त्योहारी सीजन में कंपनियों की तरफ से अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए कई तरह की मार्केटिंग ट्रिक्स का इस्तेमाल करती हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्राहक उनके सामान को खरीदें।
त्योहारी सीजन में कंपनियों की तरफ से अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए कई तरह की मार्केटिंग ट्रिक्स का इस्तेमाल करती हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्राहक उनके सामान को खरीदें। इस सीजन में सभी तरह के उत्पादों जैसे कि अपैरल, गैजेट्स, कार और घर पर विशेष ऑफर और भारी छूट मिलती है।
हालांकि त्योहारी सीजन का आम लोगों के साथ ही व्यापार जगत को सालभर इंतजार रहता है। इस सीजन में लोग नया सामान, गाड़ी और घर खरीदना शुभ मानते हैं। इन सबके लिए लोन भी लेते हैं। अगर आप भी इनकी खरीदारी के लिए लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें, जिससे फायदा मिलेगा। क्योंकि अक्सर ऑफर और छूट के चक्कर में कई बार लोग अपने बजट से ज्यादा पैसा खर्च कर देते हैं।
एक बार में ज्यादा लोन नहीं ले
इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा उधार न लें। कई बार लोन पर कई आकर्षक ऑफर दिए जाते हैं। इसी चक्कर में हमें ज्यादा लोन लेना पड़ता है। जरूरत के मुताबिक ही लोन लें, इसके पहले यह सुनिश्चित कर लें कि कितना लोन आप समय पर चुकता कर पाएंगे। लोन के लिए आवेदन जमा करने से पहले इस बारे में जांच-परख कर लें।
एलिजिबिलिटी चेक कर लें
व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर को देखकर लोन दिया जाता है। कई लोग लोन के लिए आवेदन करने से पहले अपनी एलिजिबिलिटी नहीं देखते और बड़े लोन के लिए आवेदन करते हैं। इससे आवेदन के रिजेक्ट होने की आशंका रहती है। इससे बचने के लिए अपनी एलिजिबिलीटी को चेक कर लें। यह काम आप घर बैठे-बैठे इंटरनेट पर आसानी से कर सकते हैं।
क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो को 40-50 फीसद के बीच रखें
वहीं त्योहारी सीजन में शॉपिंग के लिए कैश ट्रांजेक्शन की जगह क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें। इससे आपको कई डिस्काउंट तो मिलेंगे ही, साथ ही क्रेडिट स्कोर भी बेहतर होता है। इस बात का ध्यान रखें कि आपकी क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो 40 -50 फीसद ही हो।
अगर इस लिमिट को पार करते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर कम किया जा सकता है। अगर आपको लगता है कि आप इस लिमिट को पार कर सकते हैं तो संबंधित बैंक से अपने कार्ड की लिमिट ज्यादा करवा लें।
ब्याज दर देखते हुए लोन एप्लाई करें
लोन लेने से पहले सभी लेंडर्स की तुलना कर लें। जिस जगह से आपको कम ब्याज दर पर लोन मिले, वहां अप्लाई करें। साथ ही लोन टेन्योर, प्रोसेसिंग फीस, प्रीपेमेंट पेनाल्टी आदि की भी तुलना कर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications