फिनटेक फर्म महाग्राम ने कोटक महिंद्रा बैंक से समझौता किया है, जिसके मुताबिक कंपनी में देश में लगभग 35 हजार बैंक मित्र बनाएगी। जो अपने यहां माइक्रो एटीएम लगाएंगे।
फिनटेक फर्म महाग्राम ने कोटक महिंद्रा बैंक से समझौता किया है, जिसके मुताबिक कंपनी में देश में लगभग 35 हजार बैंक मित्र बनाएगी। जो अपने यहां माइक्रो एटीएम लगाएंगे। साथ ही, वे फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स भी बेच सकेंगे। महाग्राम के फाउंडर व सीईओ राम श्रीराम ने कहा कि बैंक मित्र के लिए कोई भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है।
बैंक मित्र बनने के लिए अनिर्वाता
- सुत्रों से बातचीत के दौरान श्रीराम का कहना हैं कि बैंक मित्र बनने के लिए अधिक औपचारिकताओं की जरुरत नहीं है।
- दसवीं पास भी बैंक मित्र बन सकते है।
- कंप्यूटर और इंटरनेट की बेसिक नॉलेज होनी चाहिए।
- 18 वर्ष से अधिक उम्र होनी चाहिए।
- ऑफिस स्पेस होना अनिवार्य है।
- वहीं अगर आप पोस्टल या बैंक से रिटायर हैं तो आपको वरीयता मिलेगी।
कौन से काम करने होंगे
माइक्रो एटीएम होने के कारण कैश विदड्रॉल और कैश डिपोजिट की सुविधा होगी।
बैंक खाता खोल सकेंगे
लोन देने की सुविधा मिलेगी
पैन कार्ड भी बना सकते हैं
इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं
आप कॉमन सर्विस सेंटर की तरह कई तरह की सरकारी कामकाज के लिए ऑनलाइन सर्विसेज भी दे सकते हैं ।
सेविंग्स स्कीम्स, एफडी आदि भी बेच सकते हैं ।
कैसे करें अप्लाई
अगर आप बैंक मित्र बनना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। महाग्राम की वेबसाइट पर सारी जानकारी उपलब्ध है। ऑनलाइन अप्लाई के लिए इस लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScytPPDjpNiYaKsR3OP1iPtmgRrHlb9Zq5veMqn7K2f2FY9Ow/viewform?c=0&w=1 पर क्लिक कर सकते है।
कैसे आएगा कैश
आप यदि महाग्राम के बैंक मित्र बन जाते हैं और आपको माइक्रो एटीएम मिल जाता है तो लोग आपके पास रखी पीओएस मशीन (माइक्रो एटीएम) में कार्ड से स्वैप करके पैसा निकाल सकते हैं। इसके लिए आपके पास कैश का होना जरूरी है। आपको कंपनी की ओर से कैश नहीं दिया जाएगा, बल्कि आप अपने पास रखे कैश से ही लेनदेन करेंगे। ऐसी स्थिति में आप यदि अपना पैसा इस्तेमाल करते हैं तो कंपनी साथ के साथ आपके अकाउंट में पैसा जमा कराएगी। इतना ही नहीं, यदि आप कोई फाइनेंशियल प्रोडक्ट बेचते हैं तो आप उस पैसे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। या कोई आपके पास कैश जमा कराता है तो विदड्रॉल के वक्त आप यह पैसा दे सकते हैं।
कितनी होगी कमाई
श्रीराम की कहना हैं कि आपको कितनी कमाई होगी, यह आपकी लोकेशन और ट्रांजैक्शन पर निर्भर करता है। वैसे शुरुआती कमाई 7 से 8 हजार रुपए तक हो सकती है। इतना पैसा पार्टटाईम से कमा सकते हैं। यदि आप फुलटाइम काम करते हैं तो आप दो से तीन गुणा अधिक कमा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications