शेयर बाजारों की चाल को देखते हुए म्यूचुअल फंड की ओर निवेशकों का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है। चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीने में म्यूचुअल फंड उद्योग ने करीब 77 लाख नए फोलियो (खाते) जोड़े हैं।
शेयर बाजारों की चाल को देखते हुए म्यूचुअल फंड की ओर निवेशकों का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है। चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीने में म्यूचुअल फंड उद्योग ने करीब 77 लाख नए फोलियो (खाते) जोड़े हैं। बता दें कि इसी के साथ अक्टूबर के अंत तक कुल फोलियो की संख्या बढ़कर करीब आठ करोड़ पहुंच गई है। यह अब तक का सर्वकालिक उच्च स्तर है। म्यूचुअल फंड पर लोगों का बढ़ता विश्वास। बचत के परम्परागत तरीकों से अलग है।
लोगों का बढ़ता विश्वास
इससे पहले वित्त वर्ष 2017-18 में 1.6 करोड़ फोलियो, 2016-17 में 67 लाख से अधिक और 2015-16 में 59 लाख फोलियो जोड़े गए थे। बता दें कि फोलियो व्यक्तिगत निवेशक को दिया जाना वाला खाता नंबर है। हालांकि एक निवेशक के पास एक से ज्यादा फोलियो भी हो सकते हैं।
म्यूचुअल फंड कंपनियों के संगठन एम्फी के मुताबिक इस साल अक्टूबर के अंत तक 41 सक्रिय म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास रिकॉर्ड 7,90,31,596 फोलियो हैं मार्च, 2018 के अंत में फोलियो की संख्या 7,13,47,301 थी। इस दौरान 76.84 लाख की वृद्धि हुई है जो निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दर्शा रही है।
फोलियो की संख्या में वृद्धि
हांलाकि पिछले कुछ सालों में खुदरा निवेशकों खासकर छोटे शहरों और इक्विटी योजनाओं में भारी प्रवाह से फोलियो की संख्या में वृद्धि हुई। इक्विटी और इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम्स (ईएलएसएस) में फोलियो की संख्या 66 लाख बढ़कर 6 करोड़ हो गई। इसके अलावा बैलेंस्ड श्रेणी में फोलियो 4.4 लाख बढ़कर 63 लाख हो गए। इनकम फंड में फोलियो की संख्या 5.6 लाख बढ़कर 1.13 करोड़ हो गई।
म्यूचुअल फंड में 81,000 करोड़ रुपये का निवेश
वहीं चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-अक्टूबर के दौरान म्यूचुअल फंड में 81,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। जबकि इक्विटी योजनाओं ने अकेले 75,000 करोड़ रुपये का निवेश आर्किषत किया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications