यहां पर महिलाओं के लिए मनी मैनेजमेंट और सेविंग टिप्स के बारे में विस्तार से बताएंगे।
पैसा हाथ की मैल होता है हर किसी को पैसे बचाने नहीं आते हैं। हर कोई मानता है कि महिलाएं घर की लक्ष्मी होती हैं ऐसा इसलिए क्योंकि वो मनी मैनेजमेंट करके पैसे बचाती हैं। पैसे बचाने में महिलाएं हमेशा पुरुषों से आगे होती हैं। प्रत्येक महिला हर दिन पैसे बचाने के लिए संघर्ष करती हैं। यदि आप हमेशा अपनी जेब को भरा रखना चाहती हैं तो आपके लिए यहां पैसे बचाने के कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं जिससे आप बड़ी बचत कर सकते हैं।
हर महीने के खर्च की तुलना करें
आप हमेशा यह ध्यान दें कि कब, कहां और कितना पैसा खर्च हो रहा है। यह पैसा बचाने का पहला चरण है। इसके बाद हर दो महीने के खर्च को कंपेयर करें और किस महीने ज्यादा खर्च हुआ है और इसकी वजह क्या है जानने का प्रयास करें।
सभी स्टेटमेंट चेक करें
अपने सारे स्टेटमेंट चेक करें और पिछले कुछ महीने के खर्च पर ध्यान दें। यदि आवश्यक हो तो फायनेंशियल कंसल्टेंट से भी सलाह लें। इसके लिए आप मोबाइल एप की भी सहायता ले सकते हैं। ऐसे कई पर्सनल फाइनेंस एप भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं। हर सप्ताह के खर्च की एक डायरी बनाएं।
बजट बनाने की शुरूआत करें
बजट बनाने के लिए सोचिये नहीं आज से ही काम शुरू कर दीजिए। यह हर सप्ताह, हर माह और हर तिमाही हो सकता है। सबसे जरुरी बात यह कि आपको यह ध्यान रहे कि आप इस बजट का पालन कर रहें हैं या नहीं। अपनी सभी संभावित आय और व्यय को इसमें शामिल करें।
बिना सोचे-समझे खर्च न करें
अक्सर ऐसा होता है कि आप कभी भी शॉपिंग करने चल देते हैं, कभी भी बाहर खाने के लिए निकल जाते हैं। तो ऐसी आदतों को बदलें और बिना सोचे-समझे खर्च न करें। यूजफुल चीजें ही खरीदें जो कि दुबारा भी काम आ सके। बेस्टेज को कम करें।
मिनी बैंक घर पर बनाएं
यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने बैंक अकाउंट के अलावा घर पर भी एक छोटा मिनी बैंक रखें जिसमें हर महीने छोटी-छोटी राशि बचत के रुप में रखें। बजट बनाते समय आपको सेविंग के आप्शन पर भी ध्यान देना चाहिए। आपकी छोटी-छोटी बचत किसी दिन बड़े निवेश में काम आएगी। बैंकों में कई तरह की निवेश स्कीम भी उपलब्ध हैं जो कि खासकर महिलाओं के लिए हैं।
इमरजेंसी के लिए हमेशा रहें तैयार
लाइफ में कभी भी किसी चीज का कोई भरोसा नहीं है। इसलिए हमें इसके लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए । भविष्य में क्या होगा किसी को नहीं मालूम इसलिए वर्तमान को तो बनाकर रखें ही साथ ही भविष्य के लिए इतनी सेविंग करके रखें कि अगर कुछ इमरजेंसी आ जाए तो दूसरे के सामने हाथ न फैलाना पड़े। इसके लिए आप अपने पैसे अपने अकाउंट में भी रख सकती हैं और लिक्विड कैश के रुप में भी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications