना होगा। म्यूचुअल फंड में हमेशा लंबी अवधि का निवेश करें। लंबी अबधि के निवेश में आपको ज्यादा लाभ होगा।
म्यूचुअल फंड के तीन मंत्र
तो अब जब आप जान गए हैं कि म्यूचुअल फंड के तीन मंत्र, कम उम्र में निवेश, नियमित निवेश और लंबी अवधि का निवेश हैं तो इसका मतलब है कि आप म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए तैयार हैं। हालांकि इस बात का जरूर ध्यान रखें कि म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के रिस्क पर निर्भर करता है इसलिए इसके बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर निवेश की तैयारी करें।
Hindi.goodreturns.in का मकसद है कि हमारे पाठकों को व्यापार, निवेश, बचत और टैक्स जैसी बातों के बारे सही में जानकारी मिले। यह लेख सिर्फ म्यूचुअल फंड को लेकर आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। आपके निवेश में किसी तरह के होने वाले हानि या फिर लाभ के लिए संस्थान उत्तरदायी नहीं होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications