पिछले कुछ महीनों से बचत खातों में कई बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती की है। कई सरकारी योजनाएं फिर चाहे वो बैंक की योजना हो या पोस्ट ऑफिस की बचत योजना बैंकों ने ब्याज दर को घटा दिया है। इसकी वजह है रुपए की वैल्यू का लगातार घटना। रुपए की वैल्यू लगातार घटने के कारण आपके मेहनत के पैसे की वैल्यू अगर कम होती है तो इसके आपको बहुत ज्यादा नुकसान होता है। यहां पर आपको कुछ ऐसे बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको 1 लाख रुपए तक पैसा जमा करने पर सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है।
ये बैंक जहां पर मिल रही सबसे ज्यादा ब्याज
आरबीएल बैंक में आपको ब्याज दर 7.20% मिल रही है। कोटक महिंद्रा बैंक में आपको 6.6-6.9 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी, तो वहीं डीसीबी बैंक में 6.85-6.9 प्रतिशत ब्याज दर, इंडसइंड बैंक में 6.75-6.85 प्रतिशत, ICICI बैंक में 6.75 प्रतिशत, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 6.5-6.75, इंडियन ओवर सीज बैंक में 6.50-6.75 प्रतिशत और एक्सिस एवं एचडीएफसी बैंक में आपको 6.25प्रतिशत से 6.75 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी।
एफडी पर दे रहे हैं ब्याज
आपको बता दें की बताए गए बैंकों में यह ब्याज एफडी पर मिल रही है। यह दर एक साल की एफडी के लिए है। अगर आप एक साल से ज्यादा की एफडी रखते हैं तो ब्याज दरें इससे भी ज्यादा हो सकती हैं।
बचत खाते में सबसे ज्यादा ब्याज
कुछ बैंक जैसे की आरबीएल बैंक बचत खातों में 5.1 प्रतिशत का ब्याज दर दे रहा है। तो वहीं कोटक बैंक, यस बैंक और लक्ष्मी विलास बैंक आपको 5 प्रतिशत की ब्याज दर देंगे एवं इंडसइंड बैंक में आपको 4 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी। आपको बता दें कि यह दर 1 लाख रुपए तक की जमा पर मिलेगी। इससे ज्यादा जमा पर ब्याज दरें और ज्यादा हैं।
बचत करने का तरीका
कई सरकारी योजनाएं हैं जो बचत खाते उपलब्ध कराती हैं जिनमें आपकी आपकी अच्छी खासी बचत हो सकती है। इन बचत योजनाओं में निवेश करके आप थोड़ी-थोड़ी बचत करके लाखों रुपए बचा सकते हैं। बशर्ते आपको यह मालूम होना चाहिए कि कौन सी योजना में आपको कितने प्रतिशत ब्याज किस बैंक में दिया जा रहा है।
पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में भी कर सकते हैं निवेश
ज्यादा ब्याज दर पाने के लिए आप बैंक के साथ-साथ पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं पर भी निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में ऐसी लगभग 10 बचत योजनाएं हैं जहां पर निवेश करके आप बड़ी बचत कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications