यहां पर आपको वरिष्ठ नागरिकों के लिए भारत की सबसे बेहतरीन बचत योजनाओं के बारे में बताएंगे।
अक्सर लोग 30 से 40 की उम्र में अपने सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) के बारे में प्लान करने लगते हैं। किसी के लिये भी रिटायरमेंट प्लान उनके वित्तीय नियोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और लोग काफी सोच समझ कर अपने भविष्य के लिये योजना बनाते हैं ताकि जब वो रिटायर हों तो उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना ना करना पड़े।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
वरिष्ठ नागरिक बचत योजनाएं, भारत में, 0.5 फीसदी की उच्च ब्याज दरों जैसे लाभ ऑफर करती हैं। साथ ही, ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिनके नाम पर बिजनेस है लेकिन व्यावसायिक आय नहीं है, उन्हें एडवांस टैक्स चुकाने से छूट मिलती है।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को फायदा पहुंचाने के लिये डिज़ाइन की गई है और ये 8 प्रतिशत की ब्याज दर और ज्यादा रिटर्न देती है। नियमों के अनुसार, अप्रवासी भारतीय (NRI) और हिंदू संगठित परिवार (HUF) इस योजना के तहत अकाउंट खोलने के लिए योग्य नहीं हैं। इस योजना की अवधि 5 साल का होती है, जिसे 3 साल तक और बढ़ाया जा सकता है।
तो, आइए जानें भारत में उपलब्ध बेहतरीन वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के बारे में:-
SBI की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
एसबीआई के वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की बात करें तो 60 साल की आयु होने पर व्यक्ति यहां अकाउंट खुलवा सकता है। अकाउंट खुलवाने के लिये व्यक्ति को आयु प्रमाण पत्र और 1000 रुपये के साथ फॉर्म ए में आवेदन जमा करना होगा।
अगर किसी वजह से कोई व्यक्ति 55 साल की उम्र में ही रिटायर हो गया हो तो वो भी अकाउंट खुलवा सकता है। हालांकि, खाता धारक एक से अधिक अकाउंट खोल सकते हैं, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सभी वरिष्ठ नागरिक बचत योजनाओं की अधिकतम निवेश राशि 15 लाख रुपये है।
राशि निकालने की सीमा
खाता खोलने की तारीख से एक साल की अवधि के बाद व्यक्ति राशि वापस निकाल सकता है, लेकिन, इस पर जुर्माना लगाया जाता है। योजना के तहत जमा की गई राशि पर डिपॉजिट तारीख से 8.6 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज मिलेगा।
प्रत्येक तिमाही के अंत में 31 मार्च, 30 जून, 30 सितंबर और 31 दिसंबर के अंत में ब्याज देय है। यह भी ध्यान देने की जरूरत है कि इस योजना के तहत बैंक डिपॉजिट की तरह चक्रवृद्धि ब्याज नहीं मिलेगा।
मैच्योरिटी: खाता खोलने के 5 साल पूरा होने पर, फॉर्म-E के तौर पर एक लिखित आवेदन देना होगा। आवेदन के साथ खाते का पासबुक भी दिखाना होगा।
खाताधारक की मृत्यु हो जाने पर खाता बंद कर दिया जाएगा। जमा राशि आवेदन पत्र फॉर्म F में नामांकित व्यक्ति या कानूनी उत्तराधिकारी को दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में खाता कैसे खोला जाता है?
ICICI बैंक की वरिष्ठ नागरिकों के लिये बचत योजना
ICICI बैंक एकमात्र प्राइवेट बैंक है जो वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के तहत अकाउंट खोलने के लिए अधिकृत है। इस योजना के तहत कोई आयकर या संपत्ति टैक्स की छूट नहीं है। व्यक्तियों के आय के अनुसार टैक्स रेट लागू होंगी।
ICICI बैंक से भी राशि निकालने की प्रक्रिया बाकी बैंकों की तरह ही है क्योंकि यह एक सर्वमान्य योजना है। एक साल बाद लेकिन डिपॉजिट समाप्ति से 2 साल पहले खाता बंद करने पर जमा राशि का डेढ़ फीसदी काटा जाएगा। अगर 2 साल पूरे होने पर जमा राशि निकाली जाती है तो बचत योजना में, शेष राशि के, एक फीसदी के बराबर कटौती की जाएगी। विभिन्न बैंकों के जुर्माने की राशि अलग होगी जिसे आपको पहले ही जांच लेना ठीक रहेगा।
ब्याज दर
जमा राशि पर ब्याज दर 8.3 प्रतिशत है और यह दर हर साल सरकार द्वारा तय की जाएगी। इस पर टीडीएस भी लागू होगा। प्रत्येक तिमाही के अंत में 31 मार्च, 30 जून, 30 सितंबर और 31 दिसंबर के अंत में ब्याज देय है। आवेदन पर तीन साल की अवधि के लिए विस्तार किया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं PPF, NSC, RD पर नई ब्याज दरें
डाकघर की वरिष्ठ नागरिक जमा योजना
बैंकों की तरह डाकघर भी इस तरह की योजनाएं देते हैं। जिन व्यक्तियों की उम्र 55 साल या उससे ज्यादा लेकिन 60 साल से कम हो वो अकाउंट खुलवा सकते हैं। मगर शर्त यह होगी कि सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त होने के एक महीने के भीतर खाता खोला जाना चाहिए और सेवानिवृत्ति लाभ की राशि से राशि अधिक नहीं होनी चाहिए।
निकासी (विद्ड्रॉअल)
समय से पहले राशि निकालने की अनुमति एक साल बाद ही संभव होगी। ऐसा करने पर डिपॉजिट का 1.5 फीसदी और 2 साल के बाद 1 फीसदी राशि कटेगी।
ब्याज दर
वर्तमान में, ब्याज दर 8.3 फीसदी प्रति वर्ष है, जो जमा की गई तारीख से देय होती हैं। ब्याज 31 मार्च, 30 जून, 30 सितंबर और 31 दिसंबर को हर साल देय होते हैं। एक बात का ध्यान रहे की 1.04.2007 से केवल डाकघर में ही किया गया निवेश आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के तहत कटौती के लिए मान्य होंगे।
योजना के लिये आवश्यक दस्तावेज़
- डाकघर या बैंक में उपलब्ध भरे हुए आवेदन फॉर्म
- KYC (केवाईसी) फॉर्म
- आवेदक की फोटो
- स्थायी खाता संख्या (पैन)
- आधार
- पता प्रमाण
- आयु प्रमाण
- सेवानिवृत्त होने के मामले में, एक प्रमाणपत्र
निष्कर्ष
एससीएसएस (SCSS) की पेशकश करने वाली तीन इकाइयों में से, एसबीआई अधिकतम ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। सर्विस के आधार पर व्यक्ति इन तीन विकल्पों (सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी बैंक और डाकघर) के बीच चयन कर सकते हैं, क्योंकि ब्याज दर में कुछ प्रतिशत का बदलाव रिटर्न पर ज्यादा असर नहीं डालेगी। चूंकि इस योजना को सरकार द्वारा पेश किया जाता है, इसलिए सुविधाएं और लाभ लगभग समान होंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications