क्रेडिट स्कोर आपके होम लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए बेहद जरूरी होता है। अगर आपने कभी क्रेडिट कार्ड या फिर लोन लिया तो उसी वक्त से आपकी स्कोरिंग शुरु हो जाती है। अगर आप लोन लेने के बाद समय पर भुगतान नहीं करते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर नीचे चला जाता है। आम तौर पर क्रेडिट स्कोर को 100 से 1000 के बीच रखकर देखा जाता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 से कम है तो आपको बैंक लोन या क्रेडिट कार्ड नहीं देते हैं।
अच्छा क्रेडिट स्कोर, कम ब्याज दर
क्रेडिट स्कोर को लेकर अब एक नई घोषणा हुई है जिसमें अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो बैंक आपकी प्रतिमाह EMI को कम कर सकता है। हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन की ब्याज दरों की घोषणा करते हुए कहा कि वह अच्छे क्रेडिट स्कोर पर ग्राहकों के होम लोन पर कटौती करेगा।
कैसे पता करें क्रेडिट स्कोर
अगर आपको अपना क्रेडिट स्कोर पता करना है तो आपको क्रेडिट स्कोर की वेबसाइट पर जाना होगा। जहां आपको अपना पैन नंबर दर्ज करना होगा, नाम और उम्र संबंधी जानकारी देनी होगी इसके बाद 550 रुपए के भुगतान के बाद आपको आपके क्रेडिट स्कोर की जानकारी मिल जाएगी। वहीं अगर आपको हर तिमाही क्रेडिट स्कोर का ब्यौरा चाहिए तो आपको 1200 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। जबकि वार्षिक के लिए 800 रुपए तक खर्च करना होगा। ध्यान रहे कहीं भी क्रेडिट स्कोर के बारे में जानकारी आपको फ्री में नहीं मिलेगी इसके लिए भुगतान करना होगा। अगर आप अपना क्रेडिट स्कोर जानना चाहते हैं तो बैंक से इसके बारे में जानकारी दे देंगे।
फ्री में भी पता कर सकते हैं क्रेडिट स्कोर
आज के वक्त में आप अपना क्रेडिट स्कोर फ्री में भी पता कर सकते हैं। इसके लिए आप बैंक बाजार या पॉलिसी बाजार जैसी वेबसाइट पर अपने क्रेडिट स्कोर के बारे में पता कर सकते हैं। इसमे आपको अपने पैन कार्ड, बैंक खाते संबंधी जानकारी देने पड़ती है। इसमें आपको हर महीने आपके क्रेडिट स्कोर की जानकारी मिल जाती है।
क्या है क्रेडिट/क्रेडिट स्कोर
आपको पता है क्रेडिट स्कोर क्या है, क्रेडिट स्कोर किसे कहते हैं, अगर नहीं मालूम तो मायूस होने की कोई बात नहीं है। दरअसल भारत के शहरों या यूं कहें कि महानगरों में रहने वाले अधिकतर लोगों को क्रेडिट स्कोर के बारे में जानकारी नहीं होती है। हाल ही में भारतीय महानगरों में एक सर्वे किया गया जिसमें लोगों से क्रेडिट स्कोर के बारे में जानकारी मांगी गई थी।
लोगों को नहीं पता क्या है क्रेडिट स्कोर
हाल ही में एक सर्वे आया था जिसके मुताबिक महानगरों में केवल 15 प्रतिशत लोगों को ही क्रेडिट स्कोर के बारे में जानकारी है जबकि 50 प्रतिशत लोगों को यह भी पता नहीं कि इस तरह का स्कोर तय करने वाले कोई ब्यूरो काम कर रहे हैं। 'क्रेडिट सुधार' ने आठ महानगरों में 1500 लोगों की राय पर यह निष्कर्ष निकाला है।
एक दशक से काम कर रही हैं क्रेडिट रेटिंग एजेंसी
इसके अनुसार देश में क्रेडिट स्कोर देने वाले ब्यूरो या एजेंसियां एक दशक से काम कर रही हैं और बैंकों ने ऋण देने के लिए क्रेडिट स्कोर अनिवार्य भी कर दिया है। इसके बावजूद महानगरों में ज्यादातर लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं। इसके अनुसार आठ महानगरों में केवल 15 प्रतिशत लोगों को इस तरह की प्रणाली की जानकारी है।
क्रेडिट हिस्ट्री की जानकारी रखिए
अगर आपने कभी कोई ऋण लिया है या कभी किसी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया है तो भी आपको लोन मिलने में परेशानी हो सकती है। क्रेडिट इन्फॉमेर्शन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड या सिबिल आपकी क्रेडिट हिस्ट्री पर नजर रखता है। अगर आपने कभी कोई ऋण नहीं लिया है तो बैंक ये इस बात के आंकड़े ही नहीं मिलेंगे कि आप उसका ऋण कैसे चुकाएंगे। ऐसी स्थिति में हो सकता है कि बैंक आपको लोन ना दे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications