जीवन की सुरक्षा के लिहाज से जीवन बीमा एक बेहतर माध्यम होता है। आमतौर पर लोग जीवन बीमा का चयन एजेंट के माध्यम से करते है। लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि आप ऑनलाइन माध्यम से भी कर सकते हैं।
जीवन की सुरक्षा के लिहाज से जीवन बीमा एक बेहतर माध्यम होता है। आमतौर पर लोग जीवन बीमा का चयन एजेंट के माध्यम से करते है। लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि आप ऑनलाइन माध्यम से भी कर सकते हैं।
बचत के साथ आर्थिक सुरक्षा भी जरूरी है। अपने परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने का सबसे अच्छा जरिया है टर्म इंश्योरेंस। आपको बता दें कि जबसे ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने की सुविधा शुरू हुई है, टर्म प्लान खरीदना और आसान हो गया है। क्या है टर्म प्लान? क्या हैं इसके फायदे? इसे कैसे ऑनलाइन खरीदा जा सकता है? आपको इन सवालों के जवाब बतायेंगे। इससे आपके लिए ऑनलाइन टर्म प्लान खरीदने में आसानी होगी। आज करीब सभी बड़ी बीमा कंपनियों के ऑनलाइन टर्म प्लान बाजार में मौजूद हैं।
क्या है टर्म प्लान?
टर्म प्लान परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने वाला सबसे अच्छा बीमा उत्पाद है। इसमें पॉलिसी की अवधि के दौरान आपको तय समय पर प्रीमियम चुकाना पड़ता है। वहीं पॉलिसी मैच्योर हो जाने के बाद बीमा कवर खत्म हो जाता है। आपको बीमा कंपनी की तरफ से किसी रकम का भुगतान नहीं किया जाता है।
अगर पॉलिसी की अवधि के दौरान बीमा कराने वाले व्यक्ति की मौत हो जाती है तो नॉमनी को बीमा कंपनी की तरफ से बीमा की रकम सम एश्योर्ड दे दी जाती है। इस तरह अनहोनी की स्थिति में परिवार आर्थिक संकट में नहीं फंसता है। परिवार के किसी सदस्य को नॉमनी बनाया जा सकता है। हालांकि ज्यादातर लोग पत्नी को नॉमनी बनाते हैं।
प्रीमियम कम मिलता हैं ऑनलाइन खरीदने से
आपको यह जानकर खुशी होंगी कि टर्म प्लान ऑनलाइन खरीदने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह सस्ता पड़ता है। प्रीमियम के रूप में चुकाई जाने वाली रकम एजेंट से पॉलिसी खरीदने पर आने वाले प्रीमियम के मुकाबले काफी कम होती है।
इसकी वजह यह है कि एजेंट से पॉलिसी खरीदने पर प्रीमियम का काफी हिस्सा कमीशन को रूप में चला जाता है। वहीं इस कमीशन का भुगतान बीमा कंपनी एजेंट को कमीशन के रूप में करती है।
कहीं भी खरीद सकते है पॉलिसी
दूसरा सबसे बड़ा फायदा यह हैं कि ऑनलाइन टर्म इंश्योरेंस आप कहीं से भी खरीद सकते हैं। इसे आप घर, ऑफिस या किसी भी जगह बैठकर खरीद सकते हैं। वहीं परंपरागत तरीके से पॉलिसी खरीदने के लिए आपको किसी भरोसेमंद एजेंट की तलाश रहती है। जबकि कई बार सही एजेंट मिलने के इंतजार में काफी समय बीत जाता है।
खुद फॉर्म भरने की आजादी मिलती
ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने का एक फायदा यह है कि इसमें अपने बारे में सभी जानकारियां आप खुद देते हैं। पॉलिसी खरीदने के लिए आपको ऑनलाइन फार्म भरना पड़ता है। फार्म खुद भरने से गलत जानकरी बीमा कंपनी के पास जाने की संभावना काफी कम हो जाती है। जबकि परंपरागत तरीके से पॉलिसी खरीदने पर एजेंट आपसे पूछ कर फॉर्म भरता है। इसमें कई बार जानकारी गलत हो जाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications