यहां पर आपको 5 ऐसी बीमा पॉलिसी के बारे में बताएंगे जो कि हर किसी के लाइफ में होनी चाहिए। या जिसकी जरुरत आपको कभी न कभी पड़ ही जाती है।
बीमा पॉलिसी कई तरह की होती हैं पर क्या आपके पास यहां पर बताई जाने वाली पॉलिसी हैं? अगर आपका एक्सीडेंट हो गया तो आप क्या करेंगे? आपातकालीन परीस्थितियां जैसे कि एक्सीडेंट, आर्थिक मंदी और किसी गंभीर बीमारी में आर्थिक रुप से बचने के लिए आपके पास कुछ इंश्योरेंस कवर होना जरुरी है। आपको किस प्रकार के बीमा की आवश्यकता है या भविष्य में किस प्रकार के बीमा की आवश्यकता हो सकती है उसके लिए आपको पहले से सतर्क रहना होगा। अगर आपके पास सही बीमा पॉलिसी है तो आप किसी भी नाजुक स्थिति में अपने आप को संभाल सकते हैं। आप यह सुनिश्चित करिये कि आपके पास लगभग 5 इंश्योरेंस पॉलिसी तो हों ही।
जीवन बीमा
मान लीजिए आपके परिवार में कमाने वाले मात्र एक व्यक्ति आप हैं। अगर आपको कभी कुछ हो जाएगा तो आपके पीछे जो आप पर आश्रित हैं उनका क्या होगा ? किसी-किसी महीने आप अपनी फैमिली की जरुरते किसी कारणवस पूरा करने में असमर्थ होते हैं। इस प्रकार की समस्याओं से बचने के लिए आपको इंश्योरेंस कवर करवाना चाहिए। लाइफ इंश्योरेंस कवर लेने से पूर्व आपको देखना होगा कि अपकी वार्षिक आय कितनी है और आपके उपर कितना कर्ज है। आप उतना ही निवेश करिये जितना की आप कर सकते हैं और जो आपके बच्चे की पढ़ाई और शादी के काम आ सके। टर्म पॉलिसी, एंडोमेंट पॉलिसी, होल लाइफ पॉलिसी, मनी बैक पॉलिसी इन पॉलिसी में से कोई भी पॉलिसी आप चुन सकते हैं।
स्वास्थ्य बीमा
आपके पैसे सबसे ज्यादा बच्चों की पढ़ाई लिखाई और फिर स्वास्थ्य संबंधी चीजों में खर्च होते हैं। वैसे तो अगर आप किसी अच्छी कंपनी में जॉब करते हैं तो आपको और आपके बच्चों और स्पाउस के लिए खुद व खुद इंश्योरेंस प्रदान किया जाता है। लेकिन आप कहीं जॉब नहीं करते हैं आप खुद का कोई बिजनेस चलाते हैं तो हेल्थ इंश्योरेंस आपको करवाना चाहिए। हेल्थ इंश्योरेंस जैसे कि अस्पताल में भर्ती होने की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी, गंभीर बीमारी का प्लान और दैनिक नकद लाभ योजनाएं प्रमुख रुप से हैं। स्वास्थ्य बीमा कराने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?
गाड़ी का बीमा
आजकल ऐसा कोई घर नहीं है जहां पर कार या बाइक ना हो। तो गाड़ी से संबंधित एक इंश्योरेंस पॉलिसी लेकर अवश्य रखें। रोड, ट्रैफिक और एक्सीडेंट को देखते हुए कार या बाइक का इंश्योरेंस होना आवश्यक है। आजकल इंडियन लॉ ने भी गाडि़यों का बीमा करना अनिवार्य कर दिया है। इस तरह अपनी LIC पॉलिसी से दो से तीन गुना कर सकते हैं पैसे
घर का बीमा
होम इंश्योरेंस एक सबसे महत्वपूर्ण बीमा है जिसके बारे में लोग ज्यादा नहीं सोचते हैं। लेकिन घर का बीमा करवाना सबसे ज्यादा जरुरी है। अगर कुछ होता है जैसे कि बाढ़, भूकंप, आग या चोरी होती है तो ऐसे मौके पर आपको होम इंश्योरेंस के कई फायदे प्राप्त होते हैं। जब आपके पास होम इंश्यारेंस नहीं होगा तो आपको भावानात्मक और आर्थिक दोनों ही परीस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
यात्रा का बीमा
आप जब भी लॉन्ग हॉलिडे ट्रिप के लिए बाहर जाते हैं तो आप बहुत सारे पैसे रहने खाने पर खर्च करते हैं लेकिन आप अपनी अपनी यात्रा के लिए कोई बीमा नहीं कराते हैं। आजकल हर दूसरे-तीसरे दिन ट्रेन एक्सीडेंट, बस एक्सीडेंट और प्लेन एक्सीडेंट के बारे में सुनते रहते हैं। अगर आपके साथ ऐसा कभी कुछ हो जाता है तो आपके पीछे आपका परिवार अकेला रह जाता है। लेकिन अगर आपने पहले से ट्रैवलिंग इंश्योरेंस करवा रखे हैं तो आपको एक सुरक्षित कवर प्रदान करेगा। अंतरराष्ट्रीय और घेरुलू दोनो ही प्रकार की यात्रा के लिए बीमा कवर प्रदान किए जाते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications