निवेशक, बाज़ार के हालात एवं उसके पास मौजूद धनराशि के अनुसार निवेश करता है और अपने खर्चों के अनुसार धनराशि भुनाता है। यह पूरी योजना तिथि को ध्यान में रख कर की जाती है।
निवेशक, बाज़ार के हालात एवं उसके पास मौजूद धनराशि के अनुसार निवेश करता है और अपने खर्चों के अनुसार धनराशि भुनाता है। यह पूरी योजना तिथि को ध्यान में रख कर की जाती है। लेकिन अब आप इस पूरी प्रक्रिया को तिथि से पहले ही पूर्ण कर सकते हैं। ऑनलाइन यानी कि इंटरनेट की सहायता से आप अपनी निर्धारित तिथि को समय से पहले ही सेट करके रख सकते हैं।
सीएएन (CAN)
इस प्रक्रिया को म्यूचुअल फंड यूटिलिटीज द्वारा आवंटित कॉमन अकाउंट नंबर (सीएएन) के प्रयोग से मुमकिन किया जा सकता है। निवेशक म्यूचुअल फंड के भविष्य के लेन-देन सौदे जैसे खरीदना, भुनाना एवं स्विच करने की प्रक्रिया को निर्धारित कर सकते हैं।
ऑनलाइन पोर्टल
एक बार जब निवेशक को सीएएन आवंटित किया जाता है, तो वह https: // www.mfuonline.com पर एक ही मंच पर अपने निवेश के लिए ऑनलाइन पहुंच प्राप्त कर सकता है। ऑनलाइन प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए निवेशक को उपयोगकर्ता का नाम और पासवर्ड सौंपा जाता है जहां वह निवेश देख सकता है और साथ ही साथ लेनदेन भी कर सकता है।
ऑर्डर प्लेस करना
निवेशक सीएएसटी (क्रिएट एंड शेड्यूल ट्रैन्ज़ेक्शन) सुविधा का उपयोग करके भवी लेन-देन सौदे का अनुरोध कर सकते हैं। सीएएसटी के उपयोग से खरीदारी सौदा पूर्ण करना हो, तो निवेशक को सीएएन लेनदेन टैब/खरीद अनुभाग पर जा कर एएमसी का नाम, दलाल विवरण, फंड का नाम, विकल्प का नाम, निवेश की राशि और निवेश की प्रणाली जैसे विवरण भरने होंगे। विवरण भरने के बाद, निवेशक को भवी ऑर्डर निरधारित करने के लिए सीएएसटी बटन पर क्लिक करना होगा।
लेनदेन की तिथि पर
सीएएसटी ऑर्डर बन जाने के बाद, निर्धारित तिथि पर लेन-देन सौदे का भुगतान करने के लिए निवेशक को एक एसएमएस और ईमेल भेजा जाता है। भुगतान पूरा होने पर, उसी दिन सीएएसटी लेन-देन की प्रक्रिया पूर्ण की जाती है।
ध्यान रखें
इस सुविधा की मदद से आप 90 दिन पहले ऑर्डर निर्धारित कर सकते हैं।
यह सुविधा वितरकों या एजंसी को भी उपलबध कराई गई है ताकि वे अपने ग्राहकों के लेनदेन सौदों को निर्धारित कर सकें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications