सेविंग पैसा बचाने का सबसे बड़ा तरीका है लेकिन आज के दौर में ये तरीका थोड़ा पुराना हो गया है या यू कहें कि बदल गया है। पहले जहां लोग बैंक में पैसे जमा करके ब्याज या फिर फिक्स डिपॉजिट के जरिए पैसे कमाते थे वहीं आज के दौर में लोग निवेश और सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए पैसे बचा भी रहे हैं और कमा भी रहे हैं।
सबसे बड़ी चिंता रहती है रिटायर्मेंट को लेकर, जिसे लेकर लोग पैसे जमा करते हैं। हम आपके रिटायमेंट को कंफर्ट बनाने के लिए देंगे गोल्डन टिप्स जिसके जरिए आप अपना रिटायर्मेंट रिलेक्स होकर बिता सकते हैं।
म्यूचुअल फंड में निवेश
गोल्डन पंच का पहला मंत्र है बचत, बैंक में पैसे जमा करने का तरीका पुराना हो चुका है। आपकी जॉब के दौरान प्रोविडेंट फंड का पैसा हर महीने कटता रहता है जो बाद में आपके रिटायर्मेंट में काम आता है। इसी तरह आपको चाहिए कि आप अपनी टेकहोम सेलेरी से करीब 10 फीसदी की बचत करें और इसे म्यूचुअल फंड आदि में निवेश करें ये लॉन्ग टर्म प्लान है लेकिन इससे आपका बुढ़ापा संवर जाएगा।
निवेश की राशि को बढ़ाएं
गोल्डन पंच का दूसरा मंत्र है इन्वेस्टमेंट, अगर आप पहले से ही कहीं निवेश कर रहे हैं तो अब समय आ गया है कि धीरे-धीर आप निवेश की राशि को बढ़ाएं। आज जितनी महंगाई है उस लिहाज से आने वाले वक्त में चीजों के दाम आसमान पर होंगे। इसलिए हर वर्ष आपको अपने निवेश की रकम बढ़ा देनी चाहिए। बचत की ये फसल आपके रिटायर्मेंट के जीवन को आराम से भर देगी।
जरूरी हो तभी पीएफ का पैसा निकालें
कई बार देखा गया है कि लोग नौकरी छोड़ने के बाद या जॉब स्विच करने के बाद पिछली कंपनी से अपने पीएफ का पैसा निकाल लेते हैं। ऐसे में वह अपने रिटायर्मेंट प्लान को दांव पर लगाते हैं। जबतक कोई आपात परिस्थिति ना आए तब तक आपको पीएफ निकालने से बचना चाहिए।
एजुकेशन लोन
आज के दौर में बच्चों की एजुकेशन में कमाई का एक बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता है। ऐसे में आपको समझदारी से काम लेते हुए बच्चों के लिए एजुकेशन लोन ले लेना चाहिए। इसके लिए पहले आप मार्केट में मौजूद विभिन्न एजुकेशन लोन की पूरी जानकारी एकत्र कर लें फिर नियम जान लें और सरकार का एजुकेशन लोन को लेकर बैंको को क्या दिशा निर्देश है इसके बारे में भी पढ़ लें। इससे आप आगे आने वाली परेशानियों से बच सकेंगे।
आपात फंड
गोल्डन पंच का पांचवां और आखिरी मंत्र है आपात फंड, आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में फिक्स डिपॉजिट खाता खोल सकते हैं। कोशिश करें कि पास के डाक घर में फिक्स डिपॉजिट खाता खोलें ये बैंक से ज्यादा दर पर ब्याज देते हैं। इसमें बड़ा निवेश करें, एक से दो साल तक का फिक्स डिपॉजिट रखें साथ ही बैंक में RD रिकरिंग डिपॉजिट भी करते रहिए। इससे आपात स्थिति में आपको एक बड़ी रकम मिल जाएगी जो आपके गाढ़े वक्त में काम आ सकती है।
अटल पेंशन योजना में करें निवेश
अटल पेंशन योजना का लाभ कोई भी व्यक्ति उठा सकता है। अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने के वाले व्यक्ति की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 40 वर्ष से अधिक के व्यक्ति इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास एक बैंक खाता होना चाहिए। ये बैंक खाता आपके आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए। अटल पेंशन योजना के लिए आपको बहुत कम प्रीमियम देना होगा। इसमें 42 रुपए प्रति माह से लेकर 210 रुपए प्रतिमाह के बीच आप प्रीमियम जमा कर सकते हैं। यानि कि 42 रुपए न्यूनतम राशि है और 210 रुपए अधिकतम राशि है। इस तरह से आप अटल पेंशन योजना का लाभ एक न्यूतम राशि चुका कर उठा सकते हैं।
लाभ
अटल पेंशन योजना के लाभार्थियों को न्यूनतम 1000 रुपए से लेकर अधिकतम 5000 रुपए तक की पेंशन मिलेगी। ये पेंशन 60 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद से आपको हर महीने आजीवन मिलती रहेगी। इसमें लाभार्थी की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी को हर महीने 5000 रुपए मिलते रहेंगे (210 रुपए की प्रीमियम की राशि पर)। पति-पत्नि दोनों की मृत्यु के बाद बच्चों को अटल पेंशन योजना का सारा कॉर्पस यानि कि कुल 8 लाख 50 हजार रुपए एक मुश्त बच्चों को मिल जाएगा।
मिलेगा अच्छा रिटर्न
योजना की अच्छी बात ये है कि सरकार अटल पेंशन योजना की राशि को निवेश में लगाएगी, जिससे मिलने वाले रिटर्न्स में लाभार्थी को भी हिस्सा मिलता रहेगा। यानि कि आपकी पेंशन 5000 रुपए तो आपको मिलती ही रहेगी इसके अलावा रिटर्न हुए लाभ का भी अंश आपकी पेंशन के साथ जुड़ कर आएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications