अगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और फिर भी पैसे नहीं बचा सकते हैं तो आपको बचत के कुछ आसान टिप्स सीखने की जरुरत है। आप ऑफिस में रहकर और ऑफिस में आने जाने तक में हर महीने 1 हजार से 5 हजार रुपए तक आसानी से बचा सकते हैं बशर्ते आपको पैसे बचाने के उन तरीकों के बारे में मालूम हो।
ऑटोमैटिक क्रेडिट पेमेंट
अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड का मंथली भुगतान समय पर नहीं करते हैं तो आसानी से अपने पैसों गवां सकते हैं वो भी बिना किसी कारण के। ब्याज दर और पैनाल्टी क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा सरदर्द है। अगर आप इन सब परेशानियों से बचना चाहते हैं और अपना पैसा बचाना चाहते हैं तो क्रेडिट कार्ड का मंथली बिल समय पर जमा करें। इसके अलावा मिनिमम पेमेंट करने से बचें और ऑटोमैटिक क्रेडिट पेमेंट का ऑप्शन डालकर रखें।
आवागमन के खर्चे को कम करें
सबसे ज्यादा आपके पैसे खर्च होते हैं आने-जाने में। हो सके तो ऑफिस के आस-पास ही रहने का प्रयास करें। ताकि आप 10 से 15 मिनट में अपने कार्यस्थल पर पहुंच जाएं। अगर थोड़ी दूरी पह हैं तो सार्वजनिक वाहन का उपयोग करें या फिर शेयर में कैब राइड लें। ऑफिस हमेशा 15 मिनट पहले ही पहुंचने का प्रयास करें।
घर से बनाकर खाना लाएं
जब भी ऑफिस आते हैं तो कोशिश करें की घर का बना हुआ खाना ही लेकर आएं। यदि आप अकेले रहते हैं तो भी अपने लिए बस कुछ न कुछ खाने के लिए बना सकते हैं। बाहर के खाने में आप बहुत ज्यादा पैसे खर्च कर देते हैं ऐसे में बचत करनी मुमकिन नहीं है। ब्रेकफास्ट के लिए सुबह सैंडविच या फ्रूट रख सकते हैं। अल्कोहल के सेवन से बचें क्योंकि इससे आपका बैंक बैलेंस और ज्यादा गड़बड़ा जाता है।
ऑफिस के समय शॉपिंग से बचें
अक्सर ऐसा होता है कि ऑफिस में लंच टाइम पर आपके दोस्त ऑनलाइन सेल या शॉपिंग के बारे में चर्चा करते हैं और आप भी शॉपिंग करने में लग जाते हैं। तो ऐसा करने से बचें मंथली बजट के हिसाब से काम करें और बिना प्लान के शॉपिंग न करें क्योंकि ऐसा करने से उस महीने का बजट बिगड़ सकता है। 2018 के लिए 16 बेहतरीन टैक्स सेविंग ऑप्शन
हेल्थ इंश्योरेंस लें
हेल्थ इंश्योरेंस लें और बीमारियों पर होने वाले खर्च से बचें। बीमारियां आपको बता कर नहीं आती हैं वो कभी भी आ सकती हैं तो ऐसी परिस्थितियों का सामना करने के लिए पहले से तैयार रहें क्योंकि आप अपनी मंथली इनकम से किसी बड़ी बीमारी का खर्च नहीं उठा सकते। जीरो बैलेंस बचत खाते के बारे में 7 जरुरी बातें जानिए आप भी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications