अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए ये सही वक्त। अगर आप 1 से 3 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित बैंको की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश कर सकते हैं। जहां तक बात करें बैंकों की तो उनसे अच्छी ब्याज दरें पोस्ट ऑफिस से मिल रही हैं। एसे में कुछ लोगों कंपनी फिक्स डिपॉजिट में निवेश कर रहे हैं और अच्छा लाभ कमा रहे हैं। यहां कुछ सरकारी बैंक भी हैं जो अच्छी ब्याज दरों पर फिक्स डिपॉजिट की सुविधा देते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने से पहले आप बैंको की ब्याज दर और उनकी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें ताकि बाद में आपको किसी तरह की परेशानी ना हो।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
स्टेट बैंक ऑफ मैसूर के बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ही दूसरा बैंक है जहां फिक्स डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा ब्याज दर मिलती है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 6.25 प्रतिशत की ब्याज दर से फिक्स डिपॉजिट का ऑफर देता है। ये लाभ एक से तीन साल तक के फिक्स डिपॉजिट पर मिलता है। वहीं बैंक 3 से 5 साल तक के फिक्स डिपॉजिट पर 7.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दर देता है जो सामान्यत: सभी बैंक देते हैं।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र, महानिधि डिपॉजिट
बैंक ऑफ महाराष्ट्र महानिधि डिपॉजिट या फिर इसे फिक्स डिपॉजिट ही कह लें, ये बैंक 444 दिन के लिए 6.50 प्रतिशत की दर से फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दर देता है। इस नजरिए से इस बैंक का भी मार्जिन सरकारी बैंको से काफी ज्यादा है।
आईडीबीआई बैंक
अन्य बैंकों से अलग आईडीबीआई बैंक 1 से 3 साल तक के लिए फिक्स डिपॉजिट का ऑफर देता है, ये बात अलग है कि उसकी ब्याज दर औरों से थोड़ी कम रहती है। आईडीबीआई बैंक 7.50 प्रतिशत की दर से फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज देता है।
केनरा बैंक
फिक्स डिपॉजिट पर केनरा बैंक 1 साल के लिए 6.50 और तीन साल तक के लिए 6.55 प्रतिशत की दर से ब्याज देता है। हालांकि ये फिक्स डिपॉजिट एक साल तक के लिए और दो साल से कम का होना चाहिए। ध्यान रहे कि इन सब के बीच अगर फिक्स डिपॉजिट पर 10,000 से अधिक का लाभ मिल रहा है तो उस पर टीडीएस लागू होगा।
कॉर्पोरेशन बैंक
कॉर्पोरेशन बैंक भी फिक्स डिपॉजिट पर केनरा बैंक की तरह ही 6.35 से लेकर 7 प्रतिशत की ब्याज दर देता है। हां एक मामले में ये थोड़ा अलग है, केनरा बैंक 1 साल के लिए और दो साल से कम समय तक के फिक्स डिपॉजिट पर 7.50 प्रतिशत की दर से ब्याज देता है जबकि कॉर्पोरेशन बैंक 1 साल के लिए और 3 साल से कम समय तक पर 7.50 प्रतिशत की दर से ब्याज देता है।
अन्य बैंक
इन सरकारी बैंको के अलावा तमाम बैंक हैं जो 6 या 6.40 प्रतिशत की दर से ब्याज दर पर फिक्स डिपॉजिट का ऑफर देते हैं साथ ही कुछ निजी बैंक भी इसी ब्याज दर पर फिक्स डिपॉजिट की सुविधा देते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications