यहां पर गैर-वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए लोन (ऋण) प्राप्त करने के कई प्रकार के क्रेडिट विकल्प के बारे में बताया जा रहा है।
आजकल पर्सनल लोन काफी लोकप्रिय हो गए हैं किन्तु यह लोन केवल वेतनभोगी लोगों तक ही सीमित है। तो उन लोगों का क्या होगा जिनके पास आय का कोई गारंटीकृत स्रोत नहीं है? ऐसे लोगों के लिए यहां पर कुछ अन्य क्रेडिट विकल्प दिए गए हैं जिससे वो अपनी आर्थिक रुप से मदद कर सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड पर लोन
क्रेडिट कार्ड पर लिया गया ऋण पूर्व-स्वीकृत ऋण हैं, जो कि बैंक आपको आपके क्रेडिट कार्ड की सीमा के एक निश्चित प्रतिशत तक उधार देता है। आम तौर पर इसके लिए न्यूनतम या बहुत ही कम यानि न के बराबर दस्तावेजों की आवश्यकता होती है और कुछ मिनटों ही में उन्हें वितरित कर दिया जाता है।आपको केवल अपने क्रेडिट कार्ड प्रदाता की ग्राहक सेवा को कॉल करने या ऑनलाइन आवेदन करने की ज़रूरत है। क्रेडिट कार्ड और ग्राहक के प्रोफ़ाइल के आधार पर, ब्याज की दर व्यक्तिगत ऋणों से आमतौर पर 1-2.5% तक थोड़ी अधिक हो सकती है। ऋण की मात्रा उधारकर्ता द्वारा उपयोग की जाने वाली क्रेडिट कार्ड की सीमा पर निर्भर करती है। हालांकि, कुछ ऋणदाता क्रेडिट सीमा से अधिक ऋण दे सकते हैं, यदि उन्हें आपकी ईएमआई अदा करने की क्षमता का भरोसा है तो।
कुछ लोग क्रेडिट कार्ड के द्वारा निकाले गए पैसों को और क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले ऋण को एक ही समझ लेते हैं। ये दोनों चीज़ें पूरी तरह से अलग-अलग हैं। नकद पैसा निकलने पर ब्याज बहुतअधिक लगता है, इसलिए जब तक कोई आपातकालीन स्थिति ना हो तब तक इससे बचा कर रहना चाहिए। इसके अलावा, याद रखें कि ऋण लेने के बाद सेआप के क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट सीमा कम हो जाएगी और जैसे-जैसेआप ऋण की रकम चुकाते रहेंगे वैसे-वैसे ही क्रेडिट कार्ड की सीमा में वृद्धि होती रहेगी।
गोल्ड लोन
गोल्ड लोन फंड प्राप्त करने का एक लोकप्रिय स्रोत रहा है, क्योंकि अधिकतर घरों में से लोगों ने सोने में निवेश किया हुआ है। ऋण मिलने की राशि आमतौर पर सोने के मूल्य पर निर्भर करती है न की उधार लेने वाले व्यक्ति की भुगतान क्षमता पर। जब आपको तुरंत धन की आवश्यकता हो, तब स्वर्ण ऋण आपकी मदद कर सकता है। वह न्यूनतम दस्तावेज और थोड़े पात्रता मानदंड के साथ जल्दी से वितरित किया जाता है। हालांकि, स्वर्ण ऋण की अवधि सामान्य रुप से कम होती है,और यह प्राय:अधिकतम तीन साल तक रहती है। स्वर्ण ऋण लेते समय,यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपके पास पर्याप्त बचत या निवेश हो जो ऋण की ईएमआई को समय पर भुगतान करने के लिए प्रयोग में लाया जा सके। यदि आप ऐसा करने में असफल रहते हैं, तो सारा भुगतान पूरा होने तक ऋणदाता आपका सोना जमानत के तौर पर रख लेगा।
संपत्ति पर ऋण
व्यक्तिगत और व्यापार के उदेश्यों के लिए ऋण आवासीय या व्यवसायिक सम्पति को गिरवी रख कर लिया जा सकता है। ऋण की रकम ऋणदाता की संपत्ति के मूल्य का कुछ प्रतिशत होता है और यह ऋण और मूल्य के अनुपात पर निर्भर करता है। संपत्ति पर लिया गया ऋण सुरक्षित होता है इसलिए ब्याज दर भी अधिक नहीं है और ऋण की अवधि 15 साल तक हो सकती है। ऋण की राशि संपत्ति के प्रकार, ग्राहक के रिकॉर्ड, ऋणदाता द्वारा प्रस्तावित एलटीवी आदि पर निर्भर करती है। चूंकि सम्पतियों पर ऋण आम तौर पर बड़ी मात्रा में होते हैं, इसलिए यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आप ऋण को समय पर चुका दें, क्योंकि ऋणदाता को संपत्ति को ज़ब्त करने करने का अधिकार है,और वह इसे अपनी बाकि रकम हासिल करने के लिए के लिए बेच भी सकता है।
सुरक्षा के लिए ऋण
ऋणदाता अनुमोदित प्रतिभूतियों की एक सूची प्रदान करता हैं, जो ऋण देने के लिए गिरवी रखी जा सकती हैं। इन प्रतिभूतियों में डीमैट शेयर, म्यूचुअल फंड यूनिट, टर्म डिपॉजिट्स, लिस्टेड बॉन्ड्स, प्रॉविडेंट फंड आदि शामिल हैं। इन ऋणों पर एक ओवरड्राफ्ट सुविधा है, जिसकी सीमा संपार्श्विक के मूल्य पर आधारित है। उधारकर्ता इस खाते से पैसे ले भी सकता है और वापस चुका भी सकता है। चूंकि ब्याज केवल महीने के अंत में खाते में बकाया रकम के आधार पर लगाया जाता है इसलिए प्रतिभूतियों पर लिया गया ऋण आमतौर पर व्यक्तिगत ऋण से सस्ता होता है। चूंकि इन ऋणों में विभिन्न प्रतिभूतियां शामिल हैं, इसलिए यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आप जिस प्रतिभूति को गिरवी रख रहे हैं वह ऋणदाता की स्वीकृत प्रतिभूतियों की सूची में हो।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications