अगर आप बाइक या स्कूटी खरीदने का मन बना रहे हैं लेकिन आपका बजट ज्यादा नहीं है तो हम आपको 50 हजार रुपए के बजट के अंदर मिलने वाले दोपहिया वाहनों के बारे में बताएंगे। इसमें हीरो, होंडा, बजाज, टीवीएस जैसी कंपनियों की गाड़ियां शामिल हैं। आइए देखते हैं एक नजर 50 हजार रुपए से कम कीमत के दोपहिया वाहनों पर।
हीरो
हीरो की गाड़ियां भारत में बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हैं। इसमें हीरो स्प्लेंडर प्लस का अलग ही रुतबा है। हीरो स्प्लेंडर प्लस आपको 47 हजार 930 से लेकर 51 हजार 061 रुपए के बीच मिल जाएगी। हीरो स्प्लेंडर प्लस 100 सीसी (97.2 सीसी) की गाड़ी है। ये गाड़ी 4 वैरियंट्स में उपलब्ध है जिसमें स्प्लेंडर प्लस ड्रम किक और एलॉय, स्प्लेंडर प्लस ड्रम सेल्फ और एलॉय, स्प्लेंडर प्लस i3s और स्प्लेंडर प्लस स्प्लेंडर प्लस सेल्फ एंड स्पोक शामिल हैं। सभी वैरियंट्स की कीमतें अलग हैं।
हीरो स्प्लेंडर प्रो
हीरो स्प्लेंडर प्रो, हीरो कंपनी की ही एक और बाइक है जो 50 हजार के बजट में आपको मिल सकती है। हीरो स्प्लेंडर प्रो आपको 47 हजार 505 रुपए की कीमत में मिल सकती है। ये गाड़ी 100 सीसी की है और 6 वैरियंट्स में है, जिसमें हीरो स्प्लेंडर प्रो ड्रम किक एंड स्पोक, हीरो स्प्लेंडर प्रो ड्रम किक एंड एलॉय, हीरो स्प्लेंडर प्रो सेल्फ ब्लैक एलॉय, हीरो स्प्लेंडर प्रो ड्रम एलॉय, हीरो स्प्लेंडर प्रो सेल्फ एंड एलॉय, हीरो स्प्लेंडर प्रो ड्रम सेल्फ और स्पोक शामिल हैं। सभी वैरियंट्स की कीमतें अलग हैं।
टीवीएस स्पोर्ट्स
भारतीय दोपहिया बाजार में टीवीएस भी एक जाना-माना नाम है। टीवीएस की बाइक टीवीएस स्पोर्ट्स 37 हजार 730 रुपए से लेकर 47 हजार 147 रुपए के बीच में उपलब्ध है। टीवीएस स्पोर्ट्स 100 सीसी की गाड़ी है और ये तीन वैरियंट्स में उपलब्ध है, जिसमें टीवीएस स्पोर्ट्स किक एंड स्पोक, टीवीएस स्पोर्ट्स किक एंड एलॉय और टीवीएस ड्रम सेल्फ और एलॉय शामिल हैं। सभी वैरियंट्स की कीमतें अलग हैं।
बजाज
बजाज सीटी-100, ये बाइक भारत के ग्रामीण अंचलों में काफी लोकप्रिय है, अच्छी स्पीड और बेहतर माइलेज के कारण इसे लोगों ने खूब पसंद किया है। बजाज सीटी 100 32 हजार 444 रुपए से लेकर 41 हजार 788 रुपए के बीच मिल सकती है। यह गाड़ी 102 सीसी की है और ये 4 वैरियंट्स में उपलब्ध है, जिनमें सीटी 100बी, सीटी100 ड्रम किक एंड स्पोक और सीटी 100 ड्रम किक और एलॉय शामिल हैं। सभी वैरियंट्स की कीमतें अलग हैं।
बजाज प्लैटिना
50 हजार से कम की रेंज में बजाज की एक और गाड़ी है जिसका नाम है बजाज प्लैटिना। यह गाड़ी भी भारत के ग्रामीण अंचलों में खूब लोकप्रिय है। बजाज प्लैटिना 45 हजार 430 रुपए में आपको मिल सकती है और ये सिर्फ एक वैरियंट प्लैटिना कंफर्ट ईएस में है।
महिंद्रा
महिंद्रा की सेंच्युरो बाइक भी आप 50 हजार रुपए के बजट में खरीद सकते हैं। इस बाइक की कीमत 43 हजार रुपए से लेकर 51 हजार 650 रुपए के बीच है। ये बाइक 110 सीसी की है और 6 वैरियंट्स में आपको मिल सकती है। सभी वैरियंट्स की कीमतें अलग हैं।
स्कूटी भी है विकल्प
अगर आप बाइक के बाजय स्कूटी खरीदना चाहते हैं तो यहां भी आपको तमाम कंपनियों में वैराइटी मिल जाएगी। इसमें हीरो, महिंद्रा, एक्टिवा, सुजुकी, टीवीएस आदि शामिल हैं।
टीवीएस स्कूटी पेप प्लस
टीवीएस स्कूटी पेप प्लस 50 हजार रुपए के बजट में आ रही है। स्कूटी पेप प्लस 39 हजार 700 रुपए में आ रही है। स्कूटी पेप प्लस 87.8 सीसी की गाड़ी है और ये सिर्फ 1 एक वैरियंट में ही आ रही है।
महिंद्रा गस्टो
अगर आप बाइक से हटकर स्कूटी खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा गस्टो 125 आपके लिए अच्छा विकल्प है। ये गाड़ी आपको 50 हजार रुपए के बजट में मिल सकती है। ये गाड़ी 49 हजार 101 रुपए से लेकर 53 हजार 10 रुपए तक में मिल रही है। ये गाड़ी 125 सीसी में मिल रही है और ये 2 वैरियंट्स में उपलब्ध है जिसमें महिंद्रा गस्टो डीक्स और महिंद्रा गस्टो 125 वीएक्स शामिल हैं। सभी वैरियंट्स की कीमतें अलग हैं।
हीरो इलेक्ट्रिक फोटॉन
अगर आप पेट्रोल का खर्च बचाना चाहते हैं और इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदना चाहते हैं। हीरो इलेक्ट्रिक फोटॉन इस रेंज में अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। हीरो इलेक्ट्रिक फोटॉन 100 सीसी की बाइक है और इसकी कीमत 42 हजार 990 रुपए है ये गाड़ी सिर्फ एक वैरियंट में आ रही है।
डिस्क्लेमर
सभी गाड़ियों की कीमतें वर्तमान मूल्य से भिन्न हो सकती हैं। गाड़ियों की कीमतें ऑन रोड प्राइस के बिना दी गई हैं। यह लेख सिर्फ आपकी जानकारी के लिए दिया गया है। अगर आप इस लेख में दी गई किसी भी गाड़ी की जानकारी से गाड़ी खरीदते हैं तो उससे होने वाले लाभ या नुकसान के लिए ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या फिर Hindi.goodreturns.in जिम्मेदार नहीं होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications