आज निवेश के लिए म्यूचुअल फंड को एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है जिसकी वजह से लोगों में इसके लिए दीवानगी बढती जा रही है। हालांकि यह कहना मुश्किल है कि किस फंड का प्रदर्शन अच्छा होगा या बुरा। इन फंडों में मौजूद कंपनियों के शेयर ही इनकी दिशा बता सकते हैं। उदाहरण के लिए, नोट बंदी से पहले एचडीएफसी इक्विटी फंड बाकी फंड़ों के मुकाबले पीछे चल रहा था, और इस फंड में अधिकतम बैंकों के शेयर थे।
परंतु नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा होने वाली राशि ने इसके प्रदर्शन को बेहतर कर दिया। उसी तरह अगर किसी अन्य फंड में आईटी कंपनी के शेयर हो तो आईटी कंपनी का प्रदर्शन उस फंड पर असर डालेगा। इस तरह किसी विशेष क्षेत्र की कंपनियां उस फंड को ऊपर या नीचे ले जा सकती हैं।
यहां नीचे हमने अच्छे प्रदर्शन वाले फंडों की सूची बनाई हुई है। इनका पोर्टफोलियों काफी अच्छा है और ये आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
एसबीआई ब्लूचिप
इस फंड का खर्च अनुपात 1.98 प्रतिशत है जो कि बड़े कैप वाले इक्विटी फंडों के खर्च अनुपात के मुकाबले काफी कम है। इस फंड को क्रिसिल से भी काफी अच्छी रेटिंग मिली है। पिछले एक साल में इस फंड ने 30 फीसदी मुनाफा कमाया है। फिलहाल इस ग्रोथ प्लैन फंड का एनएवी 38.65 रुपये है। इस फंड का लाभांश 21.99 रुपये है।
आप इस इक्विटी फंड में एसआईपी के माध्यम से भी निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश की न्यूनमत राशि 500 रुपये है। यदि आप बड़े कैप वाले इक्विटी फंड की तलाश में हो तो यह फंड आपके लिए सही है। बडे कैप वाले इक्विटी फंड आपको साल दर साल अच्छा लाभ प्रदान करते हैं और क्योंकि ये बड़े कैप वाला फंड है, बाज़ार लुड़कने पर इसमें नुकसान की संभावना भी कम होती है।
डीएसपी ब्लैक रॉक माइक्रो कैप फंड
यह एक लोकप्रिय माइक्रैप फंड है। पिछले एक साल में इस फंड ने 40% का लाभ प्रदान कराया है। क्योंकि यह एक माइक्रैप फंड है इसमें जोखिम की संभावना भी अधिक है। अर्थात गिरता बाज़ार इस फंड को जल्द ही नीचे की ओर ले आएगा।
2017 में इसके अच्छे प्रदर्शन से ग्राहकों ने काफी लाभ कमाया है और इस साल भी इससे इस ही तरह की उम्मीद की जा रही है। डीएसपी ब्लैकरॉक में फिनोलक्स केबल्स, एवेरेडी इंडस्ट्रीज, एपीएल अपोलो ट्यूब आदि जैसी मिड कैप शेयरों वाली कंपनियां हैं।
ग्रोथ विकल्प में इस फंड की एनएवी 70.17 रुपये है। लाभांश विकल्प में इसकी एनएवी 42.06 रुपये है। निवेश करते वक्त फंड की एनएवी कम होनी चाहिए। इस फंड में 500 रुपये के एसआईपी के साथ भी निवेश किया जा सकता है।
ICICI प्रूडेंशियल बैलेंस्ड फंड
यह एक संतुलित फंड है जिसमें आपकी राशि इक्विटी और डेट दोनों में निवेश होती है। पिछले एक साल में इस फंड ने 25 प्रतिशत मुनाफा कमाया है। यदि आप थोड़ा सा जोखिम लेने को तैयार हैं तो आप इस फंड को चुन सकते हैं। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बैलेंस्ड फंड में आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, एनटीपीसी, एचडीएफसी और ओएनजीसी के इक्विटी शेयर शामिल हैं।
इसमें सरकारी बैंकों के डेट और एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंकों के बांड शामिल हैं। इस फंड का मासिक लाभांश 0.24 रुपये है। लाभांश टैक्स मुक्त होते हैं और इनमें एसआईपी के माध्यम से निवेश किया जा सकता है।
आदित्य बिरला सन लाइफ टॉप 100 फंड
यह एक बड़ा कैप फंड है जिसने पिछले कुछ सालों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फंड में कुल 3703 करोड़ की राशि लगी है। यह सबसे बड़ा फंड नहीं है, पर पिछले कुछ सालों में इसका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।
आप हर महीने 1000 रुपये की एसआईपी के साथ इसमें निवेश कर सकते हैं। पिछले एक साल में आदित्य बिरला सन लाइफ टॉप 100 फंड ने 32 प्रतिशत लाभ प्रदान कराया है। जबकि पिछले तीन सालों में इसका रिटर्न 13 फीसदी रहा है।
यह एक उच्च जोखिम वाला इक्विटी म्यूचुअल फंड है। यह फंड लाभांश भी प्रदान करता है जोकि टैक्स मुक्त है।
रिलायंस टॉप 200 रिटेल प्लान
यह एक बडे कैप का इक्विटी फंड है जिसमें आप 2018 में निवेश कर सकते हैं। इस फंड में भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो और एचडीएफसी बैंकों के शेयर शामिल हैं।
इस फंड ने 38 प्रतिशत मुनाफा कमाया है। आप 100 रुपये की एसआईपी के साथ इसमें निवेश आरंभ कर सकते हैं। परंतु आरंभ में आपको इसमें 5000 रुपये निवेश करने होंगे। यदि आप इसमें निवेश के बारे में सोच रहे हैं, तो आप ग्रोथ प्लान के तहत 33.13 रुपए की कीमत पर निवेश कर सकते हैं। यह लंबे समय के निवेश के लिए एक अच्छी योजना है।
अस्वीकरण
यह लेख केवल सूचना के दृष्टिकोण से लिखा गया है। हम आप से किसी अन्य वित्तीय साधन या सिक्योरिटीज में शेयर को खरीदने या बेचने का आग्रह नहीं कर रहे। इस लेख में दी गई जानकारी से आपको कोई नुकसान होता है तो इसके जिम्मेदार ग्रेनियम सूचना टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, इसकी सहायक कंपनियाँ, सहयोगी और इस लेख के लेखक नहीं होंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications