म्यूचुअल फंड में लोगों को जहां पैसे निवेश करने में दिक्कत होती है वहीं दूसरी ओर लोगों को म्यूचुअल फंड से पैसे निकालने में भी परेशानी आती है। म्यूचुअल फंड न सिर्फ बैंकों की तुलना में बेहतर रिटर्न देते हैं बल्कि ये निवेशकों के चहेते भी हैं क्योंकि इससे पैसे निकालना आसान है। आपको यहां पर बताएंगे कि कैसे आप अपने पैसे म्यूचुअल फंड की यूनिट से निकाल सकते हैं।
म्यूचुअल फंड की वेबसाइट से करें शुरुआत
अगर आप म्यूचुअल फंड का यूनिट भुनाना चाहते हैं तो यह काम किसी भी वर्किग डे पर शुरु कर सकते हैं। अगर आप खुद जाकर यह काम करना चाहते हैं तो आपको म्यूचुअल फंड कंपनी की वेबसाइट से पहले ट्रांजेक्शन स्लिप डाउनलोड करना होगा और फिर उसके अच्छी तरह से भरना होगा। इन रिडेंप्शन अप्लिकेशन को आप म्यूचुअल फंड कंपनी के आधिकारिक कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
ऑनलाइन भी निकाल सकते हैं पैसे
आप चाहें तो म्यूचुअल फंड कंपनियों की ऑनलाइन सुवधिा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कई म्यूचुअल फंड कंपनियां अपनी वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन रिडेंप्शन की सुविधा उपलब्ध कराती हैं। अगर आपने ऑनलाइन पोर्टल के जरिए निवेश किया तो आप ऑनलाइन फैसिलिटी का इस्तेमाल करते हुए अपने यूनिट भी भुना सकते हैं।
लिक्विड फंड में दो दिन में निकलेगा पैसा
अगर आपने लिक्विड या डेट ओरिएंटेड फंडों में निवेश किया हुआ है तो आपको एक से दो दिनों में पैसे मिल जाएंगे। इक्विटी फंडों का पैसा 4-5 दिनों में निवेशकों के पास आ जाता है। ध्यान रखने लायक बात यह है कि अगर आपने इक्विटी फंडों में निवेश किया हुआ है और यूनिट खरीदने के 365 दिनों के भीतर उसे भुना रहे हैं तो आपको एक फीसदी एक्जिट लोड देना पड़ सकता है। लिक्विड फंड, अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड्स आदि पर कोई एक्जिट लोड नहीं लगता है।
सीधे आपके खाते में आएगा पैसा
म्यूचुअल फंड का यूनिट भुनाने से प्राप्त होने वाले पैसे सीधे आपके बैंक खाते में आते हैं अगर आपने निवेश के समय बैंक की सारी डिटेल दी हुई है। अगर म्यूचुअल फंड कंपनी के पास आपकी बैंक की पूरी डिटेल नहीं है तो फिर आपको चेक से पैसे भेज दिए जाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications