आपको यहां पर बताएंगे की गोल्ड की कौन सी बचत योजनाओं में आपको निवेश करना चाहिए।
वैसे तो सोने की खरीदारी से लोग वर्षों से सोने में निवेश कर रहे हैं। पर उन्हें यह नहीं मालूम था कि असल में उन्हें गोल्ड की किन योजनाओं में निवेश करना चाहिए। जब आप कुछ विशेष अवसरों जैसे शादी, वेडिंग एनिवर्सरी (शादी की सालगिरह) या नामकरण आदि के लिए पैसे बचाना चाहते हैं तो गोल्ड सेविंग स्कीम्स में निवेश करना सुविधाजनक हो सकता है। यह रिकरिंग डिपॉजिट योजना की तरह ही होता है जहां आप किसी विशेष अवसर के लिए बचत करते हैं। आपको यहां पर बताएंगे की गोल्ड की कौन सी बचत योजनाओं में आपको निवेश करना चाहिए।
तनिष्क की गोल्डन हार्वेस्ट योजना
तनिष्क की गोल्ड हार्वेस्ट योजना में आपको दस महीनों तक भुगतान करना होता है एवं 10 वें महीने के बाद कंपनी आपको छूट देती है जो पहली किश्त का 55 से 75 प्रतिशत तक होती है। यहाँ इस बात का ध्यान रखना ज़रूरी है कि यह छूट आपको तभी मिलेगी जब आप छः महीनों तक छः किश्तों का भुगतान करेंगे।
आप 2000 रूपये की छोटी राशि से इसे प्रारंभ कर सकते हैं और बाद में आप इसे 1000 रूपये के गुणक के रूप में आगे बढ़ा सकते हैं। खाता खोलने के 421 दिन बाद यह योजना बंद हो जाती है। यह एक जाने माने ज्वैलर की गोल्ड सेविंग स्कीम है।
जोस अलुक्कास की स्वर्णनिधि
जोस अलुक्कास की स्वर्णनिधि योजना के तहत 18 महीने पूरे होने पर उपभोक्ता को निवेश की गयी राशि तथा सबस्क्राइब राशि का दुगुना जिसे कुल राशि में जोड़कर दिया जाता है, मिलती है जिससे वह बीआईएस 916 हॉलमार्क गोल्ड खरीद सकता है। नए सब्सक्राईबर को पहले भुगतान के समय ही सबस्क्राइब राशि के बराबर राशि का उपहार मिल जाता है। यह सरल और सुविधाजनक स्कीम हाउसवाइफ और कॉलेज के छात्रों के लिए बहुत लाभदायक है।
GRT गोल्डन इलेवन फ्लेक्सी प्लान
वर्तमान में सोने में निवेश करने के लिए यह सबसे अच्छी योजना है। इस योजना में निवेश आप 500 रूपये की राशि से भी प्रारंभ कर सकते हैं। यह ग्यारह महीनों की योजना है और इस योजना को खोलने से पहले आपको एक प्लान चुनना पड़ेगा। इसमें दो विकल्प हैं एक तो मूल्य आधारित योजना और दूसरी गोल्ड वेट (सोने के वजन पर) आधारित योजना।
- गोल्ड वैल्यू आधारित विकल्प में उस दिन के सोने के मूल्य के अनुसार राशि का भुगतान कर सकते हैं। इस तरह से सोने के मूल्य के बराबर वह राशि आपके खाते में जमा हो जाती है।
- गोल्ड वेट बेस्ड विकल्प में आप सोने के वज़न के अनुसार किश्तें जमा करते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप हर महीने एक ग्राम सोना खरीदने की योजना बनाते हैं और उस एक ग्राम सोने के बराबर मूल्य किश्त के रूप में जमा करते हैं।
- दोनों ही योजनाओं में भुगतान की कोई निश्चित तारीख नहीं होती। अच्छा होगा कि आप प्रतिदिन सोने का भाव देखें और तब भुगतान करें जब सोने का भाव कम हो ताकि आपको अधिक फायदा हो सके।
पीसी ज्वेलर की 'ज्वेल्स फॉर लैस'
इसमें आपको 12 किश्ते चुकानी होंगी और अगली दो किश्तें पीसी ज्वेलर भरेंगे। तो यदि आप 12 महीनों के लिए 1000 रूपये चुकाते हैं तो 1000 रूपये की दो किश्तें पीसी ज्वेलर देंगे। 12 वीं किश्त चुकाने के तुरंत बाद ही आप 14 किश्तों के बराबर राशि की गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी पीसी ज्वेलर्स से खरीद सकते हैं। इसमें आपको एक साल में 25% से अधिक रिटर्न्स मिलते हैं।
गीतांजलि की 'तमन्ना' योजना
'तमन्ना' योजना के तहत आप किश्ते चुका कर अंत में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप 12 महीनों के लिए किश्तें चुकाएं और डायमंड ज्वेलरी पर 2 महीने की किश्त मुफ्त और सोने की ज्वेलरी पर 1 महीने की किश्त मुफ्त पायेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications