भारत में एक बड़ा वर्ग मध्यम वर्ग में रह रहे लोगों का है। इस वर्ग के लोग छोटे व्यापार से लेकर बड़ी कंपनियों तक में कार्यरत हैं। देश में तमाम योजनाएं मध्यमवर्ग और निचले तबके के लोगों को ध्यान में रख कर बनाई जाती हैं। ऐसे ही कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट हैं जो मध्यमवर्ग को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। इस लेख में ऐसे ही फिक्स्ड डिपॉजिट के बारे में बताया गया है जिसमें मध्यम वर्ग के लोग बड़ी ही आसानी से 1 से लेकर 5 साल तक के लिए निवेश योजना बना सकते हैं। इसके अलावा ये फिक्स्ड डिपॉजिट बेहतर ब्याज दरें और बेहतर रिटर्न भी देंगे।
केटीडीएफसी एफडी
केरल परिवहन विकास वित्त निगम (केटीडीएफसी) केरल के एक स्वामित्व वाली उद्यम है और केरल सरकार के द्वारा गारंटीकृत डिपॉजिट है। इसमें 1,2 और 3 साल के लिए 8.50 प्रतिशत का ब्याज दर वृद्ध लोगों और 8.25 का ब्याज दर अन्य लोगों को मिलता है जोकि अन्य बचत योजनाओं से काफी अधिक है। इन डिपॉजिट को रेट नहीं किया गया है क्योंकि ये केरल सरकार के द्वारा बैक्ड होती हैं और ये इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ हैं। इसमें जमा होने वाली राशि पर हर महीने ब्याज भी मिल सकता है। तीन साल तक की जमा राशि पर 9.32 और 5 साल से अधिक की जमा राशि पर 9.80 का ब्याज मिलता है।
उज्ज्वन लघु वित्त बैंक
उज्ज्वयन स्मॉल फाइनेंस बैंक, एक छोटा सा वित्त बैंक है, जिसे पिछले वित्त वर्ष में आरबीआई द्वारा एक छोटा वित्त बैंक के रूप में लाइसेंस दिया गया था। बैंक 1 और 2 साल के कार्यकाल के साथ अपने एफडी पर 8 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान करता है। इससे कम की जमाराशि पर ब्याज दर आकर्षक नहीं है। उज्ज्वन लघु वित्त बैंक प्रतिष्ठित छोटे वित्त बैंकों में से एक है और निजी या सरकारी स्वामित्व वाली बैंकों की तुलना में अच्छे ब्याज दर को दे रहा है। यदि आप दीर्घकाल के लिए निवेश करना चाहते हैं तो ये ठीक नहीं है लेकिन कम समय के लिए ये बेस्ट प्लान है।
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र
यदि आप 5 साल तक के दीर्घकाल की बचत करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये सबसे बेस्ट विकल्प है। इसमें आपको प्रतिवर्ष 7.90 की ब्याज दर मिलती है। आप इसे 5 साल से पहले ब्रेक नहीं करवा सकते हैं हालांकि आप इनसे ऋण ले सकते हैं। इसमें आपको आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कर लाभ भी मिलता है, हालांकि निवेशक के हित में ब्याज पूरी तरह से कर योग्य है। ये प्रमाणपत्र पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी किए जाते हैं, और इन्हें आसानी से एक से दूसरे स्थान के पोस्टऑफिस में ट्रांसफर करवाया जा सकता है। इसके लिए कोई कीमत नहीं चुकानी होती है।
बजाज फाइनेंस एफडी
बजाज फाइनेंस एक निजी क्षेत्र की कंपनी है और नए ग्राहकों के लिए अपने एफडी पर 7.85 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान करती है। यदि आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं तो ब्याज दरें 8.10 प्रतिशत तक बढ़ जाती हैं, जबकि ऋण ग्राहकों के लिए ब्याज दर 7.95 प्रतिशत ही है। बैंकों के प्लान से ज्यादा बेहतर ये प्लान हैं क्योंकि उनमें मात्र 6.50 प्रतिशत का ही ब्याज मिलता है। बजाज फाइनेंस के एफडी को आईसीआरए के एमएएएए (स्थिर) रेटिंग और क्रिसिल के एफएएए / स्थिर रेटिंग से सम्मानित किया गया है।
श्रीराम ट्रांसपोर्ट एफडी
यदि आप संचयी एफडी के लिए विकल्प चुनते हैं तो आपके लिए श्रीराम ट्रांसपोर्ट एफडी सही विकल्प है जिसमें 7.72, 7.86 और 7.95 की ब्याज दर मिलती है। लेकिन आपको कम से कम 5000 रुपए का निवेश करना ही होगा।
अस्वीकरण
इस लेख में लेखक के द्वारा कुछ योजनाओं के बारे में सलाह दी गई है जोकि निजी क्षेत्रों से भी हैं। उपरोक्त किसी भी फिक्स्ड डिपॉजिट योजना में निवेश करने से पहले उसकी ब्याज दरें और रिटर्न के बारे में पता कर लें। ग्रेनियम इन्फॉर्मेंशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड या इसकी सहायक कंपनियों, सहयोगी और इस लेख के लेखक आदि इस लेख में जानकारी के आधार पर होने वाले नुकसान और / या क्षति के लिए अभियोग को स्वीकार नहीं करते हैं। किसी के द्वारा किया जाने वाला निवेश पूर्णत: उसकी इच्छा पर आधारित होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications