यहां पर आपको एलआईसी जीवन आरोग्य योजना के बारे में विस्तार से बताएंगे।
LIC की जीवन आरोग्य योजना एक नॉन-लिंक्ड स्वास्थ्य बीमा योजना है जो आपको वर्तमान समय में बढ़ते स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों और उस पर होने वाले खर्चों पर मदद करता है। इस योजना में आप स्वयं, पत्नी, बच्चे, माता-पिता और सास-सुर को भी कवर प्रदान कर सकते हैं। यह आपके पूरे परिवार के लिए एक विस्तृत स्वास्थ्य बीमा योजना है।
LIC जीवन आरोग्य योजना की विशेषता
जीवन आरोग्य योजना की कई विशेषताएं हैं जो कि आपको अलग-अलग रुप से लाभ पहुंचा सकती हैं:
- आपके साथ-साथ आपके सभी आश्रितों को कवर प्रदान करती है।
- अस्पताल के खर्चे, सर्जरी पर कवर
- हर वर्ष बढ़ती स्वास्थ्य सुरक्षा
- वास्तविक चिकित्सा लागत से अलग एकमुश्त लाभ
- नो क्लेम बेनिफिट
- सुविधाजनक लाभ सीमा का चुनाव
- सुविधाजनक प्रीमियम भुगतान के विकल्प
इन चीजों पर मिलता है कवर
- अस्पताल में भर्ती पर नकद लाभ।
- मुख्य शल्य चिकित्सा लाभ, दुर्घटना मृत्यु लाभ का 100 गुणा होता है।
- डे-केयर प्रक्रिया लाभ का एकसाथ भुगतान।
- अन्य शल्य चिकित्सा लाभ, अस्पताल में भर्ती होन पर नगद लाभ/ दुर्घटना मृत्यु लाभ का 2 गुना होता है।
- कैटेगरी 1 या 2 के तहत बड़े शल्य क्रियाओं के लिए हर एक बीमित व्यक्ति पर 1000 रुपए का एम्बुलेंस चार्ज दिया जाता है।
- प्रीमियम छूट लाभ।
- अस्पताल में भर्ती पर नकद लाभ तथा मुख्य शल्य चिकित्सा लाभ के अंतर्गत अगर कोई क्लेम हुआ है तो भी इसमें 5% से 50% की बढ़ोत्तरी।
जीवन आरोग्य के अन्य लाभ
बताए गए लाभों के अलावा दो अन्य अतिरिक्त लाभ भी एलआईसी की जीवन आरोग्य योजना में प्रदान की जाती हैं।
1. टर्म राइडर और एक्सीडेंटल बेनिफिट राइडर आप्शन के रुप में प्रदान की जाती है।
2.नो क्लेम बेनिफिट के रुप में हर साल हेल्थ कवर का बढ़ना।
उचित कवरेज के लिए जरूरी शर्तें
- अगर बीमित व्यक्ति आईसीयू में है तो हर दिन कम से कम 1000 और ज्यादा से ज्यादा 4000 का कवर प्रदान किया जाता है।
- बड़ा ऑपरेशन होने पर 1,00,000-4,00,000 तक का कवर।
- स्पाउस की एंट्री करने की उम्र 18 से 65 वर्ष।
- बच्चों की प्रवेश की उम्र 91 दिन से 17 साल तक।
- अभिभावक की प्रवेश उम्र 18 साल से 75 साल।
- परिवक्ता की उम्र 0 से 80 वर्ष तक।
- इस बीमा योजना के अंतर्गत साल में , छ: महीने में, तीन महीने में और 1 महीने में भुगतान किया जा सकता है।
टैक्स छूट में लाभ
एलआईसी की जीवन आरोग्य योजना के अंतर्गत आपके द्वारा भरे जाने वाले प्रीमियम पर आयकर की धारा 80D के तहत छूट प्रदान की जाती है।
जीवन आरोग्य योजना के अंतर्गत नहीं मिलते ये कवर
1. रूटीन चेकअप और नॉन एलोपैथी ट्रीटमेंट
2. महामारी रोग
3. कॉसमैटिक, ब्यूटी ट्रीटमेंट और डेंटल ट्रीटमेंट
4. प्लास्टिक सर्जरी जो सुंदरता के लिए हो, ना कि किसी प्रकार के एक्सीडेंट की वजह से हो
5. खुद से किया हुआ जख्म और आत्महत्या का प्रयास
6. यौन संबंधी रोग जैसे कि एचआईवी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications