बचत कभी अचानक से नहीं होती है उसके लिए हमें लंबा इंतजार करना होता है। हर छोटे से बड़े खर्च में हमें थोड़ी सी सेविंग करनी ही होती है। ये बचत हमें उस वक्त तो नजर नहीं आती है लेकिन इसका असर हमें भविष्य में देखने को मिलता है। यहां पर हम आपको बताएंगे कैसे आप हर दिन अपने डेली के काम से 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक बचा सकते हैं।
ट्रांसपोर्टेशन
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। बस, ट्रेन में सफर करें। अगर कैब से आते-जाते हैं तो शेयर वाली कैब का इस्तेमाल करें। सिग्नल पर अपनी बाइक या कार को बंद कर लें इससे आपका पेट्रोल बचेगा। अगर आप पब्लिक ट्रांसर्पोर्ट का इस्तेमाल करते हैं तो महीने में 800 रुपए के आसपास बचाते हैं जो कि ये पैसे आप पेट्रोल में भरवाने में खर्च करते हैं।
ग्रॉसरी
ग्रॉसरी का सामान जैसे कि सब्जी और फल खरीदने के लिए आप हर दिन शॉप में न जाएं। बल्कि सप्ताह में एक दिन सब्जी मंडी से सारी चीजें खरीद लें। इसी तरह ग्रॉसरी का समान जैसे कि मसाले, ऑयल, स्नैक्स, दाल, चावल जैसी चीजें भी एक साथ खरीदें। अगर आपके घर के आस-पास डी-मार्ट है तो वहां से ग्रॉसरी का सामान खरीदें। यहां पर आपको 10 से 15 प्रतिशत की छूट मिल जाती है।
बल्क में बहुत सारी चीजें न खरीदें ताकि सामान खराब न हो। ये सारी चीजें फॉलो करने से आप 1,000 रुपए से 8000 रुपए तक बचा सकते हैं।
मनोरंजन
खाने के लिए बाहर जाने से अच्छा आप किसी मोबाइल एप का इस्तेमाल करते हुए फूड ऑर्डर करें क्योंकि वहां पर आपको कई सारे डिस्काउंट भी मिलते हैं। मूवी वीकेंड में देखने की वजाय सप्ताह के बीच में देखें क्योंकि सप्ताह के बीच में आपको 100 से 150 रुपए सस्ता मूवी टिकट मिल सकता है। इस तरह से खाने और मनोरंजन की चीजों में आप हर महीने 2,000 रुपए तक की बचत कर सकते हैं।
बुरी आदतें छोड़ें
कई लोगों को स्मोकिंग करने, ड्रिंक करने और गुटका खाने की आदत होती है। महीने में हजारों रुपए वो सिर्फ स्मोकिंग में खर्च कर देते हैं। आप अचानक से इन आदतों को तो नहीं सुधार सकते हैं लेकिन अगर धीरे-धीरे एक सिगरेट पीना भी कम करते हैं तो आप हर दिन 15 रुपए बचाते हैं। इसी तरह ऑफिस या बाहर स्नैक्स या लंच खाने से अच्छा है कि आप घर से लंच और स्नैक्स लेकर आएं। तो इस तरह खाने में आपके हर दिन 70 रुपए बचेंगे।
पैसे का भुगतान सही जगह से करें
जब भी आप कोई सामान खरीदते हैं तो कैश देते हैं। तो अब ऐसा करना बंद कर दीजिए। कैश की जगह आप डिजिटल पेमेंट करें, क्योंकि ई-वॉलेट में आप डिस्काउंट, कैशबैक और कई इन्सेटिव प्राप्त कर सकते हैं। मोबाइल का बिल, इलेक्ट्रीसिटी का बिल, डीटीएच का बिल, होटल बुकिंग, ट्रेन और हवाई टिकट इन एप के द्वारा बुक करें। इसके अलावा शॉपिंग और फूड ऑर्डर भी आप इन्हीं एप के माध्यम से बुक करें। ऐसा करने से आप हर महीने 600 रुपए बचा सकते हैं।
अगर आप इसी तरह से सारी चीजों को फॉलो करते हैं तो आप खुद व खुद 10 साल में लखपति बन सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications