अगर आप पैसे कमाना चाहते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छा अवसर है। पब्लिक और प्राइवेट बैंकों के अलावा मुथूट और इंडिया 1 एटीएम जैसी कपंनियां व्हाइट लेवल एटीएम लगवाने का मौका दे रही हैं। इन कंपनियों के एटीएम उनकी तय शर्तों को पूरा कर लगवाए जा सकते हैं। इससे हर महीने अच्छी कमाई हो सकती है।
व्हाइट लेवल एटीएम लगवाने के लिए अब आपको न तो अलग से स्पेस का अरेंजमेंट करना होगा और ना ही उस स्पेस में एसी, डेकोरेशन, सेक्योरिटी फीचर एड करने होंगे। अगर किसी व्यस्त इलाके में आपकी दुकान या ऑफिस है तो उसी में आप एटीएम लगवा कर कमाई कर सकते हैं। यहां पर आपको बताएंगे की किन कंपनियों के साथ व्हाइट लेवल एटीएम लगवाकर इनकम करने का मौका है...
मुथूट कंपनी दे रही है मौका
मुथूट एटीएम के व्हाइट लेवल एटीएम आप लगवा सकते हैं। इसमें वीजा, रुपे और मास्टर कार्ड तीनों तरह के एटीएम कार्ड इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
इन शर्तों को करना होगा पूरा
- मुथूट एटीएम लगवाने के लिए 50-80 स्क्वॉयर लगवाने के लिए 50-80 स्क्वॉयर फुट की जगह होनी चाहिए।
- जहां पर एटीएम लगवाने की जगह दे रहे हैं वह ग्राउंड फ्लोर और गुड विजिबिलिटी वाली जगह होना चाहिए।
- यहां पर 24 घंटे पावर सप्लाई सुनिश्चित करनी होगी।
- हर दिन कम से कम 100 एटीएम ट्रांजेक्शन की क्षमता होनी चाहिए।
- वीसैड इन्स्टॉलेशन के लिए सपाट कंक्रीट की छत होनी चाहिए।
- पब्लिक के लिए साफ-सुथरा माहौल होना चाहिए।
इंडिया वन कंपनी
इंडिया 1 एटीएम भी व्हाइट लेवल एटीएम कंपनी है। यह भी एटीएम लगवाकर हर महीने एक निश्चित इनकम करने का मौका दे रही है।
इन शर्तों पर करना होगा काम
- इंडिया वन एटीएम लगवाने के लिए गुड विजिबिलिटी पर जगह होनी चाहिए।
- पावर सप्लाई 24 घंटे होनी चाहिए।
- कमर्शियल एक्टिविटी के लिहाज से अच्छी जगह के साथ-साथ काफी स्पेस होनी चाहिए।
दुकान मे भी लगवा सकते हैं इंडिया वन का एटीएम
- आप अपनी दुकान या ऑफिस एरिया में भी इंडिया वन का एटीएम लगवा सकते हैं।
- एटीएम के लिए इंडिया वन एटीएम की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
- एटीएम का सेटअप और कैश लोडिंग कंपनी की ओर से की जाएगी।
- सेक्योरिटी का इंतजाम आपको करना होगा।
- यह जानकारी आप इंडिया वन की वेबसाइट पर भी प्राप्त कर सकते हैं।
यहां लगवा सकते हैं ओपन एटीएम
- अगर आपकी कोई कमर्शियल बिल्डिंग है तो आप ओपन स्पेस में भी एटीएम लगवा सकते हैं। मॉल, मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशनों पर स्पेश हायर कर एटीएम लगवा सकते हैं।
- इनकी सेक्योरिटी की जिम्मेदारी आपकी होगी।
- ऐसे ओपन स्पेस में एटीएम लगवाने के लिए बैंकों से बातचीत कर सकते हैं।
लाखों में कर सकते हैं कमाई
एटीएम से रोजाना 50 ट्रांजेक्शन होने पर मंथली इनकम करीब 19,500 रुपए हो सकती है। वहीं रोजाना 300 ट्रांजेक्शन होने पर 1.17 लाख रुपए मंथली इनकम कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications