गूगल में जॉब सर्च करने का काम तो हर कोई करता है पर गूगल में ही जॉब करने के लिए कौन सर्च करता है शायद बहुत कम लोग। यहां पर कई प्रकार के जॉब ऑफर आते हैं जो कि सामान्यत: लोग नहीं जान पाते हैं। आपके लिए यहां पर गूगल में कॅरियर बनाने के लिए लोगों द्वारा पूछे गए कुछ सवालों के जवाब बताए जा रहे हैं जो कि आपके ब्राइट कॅरियर के लिए उपयोगी हो सकता है।
क्या गूगल अभी भी अपने इंटरव्यू में ब्रेनटीजर्स की तलाश करता है?
नहीं। हमारे डेटा को देखने से पता चलता है कि हम कभी भी ब्रेनटीजर्स की तलाश में नहीं रहते हैं न ही वो इसे लेकर प्रीडिक्शन करते हैं कि उसने पुरानी नौकरी में किस तरह से काम किया। बल्कि इसके बजाय, हम सिर्फ काम का परीक्षण करते हैं, साथ ही कोई संरचित साक्षात्कार नहीं पूछा जाता है।
क्या गूगल में जॉब करने के लिए CS की डिग्री जरुरी है?
नहीं, हमारे यहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए सीएस की डिग्री आवश्यक नहीं है और न ही प्रोडक्ट मैनेजर के रोल के लिए इसकी आवश्यकता होती है।
कैसे पता चलेगा कि जॉब रिक्वॉयरमेंट कब पूरी हो गई?
यदि आपके द्वारा आवेदन करने के बाद दो महीने तक कोई भी कॉल या मेल नहीं आता है तो संभवत: वह पद भर चुका होता है और उस पद के लिए योग्य अन्य उम्मीदवारों को ले लिया चुका होता है। हालांकि, हमारे रिक्रूटर्स यदि आपकी योग्यता को किसी अन्य मानकों पर ख़रा पाते हैं तो वो आपको उस पद के लिए एप्रोच कर सकते हैं।
क्या एक से अधिक नौकरियों के लिए आवदेन किया जा सकता है?
हां, यदि आप खुद को एक से अधिक कार्य में प्रगाढ़ और कुशल पाते हैं तो आप एक से अधिक पदों के लिए आवदेन कर सकते हैं। इसके लिए आपके सीवी को रिव्यू किया जाएगा और उसे उन मानकों पर परखा जाएगा।
आवेदन की समय सीमा क्या है?
हमारे द्वारा निकाली जाने वाली नौकरियों के विवरण में किसी भी समय सीमा को निर्धारित किया जा सकता है जिसे वो स्पष्ट रूप से बता दिया जाता है। लेकिन आप कोशिश करें कि जल्द से जल्द आवेदन कर दें ताकि हम आप तक शीघ्र अतिशीघ्र पहुँच जाएं।
क्या एक जॉब के लिए दो बार अप्लाई कर सकते हैं?
यदि आप इंजीनियरिंग पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो हमारी राय है कि आप एक वर्ष का इंतजार करें और इसके बाद अनुभव प्राप्त करके उसे जोड़ते हुए पुन: आवेदन करें।
क्या रिक्रूटर्स मेरे विश्वविद्यालय में भी रिक्रूटमेंट के लिए आएंगे?
हम ग्रेजुएट लोगों को रिक्रूट करने के लिए पूरी दुनिया भर में इंटर्नशिप और नौकरी के लिए एप्रोच करते हैं। इसके लिए आपको अपनी यूनिवर्सिटी के कॅरियर सेंटर में जाकर चेक करना होगा कि वहां हमारे प्रतिनिधि आ रहे हैं या नहीं। हम प्रत्येक कॉलेज या यूनिवर्सिटी में नहीं जा सकते हैं लेकिन हमारा प्रयास पूरी दुनिया से बुद्धिमान छात्रों को लेना होता है। आप चाहें तो डायरेक्ट भी हमारे यहां आवेदन कर सकते हैं जिसे हमारी वेबसाइट के कॅरियर में पोस्ट किया जाता है।
क्या टेक्निकल इंटरव्यू को पास करने के लिए मुझे तकनीकी क्लासेस लेना चाहिए?
ऐसा कोई आवश्यक नहीं है लेकिन हां तकनीकी रूप से निपुण होना चाहिए और हर बात का बारीक ज्ञान होना आवश्यक है। हमारी तकनीकी गाइड, आपको तकनीकी कौशल का विकास करने के लिए कई संसाधनों को प्रदान भी करेंगे यदि आपका चयन हो जाता है।
इंटरव्यू के दौरान रहने खाने की क्या व्यवस्था होगी
इसमें कोई समस्या नहीं है। हमारी समर्पित टीम आपका ध्यान रखेगी कि आपके आवास सम्बंधी सुविधा का ध्यान रखा जाएं। यदि आपको हमारे लिए एएसएल इंटरप्रेटर की व्यवस्था करने की आवश्यकता है, या आपको किसी अन्य प्रकार की सुविधा भी चाहिए तो हम उसका भी ध्यान रखेंगे। यदि आपको कुछ और भी पूछना है तो आप एक ट्रेन्ड स्पेशलिस्ट से भी बातचीत कर सकते हैं जोकि पूरी तरह से गोपनीय होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications