भारत सरकार ने आधार को कई अहम डाक्यूमेंट्स से लिंक करने का आदेश दे दिया है। जिसके अंतर्गत आधार को पैन, आधार को बैंक से, आधार को मोबाइल से और आधार को वोटर आईडी आदि से लिंक करना अनिवार्य हो गया है। पर इन डॉक्यूमेंट्स को लिंक कराने के लिए महत्वपूर्ण तारीख भी तय की गई है अगर आप इन तारीखों से पहले अपने दस्तावेजों को आधार से लिंक नहीं कराया तो आपको मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि वो 4 जरुरी तारीख कौन सी हैं जिन्हें आपको भूलना नहीं चाहिए।
आधार से बैंक खाते को लिंक कराने की तारीख
अगर आपका खाता देश के किसी बैंक में में हैं तो आपको इसे आधार से लिंक करना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको खाता बंद हो सकता है। इस काम के लिए सरकार ने 31 दिसंबर तक का वक्त दिया है। तो वक्त से पहले अगर आप यह काम करवा लेते हैं तो आपके लिए ही फायदेमंद होगा।
पैन से आधार लिंक करने की आखिरी तारीख
पैन से आधार लिंक करने की भी आखिरी तारीख 31 दिसंबर ही है। अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न भरते हैं तो अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से जरुर लिंक करें। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यह साफ किया है कि जिनका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं होगा, उनका रिटर्न प्रोसेस नहीं किया जाएगा। प्रोसेस न होने का मतलब है कि आपका रिटर्न फाइल नहीं हुआ समझा जाएगा।
मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख
अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो भी मुसीबत हो सकती है। ऐसा न होने पर आपका मोबाइल नंबर बंद हो सकता है, और इसके लिए आखिरी तारीख 6 फरवरी है। एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी कंपनियों ने अपने ग्राहकों को मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने के लिए फोन करना भी शुरु कर दिया है।
सामाजिक योजनाओं को आधार से जोड़ने की आखिरी तारीख
31 दिसबंर तक सब्सिडी वाला राशन, मनरेगा, पेंशन और मानव संसाधन मंत्रालय की तरफ से अगर आप कोई स्कॉलरशिप ले रहे हैं या लेने वाले हैं, तो आधार को इनसे लिंक करवा लें। ताकि आप इन योजनाओं का लाभ आगे भी ले पाएं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications