अकसर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से यह चर्चा करते रहते हैं कि आप बचत नहीं कर पा रहे हैं। आपके पास बिल्कुल भी सेविंग नहीं है।
अकसर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से यह चर्चा करते रहते हैं कि आप बचत नहीं कर पा रहे हैं। आपके पास बिल्कुल भी सेविंग नहीं है। तो कोई बाद नहीं आपको टेंशन लेने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि अब आपके पैसे भी बचेंगे और बचत भी होगी। यहां पर आपको हम बचत के ऐसे ही 5 तरीके बताने वाले हैं जिनके बारे में आपने कभी न कभी सोचा तो जरुर होगा पर अपनी दिनचर्या में इसे शामिल नहीं किया है अभी तक। तो तैयार हो जाइए इन तरकीबों को अपनाने के लिए।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल
न तो कभी तेल की कीमतें कम होंगी और न ही आप कभी गाडि़यों का उपयोग कम करेंगे। जैसा कि आप सब जानते हैं कि पेट्रोल और डीजल की कीमत हर महीन-पंद्रह दिन में घटती बढ़ती रहती है लेकिन कीमतें घटने से ज्यादा बढ़ जाती हैं जिसका असर आपके मंथली इनकम पर पड़ता है क्योंकि आपकी सैलरी साल में सिर्फ एक ही बार बढ़ती है। तो इसलिए अपने पैसे बचाने के लिए आप खुद के वाहनों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैस बस और ट्रेन का किराया भी आपके पर्सनल व्हीकल के पेट्रोल से कम ही पड़ता है।
सेकंड हैण्ड चीजों का करें इस्तेमाल
अक्सर ऐसा होता है कि अगर आपने एक जगह से दूसरी जगह प्रस्थान किया है तो आप नए घर में जाकर फिर से सारी चीजें नई खरीदते हैं। जिससे आपका खर्च डबल हो जाता है। तो इन खर्चों से बचने का तरीका है कि आप नए सामान खरीदने के वजाय सेकंड हैण्ड चीजें खरींदे। जैसे कि सोफा, बेड, शू-केश और डायनिंग टेबल आदि। जब हम नई चीजों को बेचते हैं तो उसमें हमें लागत कम मिलती है। इसलिए सेकण्ड हैण्ड चीजों को खरीदना ही उचित होगा न कि नई चीजों को खरीदना। सेकंड हैण्ड चीजें आप OLX, Quiker और फेसबुक के वाय एण्ड सेल ग्रुप से भी खरीद सकते हैं और वहां पर अपना सामान बेच भी सकते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग करें
जब आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आप डेबिट कार्ड या फिर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें आपको कई बार कुछ चीजों में डिस्काउंट और रिवार्ड्स भी मिलते हैं। किराने का सामान, मूवी टिकट, दवाईयां सब कुछ आपको ऑनलाइन मिल जाएगा। ऑनलाइन खरीदे गए सामान में आपको होम डिलीवरी मिलेगी। यानी कि खरीदने में डिस्काउंट मिलने के साथ-साथ आपका आने जाने का खर्चा और समय भी बचेगा।
होल सेल में चीजें खरीदें
1 किलो और 25 किलो के रेट में काफी फर्क होता है। जैसे आप जब चावल दाल खरीदते हैं तो 5 किलो के बजाए 25 किलो 25 किलो की बोरी लें इससे 20 प्रतिशत पैसे आप बचा सकते हैं। ज्यादा उपयोग में आने वाली चीजें थोक में खरीदें।
लॉयल्टी कार्ड्स का यूज करें
आज कल सभी बैंक के पास डेबिट और क्रेडिट कार्ड के लिए लॉयल्टी प्रोग्राम्स होते हैं इससे आप हर बार पेमेंट करने पर छोटी-छोटी बचत कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications